देवदास का गाना ‘मार डाला’ की शूटिंग बनी दर्दनाक याद, शाहरुख खान-माधुरी दीक्षित दोनों को लगी थी चोट

Madhuri Dixit Maar Dala: देवदास के गाने मार डाला की शूटिंग बेहद चुनौतीपूर्ण थी। माधुरी दीक्षित ने खुलासा किया कि 10 किलो की ड्रेस और भारी दुपट्टे के कारण उन्हें और शाहरुख खान दोनों को दर्द सहना पड़ा।
Devdas 2002 Maar Dala song Madhuri Dixit Shah Rukh Khan Aishwarya Rai Bachchan Devdas shooting facts
माधुरी दीक्षित (फोटो- सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

Devdas Behind The Scenes: साल 2002 में रिलीज हुई देवदास आज भी हिंदी सिनेमा की सबसे यादगार फिल्मों में गिनी जाती है। शाहरुख खान, माधुरी दीक्षित और ऐश्वर्या राय बच्चन की शानदार अदाकारी ने फिल्म को क्लासिक का दर्जा दिलाया। खासतौर पर गाना ‘मार डाला’ आज भी दर्शकों के दिलों में बसा हुआ है। लेकिन इस आइकॉनिक गाने की शूटिंग जितनी खूबसूरत पर्दे पर दिखी, उतनी ही मुश्किल पर्दे के पीछे थी।

फिल्म में चंद्रमुखी के किरदार में नजर आईं माधुरी दीक्षित ने हाल ही में खुलासा किया कि ‘मार डाला’ की शूटिंग उनके करियर की सबसे चुनौतीपूर्ण शूट्स में से एक थी। उन्होंने बताया कि गाने के दौरान उन्हें बेहद भारी कॉस्टयूम और गहने पहनने पड़े थे, जिनमें परफॉर्म करना आसान नहीं था। जिस अनारकली ड्रेस में वह नजर आई थीं, उसे मशहूर डिजाइनर जोड़ी अबू जानी और संदीप खोसला ने डिजाइन किया था। इस कॉस्टयूम को तैयार करने में करीब दो महीने लगे थे और इसका वजन लगभग 10 किलोग्राम था।

माधुरी दीक्षित ने कही ये बात

माधुरी दीक्षित ने बताया कि एक सीन में उन्हें अपने भारी दुपट्टे का सिरा शाहरुख खान के चेहरे पर अदाओं के साथ मारना था। लेकिन दुपट्टे के छोर पर भारी गोल मोती लगे थे। पहली बार जब उन्होंने ऐसा किया तो शाहरुख को काफी तेज लगा। हालांकि, प्रोफेशनलिज़्म दिखाते हुए शाहरुख ने कहा कि एक बार में ही सीन पूरा कर लिया जाए, ताकि बार-बार चोट न लगे। वहीं दूसरी तरफ, वे मोती बार-बार माधुरी के माथे पर भी लग रहे थे, जिससे उन्हें भी दर्द सहना पड़ा।

विजुअल मास्टरपीस हैं मार डाला गाना

गाने की शूटिंग के दौरान बार-बार घूमने और भारी लहंगे के कारण संतुलन बनाए रखना भी आसान नहीं था। बताया जाता है कि कई बार माधुरी पहले रुक जाती थीं, लेकिन उनकी भारी ड्रेस देर से रुकती थी, जिससे उनका बैलेंस बिगड़ने का खतरा रहता था। ‘मार डाला’ सिर्फ एक गाना नहीं, बल्कि भारतीय सिनेमा की एक विजुअल मास्टरपीस है। इस गाने की भव्यता और भावनात्मक गहराई के पीछे कलाकारों की मेहनत और दर्द छिपा था। शायद यही वजह है कि आज भी यह गीत उतना ही प्रभावशाली लगता है, जितना रिलीज के समय था।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com