US-Israel-Iran Deal: अमेरिका और ईरान के बीच हुए नए समझौते ने पूरी दुनिया का ध्यान अपनी ओर खींच लिया है। खैर इस बीच डील के बाद सबसे ज्यादा चिंता इजरायल में बढ़ गई है। कई महीनों से जारी मिडिल ईस्ट युद्ध, मिसाइल हमलों, तेल संकट और होर्मुज जलडमरूमध्य को लेकर तनाव का केंद्र बना हुआ था। अमेरिका और ईरान आमने-सामने थे। इजरायल लगातार ईरान पर दबाव बनाने की कोशिश कर रहा था। लेकिन अब दोनों देशों ने एक प्रारंभिक समझौते का ऐलान किया है। ऐसे में क्या अमेरिका और ईरान के बीच हुआ नया समझौता मिडिल ईस्ट में शांति लेकर आएगा, या फिर यह इजरायल के लिए आने वाले बड़े खतरे की शुरुआत के रूम में इसे देखा जा रहा है?
ऐसे में सबसे बड़ा सवाल क्या वजह है कि जिस समझौते को अमेरिका और ईरान ऐतिहासिक बता रहे हैं, उसी समझौते को इजरायल के नेता अपनी सबसे बड़ी रणनीतिक हार कह रहे हैं? और आखिर ऐसा क्या है इस डील में, जिससे प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू की चिंता बढ़ गई है? आज की इस रिपोर्ट में हम आपको 5 बड़े पॉइंट्स में समझाएंगे कि आखिर अमेरिका-ईरान समझौते से इजरायल क्यों परेशान है और क्यों इस डील को पूरे मिडिल ईस्ट की राजनीति बदलने वाला समझौता माना जा रहा है।? जाननें के लिए देखें पूरा वीडियो