ICC T20I Rankings: गेंदबाजों में जसप्रीत बुमराह ने लगाई लंबी छलांग, वरुण चक्रवर्ती शीर्ष पर बरकरार

ICC ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 दौरान ताजा रैंकिंग जारी की। वरुण चक्रवर्ती पहले, बुमराह और फोर्ड ने शीर्ष-10 में एंट्री की, राशिद खान दूसरे स्थान पर।
ICC T20I Ranking
जसप्रीत बुमराह (फोटो-सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

ICC T20I Ranking: आईसीसी ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 मुकाबले के बीच ताजा रैंकिंग जारी कर दी है। साउथ अफ्रीका के खिलाफ शानदार प्रदर्शन करने वाले जसप्रीत बुमराह को रैंकिंग में फायदा हुआ है। ताजा रैंकिंग में भारतीय स्पिनर वरुण चक्रवर्ती पहले स्थान पर बने हुए हैं, जबकि दक्षिण अफ्रीका के कॉर्बिन बॉश, वेस्टइंडीज के मैथ्यू फोर्ड और भारत के जसप्रीत बुमराह ने लंबी छलांग लगाई है।

ताजा रैंकिंग में अफगानिस्तान के कप्तान राशिद खान दूसरे स्थान पर हैं। दक्षिण अफ्रीका के कॉर्बिन बॉश ने 21 स्थान की छलांग लगाते हुए तीसरे स्थान पर पहुंच गए हैं। इंग्लैंड के स्पिनर आदिल राशिद चौथे स्थान पर हैं।

फोर्ड की टॉप-10 में हुई एंट्री

पाकिस्तान के स्पिनर अबरार अहमद को दो स्थान का नुकसान हुआ है। अबरार पांचवें स्थान पर हैं। ऑस्ट्रेलिया के लेग स्पिनर एडम जम्पा ने 2 स्थान की छलांग लगाते हुए छठा स्थान हासिल किया है। वेस्टइंडीज के मैथ्यू फोर्ड ने भी बड़ी छलांग लगाई है। फोर्ड ने 23 स्थान की छलांग लगाते हुए शीर्ष 10 में एंट्री की है और सातवां स्थान हासिल किया है।

8वें पायदान पर पहुंचे बुमराह

तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ शानदार गेंदबाजी की थी। उस प्रदर्शन के आधार पर बुमराह की भी एंट्री भी शीर्ष 10 में हो गई है। बुमराह 7 स्थान की छलांग लगाते हुए आठवें स्थान पर पहुंच गए हैं। बांग्लादेश के मुस्तफिजुर रहमान नौवें स्थान पर हैं, जबकि श्रीलंका के वानिंदु हसरंगा दसवें स्थान पर हैं। विश्व कप से बाहर हो चुके हसरंगा को चार स्थान का नुकसान हुआ है।

टॉप-10 बल्लेबाजों में है ये शामिल

टी20 के शीर्ष 10 बल्लेबाजों में भारत के अभिषेक शर्मा पहले, इंग्लैंड के फिल साल्ट दूसरे, पाकिस्तान के साहिबजादा फरहान तीसरे (दो स्थान का फायदा हुआ है), श्रीलंका के पाथुम निसांका चौथे, भारत के ईशान किशन पांचवें (तीन स्थान का फायदा हुआ है), भारत के सूर्यकुमार यादव छठे, भारत के तिलक वर्मा सातवें (तीन स्थान का नुकसान हुआ है), इंग्लैंड के जोस बटलर आठवें (एक स्थान का नुकसान), दक्षिण अफ्रीका के डेवाल्ड ब्रेविस नौवें (दस स्थान का फायदा हुआ है), और न्यूजीलैंड के टिम सीफर्ट दसवें स्थान पर हैं।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com