-
सोम, 29 जून 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Viral »
- Pakistani Anchor Cyber Attack Claim India Power Outage Video Viral
पाकिस्तानी एंकर के झूठे दावों से उडी खिल्लियां, 70% बिजली बंद, हैकिंग व भारत अंधेरे में…सोशल मीडिया पर बना मजाक
- Written By: सौरभ शर्मा
पाकिस्तानी न्यूज चैनलों पर एक अलग ही चल रहा है। सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक पाकिस्तानी एंकर दावा कर रहा है कि भारत पर साइबर अटैक से 70 प्रतिशत बिजली उत्पादन रोक गया व पूरा भारत अंधेरे में डूब गया।

पाकिस्तानी एंकर का वीडियो वायरल (फोटो सोर्स- सोशल मीडिया)
इस्लामाबाद: पाकिस्तान के टीवी चैनलों पर दिखाए जा रहे कुछ दावे इन दिनों हैरान भी कर रहे हैं और हंसी का कारण भी बन रहे हैं। हाल ही में एक पाकिस्तानी एंकर का वीडियो वायरल हुआ, जिसमें उन्होंने दावा किया कि पाकिस्तान के हैकर्स ने भारत पर साइबर अटैक कर 70 फीसदी बिजली उत्पादन ठप कर दिया और पूरा देश अंधेरे में डूब गया। यह दावा सुनते ही सोशल मीडिया पर प्रतिक्रियाओं की बाढ़ आ गई। यह घटना पाकिस्तान में किस तरह की ‘विजयगाथाएं’ गढ़ी जा रही हैं, उसकी बानगी बनकर सामने आई है।
वीडियो में एंकर आत्मविश्वास से कहती नजर आईं कि असली लड़ाई तो पाकिस्तान के हैकर्स ने लड़ी और भारत का पूरा सिस्टम नष्ट कर दिया गया। इतना ही नहीं, उन्होंने यह भी जोड़ा कि उन्हें पता ही नहीं था कि पाकिस्तान तकनीक में इतना आगे निकल चुका है। उनके इस दावे पर लोगों ने सवाल उठाए कि क्या यह खबर पेश करने से पहले कोई स्क्रिप्ट भी देखी गई थी।
सोशल मीडिया पर प्रतिक्रिया
इस वीडियो के सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर मजाकिया टिप्पणियों का दौर शुरू हो गया। कई यूजर्स ने लिखा कि लगता है अब खबरों के लिए भी कल्पनाओं का सहारा लिया जा रहा है। किसी ने यह कह डाला कि पाकिस्तान की मीडिया अब फिल्मों की तरह स्क्रिप्टेड रिपोर्टिंग कर रही है। कुछ लोगों ने एंकर के आत्मविश्वास की तारीफ करते हुए कहा कि अगर झूठ बोलने का ओलंपिक होता, तो यह गोल्ड मेडल ले जातीं।
सम्बंधित ख़बरें
Viral Video: टीसी का ध्यान भटकते ही बेटिकट यात्री ने लगाई ऐसी दौड़, देखते रह गए लोग
‘370रु. बिरयानी विवाद’ के बाद समय रैना के नए मजाक पर मचा बवाल, हार्ट अटैक जोक के बाद फूटा लोगों का गुस्सा
तेज बारिश का कहर! अकोला में उफनते नाले में बही खड़ी कार, बाल-बाल टला बड़ा हादसा
आगरा कैंट पर सचखंड एक्सप्रेस में AC हुआ फेल, यात्रियों का हंगामा; एक घंटे बाद रवाना हुई ट्रेन
Pata nhi ye kounsa nashe krte hai😭💀 pic.twitter.com/gQRV4f3mJM — Adiiitya (@AdityaInsprires) May 12, 2025
पड़ोसी मुल्क में ‘विजय’ का माहौल
दावा चाहे जितना भी बेतुका हो, लेकिन पाकिस्तान में इसे बड़ी जीत की तरह पेश किया जा रहा है। जश्न, आतिशबाज़ी और मीडिया में जीत के दावे यह दिखाते हैं कि वहां की आवाम को वास्तविकता से दूर रखने के लिए झूठ किस हद तक पहुंच चुका है। इस पूरे प्रकरण से यह साफ है कि पाकिस्तान अब प्रचार की दुनिया में रहकर खुद को विजेता घोषित करने में लगा है।
Pakistani anchor cyber attack claim india power outage video viral
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
करोड़ों का बजट और 2 महीने में ही धंस गई सड़क! पुणे-बेंगलुरु हाईवे पर लापरवाही की खुली पोल
Jun 29, 2026 | 08:36 PM30 साल पुराने विवाद का अंत! हरियाणा-राजस्थान के बीच यमुना जल पर हुआ ऐतिहासिक समझौता
Jun 29, 2026 | 08:33 PMमुरैना में बुलेट की तलाश में खुला चोरी का राज; पुलिस ने शातिर वाहन चोर गिरफ्तार कर सात बाइक की बरामद
Jun 29, 2026 | 08:32 PMपंजाब में बड़ा धार्मिक संकट, अकाल तख्त ने मुख्यमंत्री और सिख विधायकों को दिया 30 दिन का समय; मची खलबली
Jun 29, 2026 | 08:31 PMIkka Trailer Out: सनी देओल बने वकील, अक्षय खन्ना बने मर्डर आरोपी, फिल्म ‘इक्का’ का ट्रेलर हुआ रिलीज
Jun 29, 2026 | 08:29 PMनागपुर में मानसून की पहली आफत: गीतांजलि चौक के पास भरभराकर गिरी दीवार, मलबे में दबी कार, हादसे में 2 घायल
Jun 29, 2026 | 08:18 PMSweet Eating Time: मीठा खाने का सही समय जानिए, नहीं तो बढ़ सकती है शुगर और मोटापे की समस्या
Jun 29, 2026 | 08:17 PMवीडियो गैलरी

Russia Oil Crisis: रूस में Petrol Diesel का संकट! Putin परेशान, आखिर हुआ क्या?, VIDEO
Jun 29, 2026 | 07:06 PM
जो खतरा बनेगा, उसका एनकाउंटर होगा! अखिलेश यादव पर जमकर बरसे रवि किशन – VIDEO
Jun 29, 2026 | 12:08 PM
UP में अवैध मजार गरजा बाबा का बुलडोजर, गाजियाबाद में भारी पुलिस बल के बीच किया जमींदोज, देखें VIDEO
Jun 28, 2026 | 09:32 PM
मिर्जापुर के एक्टर का रो-रोकर बुरा हाल, बोले- हमें जान से मारने की मिल रही धमकी; VIDEO वायरल
Jun 28, 2026 | 09:21 PM
पास में ही था डस्टबिन, फिर भी ट्रेन की सीट के नीचे फैलाया कचरा; महिला का VIDEO देख भड़के लोग
Jun 28, 2026 | 09:11 PM
भरत तिवारी की पोस्टमार्टम रिपोर्ट आते ही फूटा लोगों का गुस्सा, बिहार में बड़े बवाल के मिले संकेत! VIDEO
Jun 28, 2026 | 02:36 PM














