सोशल मीडिया पर फोटो डालने से पहले सोच लें, यह AI टूल बिना लोकेशन टैग के भी ढूंढ लेता है आपका घर

GeoSpy AI: AI ने कई मुश्किल काम आसान कर दिए हैं। लेकिन हर नई तकनीक राहत के साथ जोखिम भी लेकर आती है। इन दिनों एक ऐसा एआई टूल चर्चा में है, जो सिर्फ आपकी फोटो देखकर आपकी पतें को बता देंगा।
Think before posting photos on social media, this AI tool can find your home even without a location tag.
Selfie to AI (Source. Design)
Published on
Updated on

AI That Detects Location From Photos: आज के दौर में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस यानी एआई ने कई मुश्किल काम आसान कर दिए हैं। लेकिन हर नई तकनीक राहत के साथ जोखिम भी लेकर आती है। इन दिनों एक ऐसा एआई टूल चर्चा में है, जो सिर्फ आपकी फोटो देखकर आपकी लोकेशन तक का पता लगा सकता है वो भी बिना किसी लोकेशन टैग या मेटाडेटा के। अगर आप रोजाना सोशल मीडिया पर सेल्फी या घर की तस्वीरें शेयर करते हैं, तो यह खबर आपके लिए बेहद जरूरी है।

छोटे से बैकग्राउंड से खुल जाता है राज

इस टूल का नाम है GeoSpy AI। यह किसी भी फोटो में दिख रहे घर, सड़क, गली, पेड़, साइनबोर्ड या इमारत जैसे संकेतों को पहचानकर यह अंदाजा लगा सकता है कि तस्वीर कहां ली गई है। कई मामलों में यह सटीक लोकेशन तक ट्रैक करने में सफल रहा है। सबसे हैरानी की बात यह है कि इसे फोटो के मेटाडेटा या GPS जानकारी की जरूरत नहीं होती। यानी अगर आपने सिर्फ एक साधारण सेल्फी भी अपलोड की है, जिसमें पीछे थोड़ा-सा बैकग्राउंड दिख रहा है, तो यह टूल उस जानकारी को जोड़कर आपकी जगह पहचान सकता है।

पहले से हो रहा है इस्तेमाल

यह तकनीक नई जरूर है, लेकिन पूरी तरह अनजान नहीं। इसे मूल रूप से जांच एजेंसियों की मदद के लिए विकसित किया गया था। अमेरिका के कई राज्यों में पुलिस विभाग इसका उपयोग कर चुके हैं। कंपनी का दावा है कि यह टूल दुनियाभर में 10,000 से ज्यादा मामलों को सुलझाने में सहायक रहा है। जब किसी जांच एजेंसी के पास केवल एक तस्वीर होती है और उसी के आधार पर सुराग तलाशना होता है, तब यह तकनीक बेहद उपयोगी साबित होती है।

लेकिन क्यों बढ़ रही है चिंता?

जहां एक ओर यह तकनीक अपराधियों तक पहुंचने में मददगार है, वहीं दूसरी ओर इसकी आसान उपलब्धता लोगों की प्राइवेसी के लिए खतरा बन सकती है। अगर यह टूल गलत हाथों में चला जाए, तो कोई भी व्यक्ति सोशल मीडिया से आपकी तस्वीर उठाकर आपकी लोकेशन ट्रैक कर सकता है। मिडिल क्लास परिवारों के लिए यह चिंता का विषय है, क्योंकि अक्सर लोग बिना सोचे-समझे घर, बच्चों या रोजमर्रा की गतिविधियों की तस्वीरें साझा कर देते हैं।

कैसे रखें खुद को सुरक्षित?

  • सोशल मीडिया पर फोटो पोस्ट करते समय बैकग्राउंड पर ध्यान दें।
  • घर के बाहर की पहचान योग्य चीजें शेयर करने से बचें।
  • प्राइवेसी सेटिंग्स को मजबूत रखें।
  • अनजान लोगों की फ्रेंड रिक्वेस्ट स्वीकार करने से बचें।
  • डिजिटल दुनिया में जागरूक रहना ही सबसे बड़ी सुरक्षा है।
Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com