- Hindi News »
- Maharashtra »
- Chandrapur »
- Demand For Brahmapuri District Creation Chandrapur Division Controversy
चंद्रपुर का होगा बंटवारा? ब्रम्हपुरी को जिला घोषित करने की उठी मांग, पेश किए सभी तर्क, जानें क्या है खास
Brahmapuri District Demand: चंद्रपुर जिले के विभाजन की मांग तेज। डॉ. बालकृष्ण शेलके ने ब्रह्मपुरी को नया जिला बनाने के लिए तकनीकी और भौगोलिक आधार पेश किए।
- Written By: प्रिया जैस

ब्रम्हपुरी रेलवे स्टेशन (सौजन्य-सोशल मीडिया)
Chandrapur District Bifurcation: चंद्रपुर ज़िले को बांटकर नया ज़िला बनाने का विषय पिछले कई दशकों से चर्चा में है। हालांकि महाराष्ट्र सरकार के प्रस्तावित ज़िलों की सूची में चिमूर का नाम सुर्खियों में है, लेकिन यह साफ़ है कि भौगोलिक, प्रशासकीय, शैक्षणिक और संवाद के सभी पैमानों पर ‘ब्रह्मपुरी ज़िला ‘ बनाने के लिए सबसे सही विकल्प है।
इसे केवल एक भावनात्मक मांग के तौर पर ना देखते हुए तकनीकी व आर्थिक नजरिए से देखने की मांग डॉ. बालकृष्ण शेलके ने की है। प्रशासकीय व भौगोलिक दृष्टि से ब्रह्मपुरी शहर चंद्रपुर, गड़चिरोली, नागपुर, गोंदिया, भंडारा इन पांच ज़िलों की सीमाओं के पास बसा एक मध्य स्थान है। नजदिकी तीनों तहसील के लोगों के लिए यह बहुत पास और सुविधापूर्ण जगह है।
चिमूर जिला मुख्यालय करना तीनों तहसीलों के लिए लंबी दूरी के कारण असुविधापूर्ण ही होगा। जिला मुख्यालय के लिए सड़कें व व्याप्त परिसर अहम होता है। इस दृष्टि से आधारभूत संरचना में ब्रह्मपुरी सर्वसमावेशक है। यहां शिक्षा व स्वास्थ्य की सुविधाएं पहले से ही बेहतरीन रही है। जिला मुख्यालय का निर्माण यहां कम खर्च में अधिक कारगर हो सकता है।
सम्बंधित ख़बरें
शहर का विकास चाहिए तो टैक्स भरें, महापौर नीता ठाकरे की नागरिकों से अपील; बकायेदारों के खिलाफ सख्ती के संकेत
डिजिटल इंडिया का असर: बारामती डाकघरों में डिजिटल क्रांति, QR-UPI से बढ़े लेनदेन; ग्राहकों को राहत
महाराष्ट्र में 5% मुस्लिम आरक्षण हो गया खत्म? राज्य अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष प्यारे खान ने बताया क्या है सच
फरवरी में ही सूखे की आहट: कलस क्षेत्र में जल संकट गहराया, किसान नहर के पानी पर निर्भर
दबाव की राजनीति जरुरी
ब्रह्मपुरी जिला बनाने के लिए सिर्फ़ इच्छाशक्ति का होना पर्याप्त नहीं बल्कि शासन प्रशासन पर दबाव लाना होगा, ऐसा अब लोग मानने लगे है। इसके तहत पत्र मुहिम, जन आंदोलन, लोगों के ज्ञापनों व्दारा मांग व लगातार व्यापक समर्थन इसके माध्यम से विधानसभा व लोकसभा में ताकत के साथ जनप्रतिनिधि मांग को आगे बढा सके, इसलिए सार्थक प्रयास करने होंगे, ऐसी जनभावना है।
यह भी पढ़ें – पुराना भंडारा रोड पर चला बुलडोजर, 8 जेसीबी और भारी पुलिस बल के साथ 40 इमारतें ढहाई; मचा हड़कंप
आंदोलन व आश्वासनों का दौर शुरू
‘ब्रह्मपुरी ज़िला’ बनाने को लेकर अब तक आंदोलन हुए है। नेताओं व मंत्रियों से आश्वासन भी मिले है। परंतु बात इससे आगे नहीं बढ पाई है। 80 के दशक में चंद्रपुर जिले का विभाजन होकर गड़चिरोली का निर्माण हुआ था। ब्रम्हपुरी का भी विभाजन होकर एक तहसील का निर्माण किया गया है। ऐसे में ब्रम्हपुरी पर लगातार अन्याय होता आ रहा है। ऐसे में अब कडा रुख लेकर चरणबध्द रुप से आंदोलन की जरुरत डॉ। बालकृष्ण शेलके ने जताई है।
Demand for brahmapuri district creation chandrapur division controversy
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
शहर का विकास चाहिए तो टैक्स भरें, महापौर नीता ठाकरे की नागरिकों से अपील; बकायेदारों के खिलाफ सख्ती के संकेत
Feb 18, 2026 | 02:21 PMडिजिटल इंडिया का असर: बारामती डाकघरों में डिजिटल क्रांति, QR-UPI से बढ़े लेनदेन; ग्राहकों को राहत
Feb 18, 2026 | 02:19 PMआधी रात को दहला मीरा-भायंदर! जगन्नाथ हार्डवेयर में लगी आग, पार्षद महेश म्हात्रे ने बताई हादसे की इनसाइड स्टोरी
Feb 18, 2026 | 02:16 PMआमलकी एकादशी के दिन काशी में क्यों मनाई जाती है रंगभरी एकादशी? जानिए क्या है इसका भगवान शिव से संबंध
Feb 18, 2026 | 02:16 PMमहाराष्ट्र में 5% मुस्लिम आरक्षण हो गया खत्म? राज्य अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष प्यारे खान ने बताया क्या है सच
Feb 18, 2026 | 02:15 PM‘द लल्ला एंथम’ में सूबेदार का हुंकार! शिखर धवन और अनिल कपूर की जोड़ी ने बढ़ाया क्रिकेट का जोश
Feb 18, 2026 | 02:11 PMफरवरी में ही सूखे की आहट: कलस क्षेत्र में जल संकट गहराया, किसान नहर के पानी पर निर्भर
Feb 18, 2026 | 02:09 PMवीडियो गैलरी

Shatrughan Sinha on BJP: SIR के नाम पर ज्यादती… TMC सांसद शत्रुघ्न सिन्हा का BJP पर बड़ा आरोप
Feb 18, 2026 | 01:41 PM
यूपी में ‘फॉर्म-7’ पर घमासान; सपा का आरोप- भाजपा काट रही PDA के 80% वोट, देखें वीडियो
Feb 18, 2026 | 01:24 PM
रीवा में ‘अनोखा’ विरोध: कलेक्टर के न आने पर आवारा कुत्ते को सौंपा ज्ञापन; 300 प्रदर्शनकारियों पर FIR
Feb 18, 2026 | 01:17 PM
खाकी हुई शर्मसार! ट्रेन के AC कोच से तकिया-चादर चुराते पकड़ा गया UP पुलिस का सिपाही, देखें यह VIDEO
Feb 17, 2026 | 09:58 PM
क्या ट्रेन में सुरक्षित नहीं हैं महिलाएं? मनचले ने सरेआम किया अश्लील बर्ताव, युवती की हिम्मत ने कर दिया बेनकाब
Feb 17, 2026 | 09:52 PM
प्रेमानंद महाराज की शरण में फिर पहुंचे विराट कोहली और अनुष्का, तुलसी की माला पहने दिखीं अभिनेत्री- VIDEO
Feb 17, 2026 | 09:20 PM










