इंडिगो फ्लाइट्स कैंसिल पर हंगामा; एयरपोर्ट पर यात्री बोला- रिफंड नहीं मिला, तो कंप्यूटर ले जाउंगा

Indigo Flights Refund Demand इंडिगो की कई फ्लाइट्स लगातार कैंसिल होने से यात्रियों में भारी गुस्सा फैल गया है। इंदौर एयरपोर्ट पर यात्री रिफंड की मांग को लेकर इंडिगो काउंटर पर हंगामा करते दिखे।
Continuous Indigo flight cancellations triggered major passenger anger, leading to chaos at the airport over refund demands.
वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट। (सोर्स - सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

Indigo Flights Cancelled : इंडिगो की लगातार कैंसिल हो रही फ्लाइट्स ने यात्रियों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। मध्य प्रदेश के कई एयरपोर्ट्स से उड़ान भरने वाली इंडिगो की फ्लाइट्स आज भी कैंसिल रहीं। इसका असर सबसे ज्यादा इंदौर एयरपोर्ट पर देखने को मिला, जहां बड़ी संख्या में यात्रियों ने एयरलाइन के काउंटर पर पहुंचकर अपना गुस्सा जाहिर किया।

कई यात्रियों को बिना किसी पूर्व जानकारी के फ्लाइट कैंसिल होने की सूचना मिली, जिस कारण वे नाराज हो उठे। फ्लाइट कैंसिल होने के बाद यात्री रिफंड, होटल खर्च और वैकल्पिक फ्लाइट की मांग को लेकर एयरलाइन पर सवाल उठा रहे थे।

यात्री ने इंडिगो स्टाफ से कहा- रिफंड नहीं मिला तो कंप्यूटर ले जाउंगा

इंडिगो काउंटर पर एक यात्री इतना गुस्सा हो गया कि उसने स्टाफ से कहा कि अगर तुरंत रिफंड नहीं मिला तो वह काउंटर से कंप्यूटर उठा ले जाएगा। यात्री का कहना था कि एयरलाइन ने उन्हें 24 घंटे पहले यह नहीं बताया कि फ्लाइट कैंसिल हो जाएगी, जबकि टिकट बुक करते समय तुरंत पैसे ले लिए जाते हैं।

इसी तरह कई अन्य यात्रियों ने भी रिफंड की मांग की और कहा कि अगर पैसे वापस नहीं दिए जाएंगे, तो दूसरी फ्लाइट में टिकट बुक करवाकर दिया जाए। इस दौरान कई यात्री हंगामा करते नजर आए, लेकिन इंडिगो स्टाफ शांत रहकर सभी बातों को सुनता रहा।

इंडिगो की फ्लाइट कैंसिलेशन के कारण यात्री परेशान

कई यात्रियों ने होटल स्टे का मुद्दा भी उठाया और कहा कि फ्लाइट कैंसिल होने के बाद उन्हें रातभर होटल में रुकना पड़ा, जिससे हजारों रुपये का अतिरिक्त खर्च हो गया। कुछ यात्रियों के अनुसार, उनका होटल बिल एक लाख रुपये तक पहुंच गया है, और एयरलाइन को इसकी जिम्मेदारी लेनी चाहिए।

सोशल मीडिया पर भी ऐसी शिकायतें सामने आ रही हैं कि देश के कई एयरपोर्ट पर इंडिगो की फ्लाइट कैंसिलेशन के कारण यात्रियों के जरूरी काम प्रभावित हो रहे हैं। अचानक यात्रा करने पर अन्य फ्लाइट्स की कीमत बहुत ज्यादा होने से लोग और परेशान हो रहे हैं। यात्रियों का कहना है कि एयरलाइन को समय पर जानकारी देनी चाहिए और ऐसे हालात में उचित व्यवस्था करनी चाहिए।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com