11 सेकंड का सांसें थमा देने वाला VIDEO; पलटते-पलटते बची जीप; Uttarakhand पुलिस ने ट्वीट कर दी नसीहत

Overloaded Vehicle उत्तराखंड में एक ओवरलोडेड वाहन का खतरनाक पहाड़ी मोड़ पर पलटने से बचा। सोशल मीडिया पर वीडियो सामने आते ही लोगों ने चिंता जताई। उत्तराघंड पुलिस ने चेतावनी जारी की।
An overloaded vehicle in Uttarakhand narrowly avoided toppling over on a sharp hill bend, sparking widespread concern about road safety after the video went viral.
वायरल वीडियो स्क्रीनशॉट (सोर्स - सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

Uttarakhand Viral Video : उत्तराखंड के पहाड़ी रास्तों पर एक खतरनाक हादसा होते-होते बच गया, जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। दरअसल, एक ओवरलोडेड वाहन तीखे मोड़ पर अचानक संतुलन खो बैठा और पलटने ही वाला था कि ड्राइवर ने आखिरी पल में किसी तरह गाड़ी को संभाल लिया। यह घटना न सिर्फ लोगों को दहशत में डालती है, बल्कि पहाड़ों में ओवरलोडिंग के गंभीर खतरे को भी साफ दिखाती है।

उत्तराखंड पुलिस ने शेयर किया वीडियो

वीडियो को उत्तराखंड पुलिस ने अपने आधिकारिक एक्स अकाउंट पर शेयर किया, साथ ही लोगों को सख्त चेतावनी भी दी। पुलिस ने साफ लिखा कि ओवरलोडिंग कोई ‘छोटी गलती’ नहीं है, बल्कि यह पहाड़ी सड़कों पर जानलेवा साबित हो सकती है। पुलिस ने बताया कि ऐसे इलाकों में गाड़ी पर अधिक वजन होने से उसका बैलेंस बिगड़ जाता है, ब्रेकिंग दूरी बढ़ जाती है और मोड़ों पर कंट्रोल बेहद कम हो जाता है।

एक जरा-सी चूक बड़ा हादसा बन सकती है। कई बार ड्राइवर ही नहीं, बल्कि सड़क से गुजर रहे दूसरे वाहन और आम लोग भी इसकी चपेट में आ जाते हैं। यह वीडियो देखकर साफ हो गया कि पहाड़ों में ओवरलोडिंग ना केवल नियमों का उल्लंघन है, बल्कि यह हर किसी की जान को खतरे में डाल देता है।

ये खबर भी पढ़ें :

वीडियो पर लोगों ने किया रिएक्ट

वीडियो वायरल होने के बाद लोगों ने सोशल मीडिया पर कड़ी प्रतिक्रिया दी। कई यूजर्स ने कहा कि ऐसे वाहनों पर तुरंत कार्रवाई होनी चाहिए और भारी जुर्माना लगाया जाना चाहिए। कुछ ने सुझाव दिया कि पहाड़ी क्षेत्रों में नियमित चेकिंग बढ़ाई जाए ताकि ओवरलोडिंग करने वालों पर रोक लग सके।

लोगों का मानना है कि जब तक ट्रैफिक नियमों को सख्ती से लागू नहीं किया जाएगा, तब तक ऐसे हादसे होते रहेंगे। यह वीडियो एक बार फिर याद दिलाता है कि पहाड़ी सड़कों पर छोटी-सी गलती भी बड़ी दुर्घटना बन सकती है, इसलिए नियमों का पालन करना हर ड्राइवर की जिम्मेदारी है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com