हैंडल छोड़कर बाइक दौड़ाते दिखे बाबा, स्टाइल देखकर लोग बोले- ‘टेस्ला बाबा ऑन रोड’

Baba Viral Video : सोशल मीडिया पर एक बाबा का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वह बेहद खतरनाक अंदाज में बिना हैंडल पकड़े बाइक चलाते नजर आ रहे हैं। वीडियो देख लोग मजेदार कमेंट्स कर रहे हैं।
A video of a baba riding a motorcycle without holding the handlebar has gone viral on social media.
वायरल वीडियो के स्क्रीनशॉट। (सोर्स - सोशल मीडिया)
Updated on

Baba Bike Stunt : सोशल मीडिया पर आए दिन ऐसे वीडियो वायरल होते रहते हैं जो लोगों को हैरान कर देते हैं। कई बार सड़क पर दिखने वाले अनोखे नजारे कैमरे में कैद होकर इंटरनेट पर छा जाते हैं। इन दिनों भी ऐसा ही एक वीडियो लोगों का ध्यान अपनी ओर खींच रहा है। वीडियो में एक बाबा का अनोखा अंदाज देखने को मिला, जिसे देखकर लोग आश्चर्य के साथ-साथ हंसी भी नहीं रोक पा रहे हैं।

हैंडल छोड़कर बाइक दौड़ाते दिखे बाबा

वायरल वीडियो में एक बाबा बाइक चलाते नजर आ रहे हैं, लेकिन उनका बाइक चलाने का तरीका आम लोगों से बिल्कुल अलग है। बाबा बाइक की सीट पर बेहद आराम से बैठे हुए दिखाई देते हैं। उनका एक पैर सीट पर रखा हुआ है, जबकि दूसरा पैर बाइक के रेस वाले हिस्से पर नजर आता है। सबसे हैरान करने वाली बात यह है कि उन्होंने बाइक का हैंडल बिल्कुल नहीं पकड़ा है।

दोनों हाथ घुटनों पर रखकर वह बेफिक्र अंदाज में सड़क पर बाइक दौड़ाते दिखाई देते हैं। उन्हें देखकर ऐसा लगता है मानो वह किसी पार्क में आराम से बैठे हों। हालांकि इस तरह की ड्राइविंग बेहद खतरनाक मानी जाती है और इससे हादसे का खतरा बढ़ सकता है।

वीडियो पर लोगों ने किए मजेदार कमेंट

इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर bittu_22k नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। वायरल वीडियो को हजारों लोग लाइक कर चुके हैं और कमेंट सेक्शन में मजेदार प्रतिक्रियाओं की बाढ़ आ गई है। एक यूजर ने लिखा, “Core Driving Skill है।” दूसरे ने मजाक करते हुए कहा, “बाबा अभी तपस्या मोड में हैं।” वहीं एक यूजर ने उन्हें “टेस्ला बाबा” का नाम दे दिया।

कुछ लोगों ने बाबा के आत्मविश्वास की तारीफ की, जबकि कई यूजर्स ने इसे सड़क सुरक्षा के लिए खतरनाक बताया। एक यूजर ने लिखा, “ये खुद तो शायद बच जाए, लेकिन किसी और को नुकसान पहुंचा सकता है।” वीडियो लगातार वायरल हो रहा है और सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है।

Navbharat Live
navbharatlive.com