रेल सुरक्षा में बड़ा कदम: पश्चिमी रेलवे के अहमदाबाद मंडल में 140 करोड़ की 'कवच' परियोजना के चौथे चरण को मंजूरी

Western Railway: पश्चिमी रेलवे ने अहमदाबाद मंडल के 598 किमी मार्ग पर 140 करोड़ की लागत से 'कवच' परियोजना के चौथे चरण को दी मंजूरी। स्वदेशी तकनीक से लैस होंगी ट्रेनें, बढ़ेगी सुरक्षा।
Western Railway approves Kavach Project Phase 4 worth ₹140 cr for 598 km route in Ahmedabad division. Modern LTE technology to ensure automated train safety & braking.
पश्चिमी रेलवे (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

Western Railway Kavach Project Phase 4: मुंबई रेलवे ने रेल सुरक्षा को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए, पश्चिमी रेलवे के अहमदाबाद डिवीजन में कवच परियोजना के चौथे चरण को मंजूरी दी है। गुजरात के अहमदाबाद मंडल के 48 ब्लॉक खंडों में फैले 598 किलोमीटर मार्ग पर कवच प्रोजेक्ट लागू होगा।

इस परियोजना को रेलवे मार्गों पर लॉन्ग टर्म इवोल्यूशन (एलटीई) आधारित संचार तकनीक के साथ कवच उपलब्ध कराने के लिए बनाए गए व्यापक कार्यक्रम के अंतर्गत 140 करोड़ रुपये की लागत से स्वीकृत किया गया है।

702 किमी मार्ग पर कवच

इससे पहले, अहमदाबाद डिवीजन के लगभग 702 किलोमीटर मार्ग पर कवच के लिए पहले ही स्वीकृति दी जा चुकी है। वर्तमान परियोजना की मंजूरी के साथ, डिवीजन के शेष खंड भी कवच ​​प्रणाली के अंतर्गत आ जाएंगे, जिससे पूरे डिवीजन में स्वदेशी ट्रेन सुरक्षा प्रणाली के व्यापक उपयोग का मार्ग प्रशस्त होगा।

क्या है कवच प्रणाली

कवच स्वदेशी रूप से विकसित स्वचालित ट्रेन सुरक्षा (एटीपी) प्रणाली है जिसे परिचालन सुरक्षा बढ़ाने के लिए डिज़ाइन किया गया है। यह प्रणाली खतरे के सिग्नल को पार करने (एसपीएडी) से रोकने, गंभीर परिस्थितियों में स्वचालित रूप से ब्रेक लगाकर रेल की गति को नियंत्रित करके दुर्घटनाओं के जोखिम को काफी हद तक कम करती है। रेलवे सुरक्षा को मजबूत करने और रेल संचालन को आधुनिक बनाने के अपने निरंतर प्रयासों के तहत पूरे नेटवर्क में कवच कार्यक्रम का विस्तार कर रहा है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com