गूगल मैप ने शादी में जा रहे परिवार को पहुंचाया नाले में, दो घंटे चला रेस्क्यू ऑपरेशन, देखें हापुड़ का VIDEO

Google Map Car Accident: पीड़ित ने बताया कि उसे पानी दिखा था, लेकिन मैप सीधा रास्ता दिखा रहा था। ऐसे में उसने कार पानी में उतार दी और वह फंस गई। इसके बाद कार में मौजूद सभी लोग बाहर निकले।

Hapur Car Fell in Sewer VIDEO: उत्तर प्रदेश के जनपद हापुड़ से तकनीक पर आंख मूंदकर भरोसा करने का एक ऐसा चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जिसने सबको हैरान कर दिया है। देर रात दादरी से एक पारिवारिक समारोह में शामिल होने किठौर जा रहा एक परिवार जब हापुड़ के श्यामनगर क्षेत्र से गुजर रहा था, तो वे रास्ता ढूंढने के लिए Google Map का सहारा ले रहे थे। डिजिटल मैप ने उन्हें स्क्रीन पर बिल्कुल सीधा और साफ रास्ता दिखाया, लेकिन हकीकत में वह रास्ता आगे जाकर एक गहरे और बड़े नाले में तब्दील हो जाता था। रात के अंधेरे में मैप के निर्देशों का पालन करते हुए जैसे ही कार चालक ने गाड़ी आगे बढ़ाई, कार अनियंत्रित होकर सीधे कीचड़ और पानी से भरे गहरे नाले में जा गिरी।

नाले में गिरने के बाद कार बुरी तरह फंस गई और पानी का दबाव होने के कारण उसके दरवाजे बंद हो गए, जिससे गाड़ी में सवार एक ही परिवार के चार सदस्य और दो मासूम बच्चे भीतर ही कैद हो गए। कार सवार पीड़ित युवक साहिल ने अपनी आपबीती बताते हुए कहा कि उन्होंने ऐप में रास्ता सीधा देखकर गाड़ी अंदर बढ़ा दी थी, लेकिन वहां गहरा पानी था जिसमें उनकी गाड़ी धंस गई। बंद गाड़ी के भीतर दमघोंटू माहौल और आधी रात के खौफ के बीच पूरा परिवार करीब 2 घंटे तक जिंदगी और मौत की जंग लड़ता रहा। इसी दौरान किसी तरह उन्होंने मोबाइल के जरिए आपातकालीन नंबर 112 पर फोन मिलाकर दमकल विभाग और पुलिस को इस घटना के होने की सूचना दी। जिसके बाद दमकल विभाग ने उनका रेस्क्यू किया। देखें पूरी वीडियो

संबंधित खबरें

No stories found.
Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com