-
मंगल, 16 जून 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Viral »
- Man Hangs Upside Down From Moving Train Dangerous Stunt Video Goes Viral On Social Media
चलती ट्रेन से उल्टा लटका युवक, वायरल वीडियो देख लोगों ने पकड़ लिया माथा
- Written By: हितेश तिवारी
Train Stunt Video : सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक युवक चलती ट्रेन के दरवाजे से उल्टा लटका नजर आ रहा है। वीडियो देखकर लोग हैरान हैं और इस तरह के खतरनाक स्टंट की आलोचना की।

वायरल वीडियो के स्क्रीनशॉट। (सोर्स - सोशल मीडिया)
Dangerous Stunt on Moving Train : सोशल मीडिया पर वायरल होने की चाहत में लोग कई बार अपनी जान तक जोखिम में डाल देते हैं। आए दिन ऐसे वीडियो सामने आते रहते हैं, जिनमें लोग खतरनाक स्टंट करते हुए नजर आते हैं।
इसी कड़ी में एक नया वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसने लोगों को हैरान कर दिया है। वीडियो में एक युवक चलती ट्रेन के दरवाजे से उल्टा लटका दिखाई दे रहा है। यह नजारा देखकर लोगों के रोंगटे खड़े हो गए हैं और कई यूजर्स इसे बेहद गैर-जिम्मेदाराना हरकत बता रहे हैं।
हे राम.. इन जैसों से सृष्टि की रक्षा करो….
प्रभु 🙏
🤯 pic.twitter.com/0Gt6MnwKpe — Dinesh (@dkjain1308) June 16, 2026
चलती ट्रेन के दरवाजे से उल्टा लटका युवक
वायरल हो रहे करीब 11 सेकंड के वीडियो में देखा जा सकता है कि युवक ट्रेन के दरवाजे पर उल्टा लटका हुआ है। हैरानी की बात यह है कि वह कई सेकंड तक उसी स्थिति में बना रहता है और उसे किसी तरह का डर या घबराहट नहीं दिखाई देती।
जरा सी चूक या हाथ फिसलने की स्थिति में बड़ा हादसा हो सकता था, लेकिन इसके बावजूद युवक खतरनाक स्टंट करता नजर आया। वीडियो देखकर कई लोगों ने सवाल उठाए हैं कि आखिर कुछ लाइक्स और व्यूज के लिए लोग अपनी जान से खिलवाड़ क्यों कर रहे हैं।
सम्बंधित ख़बरें
Indore Murder Case: मंदिर के ट्रस्टी पर टूट पड़ा जिला बदर गुंडा, CCTV में कैद हुई वारदात, VIDEO वायरल
मजार पर बुलडोजर एक्शन, आगरा में सालों पुराने धार्मिक स्थल पर पुलिस की कार्रवाई, देखें VIDEO
राहुल गांधी के ‘फर्जी’ वीडियो पर भड़की BJP, कांग्रेस का पलटवार; बोले- दम है तो दमदारी दिखाओ, VIDEO
हैंडल छोड़कर बाइक दौड़ाते दिखे बाबा, स्टाइल देखकर लोग बोले- ‘टेस्ला बाबा ऑन रोड’
ये खबर भी पढ़ें : हैंडल छोड़कर बाइक दौड़ाते दिखे बाबा, स्टाइल देखकर लोग बोले- ‘टेस्ला बाबा ऑन रोड’
इस तरह का स्टंट जानलेवा साबित हो सकता है
यह वीडियो एक्स (पूर्व ट्विटर) पर @dkjain1308 नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। पोस्ट के कैप्शन में लिखा गया, “हे राम, इन जैसों से सृष्टि की रक्षा करो प्रभु।” वीडियो वायरल होने के बाद यूजर्स ने जमकर प्रतिक्रियाएं दी हैं। एक यूजर ने लिखा, “ऐसे लोगों के साथ कुछ हो जाए तो दया भी नहीं आती।”
वहीं दूसरे ने कहा, “अब क्या ही बोलें इन्हें।” कई लोगों ने इस तरह के स्टंट को खतरनाक बताते हुए दूसरों से ऐसी हरकतों से दूर रहने की अपील की है। रेलवे और सुरक्षा विशेषज्ञ भी लगातार चेतावनी देते रहे हैं कि चलती ट्रेन में किसी भी तरह का स्टंट जानलेवा साबित हो सकता है।
Man hangs upside down from moving train dangerous stunt video goes viral on social media
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
चलती ट्रेन से उल्टा लटका युवक, वायरल वीडियो देख लोगों ने पकड़ लिया माथा
Jun 16, 2026 | 10:40 PMIndore Murder Case: मंदिर के ट्रस्टी पर टूट पड़ा जिला बदर गुंडा, CCTV में कैद हुई वारदात, VIDEO वायरल
Jun 16, 2026 | 10:40 PMछतरपुर के गढ़ी मंदिर में चोरी; रात के अंधेरे में श्रीकृष्ण; राधा जी और लड्डू गोपाल की प्राचीन मूर्तियां गायब
Jun 16, 2026 | 10:34 PMUP School Holiday: योगी सरकार का बड़ा फैसला, भीषण गर्मी के कारण अब 24 जून तक बंद रहेंगे स्कूल
Jun 16, 2026 | 10:32 PMमजार पर बुलडोजर एक्शन, आगरा में सालों पुराने धार्मिक स्थल पर पुलिस की कार्रवाई, देखें VIDEO
Jun 16, 2026 | 10:28 PMब्राह्मण वोट बैंक से बदलेगा 2027 का खेल? योगी को हराने के लिए अखिलेश ने चला दांव, 17 जून को करेंगे बड़ी बैठक
Jun 16, 2026 | 10:27 PMSunita Ahuja Video: GOAT विवाद पर सुनीता आहूजा ने दी सफाई, बोलीं- मुझे इसका मतलब नहीं पता था
Jun 16, 2026 | 10:22 PMवीडियो गैलरी

राहुल गांधी के ‘फर्जी’ वीडियो पर भड़की BJP, कांग्रेस का पलटवार; बोले- दम है तो दमदारी दिखाओ, VIDEO
Jun 16, 2026 | 10:12 PM
स्लोवाकिया में प्रधान मंत्री मोदी को एक और सम्मान, ‘ऑर्डर ऑफ द व्हाइट डबल क्रॉस’ क्यों खास?
Jun 16, 2026 | 09:09 PM
तेल सस्ता हुआ..भारत में फिर भी बढ़ गए Diesel के दाम! आखिर क्या है पूरा मामला?, VIDEO
Jun 16, 2026 | 07:21 PM
पेट्रोल से ₹20 तक सस्ता होगा E100 फ्यूल! जानिए गन्ने से बने इस नए ईंधन के फायदे और नुकसान- VIDEO
Jun 15, 2026 | 11:02 PM
जयपुर में ‘कॉकरोचों’ के मुखिया का थप्पड़ों से स्वागत! युवकों ने अभिजीत को रसीद किए कई थप्पड़, देखें VIDEO
Jun 15, 2026 | 09:52 PM
अमेरिका-ईरान में समझौते से क्या Israel पड़ गया अकेला? 5 पॉइंट में समझे अंदर की बात, VIDEO
Jun 15, 2026 | 09:05 PM











