स्लोवाकिया में प्रधान मंत्री मोदी को एक और सम्मान, 'ऑर्डर ऑफ द व्हाइट डबल क्रॉस' क्यों खास?

PM Modi Slovakia Award: स्लोवाकिया सरकार ने यह प्रतिष्ठित सम्मान प्रधानमंत्री मोदी को भारत और स्लोवाकिया के बीच द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत बनाने के लिए प्रदान किया।

Slovakia: पहली बार स्लोवाकिया पहुंचे प्रधानमंत्री मोदी को सर्वोच्च राजकीय सम्मान, ‘ऑर्डर ऑफ द व्हाइट डबल क्रॉस’ (प्रथम श्रेणी) से सम्मानित किया गया है। स्लोवाकिया के राष्ट्रपति पीटर पेलेग्रिन ने स्वयं प्रधानमंत्री मोदी को इस प्रतिष्ठित पदक से नवाजा। खास बात यह है कि पीएम नरेंद्र मोदी स्लोवाकिया की यात्रा करने वाले भारत के पहले प्रधानमंत्री बन गए हैं। आपको बता दे कि यह सम्मान स्लोवाकिया गणराज्य द्वारा दिया जाने वाला सर्वोच्च नागरिक और राजकीय पुरस्कार है। स्लोवाकिया के राष्ट्रपति इसे उन विदेशी गणमान्य लोगों को प्रदान करते हैं जिन्होंने स्लोवाकिया गणराज्य के साथ संबंधों के विकास और मित्र देशों के साथ अपना असाधारण योगदान दिया हो।

खैर इस पुरस्कार के साथ ही पीएम मोदी अब तक दुनिया के 33 अलग-अलग देशों से सर्वोच्च राजकीय सम्मान प्राप्त करने वाले भारतीय नेता बन गए हैं। आपको जानकार हैरानी होगी ‘द ऑर्डर ऑफ द व्हाइट डबल क्रॉस’ को स्लोवाकिया का सर्वोच्च नागरिक एवं सैन्य राजकीय सम्मान कहा जाता है, जो विशेष रूप से विदेशी नागरिकों को प्रदान किया जाता है। स्लोवाकिया सरकार ने यह प्रतिष्ठित सम्मान प्रधानमंत्री मोदी को भारत और स्लोवाकिया के बीच द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत बनाने,वैश्विक स्तर पर सहयोग बढ़ाने तथा अंतरराष्ट्रीय कूटनीति में उनके योगदान के लिए प्रदान किया। जिनकी चर्चा काफी हो रही है।

संबंधित खबरें

No stories found.
Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com