-
बुध, 5 अगस्त 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Religion »
- Rare Ramzan 2026 5 Juma 2 Alvida Juma
26 साल बाद रमजान में दुर्लभ संयोग, इस साल होंगे 5 जुमा और 2 अलविदा जुमा
- Written By: सीमा कुमारी
Ramzan Friday Celebrations: 26 साल बाद रमजान में खास संयोग बन रहा है। इस साल पांच जुमा और दो अलविदा जुमा पड़ेंगे, जानिए इसका महत्व और शुभ दिन।

रमजान में दुर्लभ संयोग (सौ. AI)
Ramzan 2026: रमजान का पाक महीना अपने अंतिम दौर में है और रमजान के दौरान दुनिया भर के मुसलमान भाई बहन रोज़ा रखते हैं, नमाज़ अदा करते हैं और खुदा की इबादत करते हैं। इस्लामिक धर्म गुरु के अनुसार, इस वर्ष रमजान एक दुर्लभ संयोग के कारण चर्चा में है।
जानकारों का कहना है कि अलविदा जुमा की तैयारी आमतौर पर रमजान के आखिरी शुक्रवार को ही की जाती है। लेकिन इस बार जैसे दुर्लभ संयोग बन रहा है, लोग 13 मार्च को भी अलविदा जुमा मानकर नमाज अदा कर सकते हैं।
गणनाओं के अनुसार इस साल रमजान के महीने में 5 शुक्रवार यानी जुमा पड़ने की संभावना है और इसके चलते 2 अलविदा जुमा बनने की संभावना बन रही है। ऐसा 26 साल बाद हो रहा है।
सम्बंधित ख़बरें
Sawan Shivratri 2026: इस दिन खुलेंगे महादेव की कृपा के द्वार, नोट कर लें पूजा और जलाभिषेक का सबसे शुभ समय
Sawan Vrat 2026: सावन में ये 6 व्रत करने वाले पर बरसती है भोलेनाथ की विशेष कृपा, क्या आपने रखा इनमें से कोई
Kamika Ekadashi 2026: कामिका एकादशी पर चुपचाप कर लें ये 5 महाउपाय, भगवान विष्णु की कृपा से बदल सकती है किस्मत
Sawan 2026: सावन में शिवलिंग पर जल चढ़ाने से पहले जान लें ये 4 नियम, एक छोटी भूल भी पड़ सकती है भारी
रमजान 2026 में जुमा की तिथियां
पहला जुमा: 20 फरवरी
दूसरा जुमा: 27 फरवरी
तीसरा जुमा: 6 मार्च
चौथा जुमा: 13 मार्च
पांचवां जुमा: 20 मार्च
विशेषज्ञों के अनुसार, अलविदा जुमा रमजान के आखिरी शुक्रवार को ही माना जाता है। इस बार स्थिति कुछ खास है:
यदि रमजान का महीना 29 दिनों का होगा और ईद का चांद 29 रमजान को दिखाई देगा, तो 13 मार्च को अलविदा जुमा माना जाएगा।
यदि रमजान 30 दिनों का होगा और ईद का चांद 30 रमजान को दिखाई देगा, तो 20 मार्च को अलविदा जुमा होगा।
रमजान और ईद की संभावनाएँ
रमजान का पहला रोजा 19 फरवरी से शुरू हुआ था। अगर 30 रोजे पूरे होते हैं, तो ईद 21 मार्च को होगी। वहीं, यदि चांद 29 रमजान को दिखाई देता है, तो ईद 20 मार्च को मनाई जाएगी। अंतिम फैसला हमेशा चांद दिखने के बाद किया जाएगा।
अलविदा जुमा की तैयारी
जानकारों का कहना है कि अलविदा जुमा की तैयारी आमतौर पर रमजान के आखिरी शुक्रवार को ही की जाती है। लेकिन इस बार जैसे दुर्लभ संयोग बन रहा है, लोग 13 मार्च को भी अलविदा जुमा मानकर नमाज अदा कर सकते हैं।
इस बार रमजान में 5 जुमा और 2 अलविदा जुमा होने की संभावना बन रही है। मुसलमान अपने पाक महीने की इबादत और अलविदा जुमा की नमाज में विशेष तैयारी कर रहे हैं। ईद-उल-फितर की तारीख और अलविदा जुमा का अंतिम फैसला चांद दिखने के बाद ही तय होगा।
जुमात-उल-विदा 2026
रमजान महीने का आखिरी दिन, जुमात-उल-विदा , मुस्लिम समुदाय द्वारा सामाजिक रूप से मनाया जाता है। रमज़ान आमतौर पर इस्लामी पंचांग के नौवें महीने में पड़ता है। रमज़ान शब्द अरबी शब्द ‘ अल रमज़ ‘ से आया है, जिसका अर्थ है झुलसाना।
यह भी पढ़ें:-क्यों कहलाता है रमज़ान इस्लाम का सबसे पाक महीना? जानिए इसके पीछे का रहस्य
रमज़ान मुसलमानों के लिए एक पवित्र महीना माना जाता है और इस महीने में रोज़ा रखने वालों के दिलों को झुलसा देता है। जुमा-उल-विदा पवित्र कुरान की शुभकामनाओं का प्रतीक है।
यह त्योहार रमज़ान के आखिरी शुक्रवार को मनाया जाता है और इसे विश्व स्तर पर इस्लामी समुदाय द्वारा मनाया जाता है। जुमा-उल-विदा शब्द दो शब्दों ‘जुमा’ और ‘विदा’ से मिलकर बना है। जुमा का अर्थ है सभा और विदा का अर्थ है विदाई।
Rare ramzan 2026 5 juma 2 alvida juma
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
बिना टिकट यात्रा पड़ेगी भारी! पश्चिम रेलवे ने वसूला ₹83.25 करोड़ जुर्माना, फर्जी UTS ऐप पर FIR दर्ज
Aug 05, 2026 | 10:06 PMडॉग ‘लक्की’ ने सुलझाए दो अंधे कत्ल; डॉग हैंडलर अखिलेश चंद्रवंशी को SP ने ₹10 हजार से किया सम्मानित
Aug 05, 2026 | 10:05 PMपिछड़ों को कभी नहीं मिला हक…राज्यसभा में संजय सिंह का यह धमाकेदार भाषण सुन उड़ जाएंगे होश! देखें VIDEO
Aug 05, 2026 | 10:01 PMअब आया रिसर्च आधारित डायग्नोस्टिक्स कंपनी का IPO, मूल्य 807 रुपये प्रति शेयर, जाने निवेश डिटेल
Aug 05, 2026 | 10:00 PMप्रदीप रावत के निधन से टूटे सलमान खान, पुरानी तस्वीर शेयर कर बोले- कई अच्छे पल बिताए भाई, भावुक हुई इंडस्ट्री
Aug 05, 2026 | 09:57 PMमेरी 10 साल की बेटी को भी नहीं छोड़ा…BJP विधायक विनोद सिंह पर महिला ने लगाया रेप के प्रयास का आरोप- VIDEO
Aug 05, 2026 | 09:57 PMFrance Shooting: फ्रांस के वैलेंस शहर में हुई अंधाधुंध फायरिंग, छह लोग हुए घायल, हमलावर फरार
Aug 05, 2026 | 09:57 PMवीडियो गैलरी

मुहर्रम में कार्रवाई तो कांवड़ यात्रा में छूट क्यों? वर्दी की निष्पक्षता पर उठे सवाल, देखें VIDEO
Aug 05, 2026 | 09:01 PM
CJP की मीटिंग से मची सियासी खलबली! पहली ही बैठक में तय हुआ अभिजीत दिपके का बड़ा प्लान, देखें VIDEO
Aug 05, 2026 | 07:53 PM
हिला देने वाला खुलासा! भाई वीरेंद्र ने झारखंड विरोध प्रदर्शन और पार्टी के भीतर खोल दिए सारे राज, देखें VIDEO
Aug 05, 2026 | 07:16 PM
थलपति विजय सरकार का पहला बजट पेश, छात्रों और महिलाओं के लिए बड़ी घोषणाएं
Aug 05, 2026 | 02:22 PM
सनातन पर विवाद के बाद अब त्रिशा-विजय टिप्पणी में फंसे उदयनिधि स्टालिन, पुलिस ने उठाया; देखें VIDEO
Aug 04, 2026 | 10:40 PM
कौन हैं JPSC आंदोलन के सोनम वांगचुक? मां को खोया, 11 FIR दर्ज हुए फिर भी नहीं झुके, देखें VIDEO
Aug 04, 2026 | 09:51 PM














