सावधान! नवी मुंबई में 'भीख' के नाम पर वसूली, महिलाओं का गैंग ऐसे फंसा रहा है हनीट्रैप के जाल में

Navi Mumbai News: नवी मुंबई के बेलापुर में भीख मांगने के बहाने नागरिकों को ब्लैकमेल करने वाले एक खतरनाक गैंग का खुलासा हुआ है। बदनामी के डर से लोग लाखों लुटा रहे हैं। जानें पूरा मामला।
Navi Mumbai Blackmailing Gang
प्रतीकात्मक तस्वीर (सोर्स: AI)
Published on
Updated on

Navi Mumbai Blackmailing Gang: नवी मुंबई में कानून-व्यवस्था को चुनौती देते हुए एक ऐसे गिरोह का पर्दाफाश हुआ है, जो मासूमियत का मुखौटा पहनकर लोगों की जेबें ढीली कर रहा है। नवी मुंबई के पॉश इलाके सीबीडी-बेलापुर में इन दिनों एक संगठित गैंग सक्रिय है, जो रात के अंधेरे में नागरिकों को अपना शिकार बना रहा है। यह गैंग मुख्य रूप से भीख मांगने के बहाने लोगों के पास जाता है और फिर शुरू होता है ब्लैकमेलिंग का घिनौना खेल।

महिलाएं कैसे फंसाती है लोगों को?

मिली जानकारी के मुताबिक, कुछ महिलाएं और युवतियां रात में सड़कों पर भीख मांगने के बहाने नागरिकों के करीब आती हैं। फिर मिलीभगत से उस व्यक्ति पर छेड़छाड़ या गलत व्यवहार का झूठा आरोप लगाने की धमकी देने लगती हैं, और बड़ी रकम मांगती हैं। महिलाएं और लड़कियां यह कहकर डराती हैं कि यदि हम पुलिस में शिकायत करेंगे, बदनामी होगी इसलिए मांगी गई रकम दे दो। बताया जाता है कि कई नागरिक बदनामी के डर से पैसे देकर चुपचाप किनारा कर लेते हैं। यह गैंग मुख्य रूप से उन लोगों को टारगेट करता है जो अकेले होते हैं या कम भीड़ वाली जगहों पर होते हैं।

बिजनेसमैन ने पुलिस थाने में शिकायत की

इस मामले में, खारघर शहर के एक बिजनेसमैन ने हिम्मत दिखाते हुए सीधे नवी मुंबई पुलिस आयुक्त के पास लिखित शिकायत की है। अपनी शिकायत में बिजनेसमैन श्रीकृष्ण गोसावी ने बताया है कि ऐसे गैंग ऑर्गनाइज्ड तरीके से काम कर रहे हैं और आम लोगों को जाल में फंसा रहे हैं। उन्होंने मामले की तुरंत जांच और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने कहा, रअगर ऐसी घटनाएं बढ़ रही है, तो शहर की सुरक्षा पर सवालिया निशान लग रहा है।

पुलिस की अपील: डरे नहीं, शिकायत करें

नवी मुंबई पुलिस ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू कर दी है। पुलिस सूत्रों का कहना है कि संदिग्ध इलाकों में गश्त बढ़ाई जाएगी। नागरिकों से अपील की गई है कि रात के समय अनजान महिलाओं या संदिग्ध समूहों से उचित दूरी बनाए रखें। यदि कोई ब्लैकमेल करने की कोशिश करे, तो डरे नहीं। तुरंत 112 या 100 नंबर पर कॉल करें या नजदीकी पुलिस स्टेशन को सूचित करें।

Navbharat Live
navbharatlive.com