-
सोम, 13 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Viral »
- Bengaluru News Two High School Students Became Ips Officer For One Day Know Sad Story Of Happy Face
दो कैंसर पीड़ित बच्चों की हुई इच्छा पूरी, 13 साल की उम्र में बन गए IPS अधिकारी
- Written By: काजल चोपड़े

नई दिल्ली: सोशल मीडिया (Social Media) पर आए दिन कई ख़बरें वायरल होती रहती है। हाल ही में सोशल मीडिया पर बेंगलुरु की एक खबर वायरल हो रही है। यहां मेक-ए-विश फाउंडेशन (Make A Wish Foundation) के कारण, दो बच्चों का सपना पूरा हो गया है। बेंगलुरु के हाई स्कूल में पढ़ रहे दो बच्चे कैंसर (Cancer)के मरीज हैं। इन दोनों बच्चों को एक दिन के लिए आईपीएस ऑफिसर बनाना था।
वहीं, मेक-ए-विश फाउंडेशन (Make A Wish Foundation) की वजह से उनका यह सपना पूरा हो गया। अब सोशल मीडिया पर इन बच्चों की तस्वीर वायरल हो रही है। दोनों के चेहरे पर पुलिस (Police) की वर्दी पहनकर अलग ही ख़ुशी नज़र आ रही है।
सम्बंधित ख़बरें
Bengaluru Crime: 5.70 करोड़ के ड्रग्स जब्त, 11 तस्कर गिरफ्तार, पुलिस का बड़ा ऑपरेशन
मुंबई: Proton Therapy से बच्चों सहित 1,000 कैंसर मरीजों को मिली नई जिंदगी, टाटा मेमोरियल ने रचा कीर्तिमान
कावेरी कंपनी की साइट पर बड़ा हादसा: खदान में 100 फीट ऊपर से गिरा विशाल पत्थर, 9 मजदूरों की मौके पर मौत
Bharat Ke Veer Fund: 10 लाख का चेक दान कर बनीं मिसाल, बुजुर्ग महिला के जज्बे को देश कर रहा सलाम
पुलिस उपायुक्त, दक्षिण-पूर्व डिवीजन के कार्यालय में गुरुवार का दिन बेहद खास था। 13 साल के मिथिलेश और मोहम्मद सलमान खान पुलिस की वर्दी में कार्यालय में आए और एक परिचय के बाद पुलिस कर्मचारियों से सलामी ली।
डीसीपी, साउथ-ईस्ट डिवीजन, सी. के. बाबा ने कहा कि, अधिकारियों से घटनाक्रम के बारे में जानकारी लेने से पहले दोनों बच्चे कार्यालय में चले गए और कुछ देर वहीं बैठे रहे। उन्होंने बताया कि, “यह कार्यक्रम मेक-ए-विश फाउंडेशन की उन दो लड़कों की इच्छाओं को पूरा करने की पहल का हिस्सा था, जो बेंगलुरु के हाई स्कूल में पढ़ रहे हैं और कैंसर का इलाज करवा रहे हैं।”
The wish of 2 critically ill boys to become police officers was fulfilled by the Bengaluru South East Division Police via NGO, Make a Wish.
Mohd Salman from Kerala & Mithilesh from Bengaluru have been suffering from Cancer. pic.twitter.com/RwPzFBugfN — ANI (@ANI) July 23, 2022
डीसीपी ने बताया-पहल के हिस्से के रूप में दोनों लड़कों की इच्छा पूरी की गई। दोनों लड़के आईपीएस अधिकारी बनना चाहते थे। वहीं, इन दोनों ने कोरमंगला कार्यालय में दक्षिण-पूर्व डिवीजन के डीसीपी की भूमिका निभाई।
कार्यक्रम के हिस्से के रूप में दोनों बच्चों को गतिविधियों और अभ्यासों के बारे में जानकारी दी गई। वहीं, यह दोनों बच्चे डीसीपी के नियमित काम के तहत वे पुलिस स्टेशन भी गए। पुलिस स्टेशन में जाने के बाद वहां के कर्मचारियों ने उनके सामने घरेलू हिंसा का मामला पेश किया। इन दोनों लड़कों ने शिकायत सुनकर आवश्यक निर्देश जारी किए।
डीसीपी, साउथ-ईस्ट डिवीजन, सी. के. बाबा कहा, “दोनों बच्चों के सपने को साकार करना और उसका हिस्सा बनना एक बहुत अच्छा अहसास था। दोनों कैंसर से जूझ रहे हैं और उनके चेहरे पर मुस्कान दिखी, ये बहुत बड़ी बात है।”
Bengaluru news two high school students became ips officer for one day know sad story of happy face
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
दतिया उपचुनाव: एमपी BJP में ऑल इज वेल या दिखावा? संयुक्त राष्ट्रीय महासचिव शिवप्रकाश के पोस्ट ने मचाई हलचल
Jul 13, 2026 | 08:37 PMमुंबई AC लोकल में AC फेल! यात्रियों में मची घबराहट, एक यात्री को अस्पताल ले जाना पड़ा
Jul 13, 2026 | 08:32 PMपुणे में भीषण हादसा: जेऊरी के पास 3 वारकरियों की मौत, स्वास्थ्य विभाग हुआ अलर्ट, मुफ्त इलाज के निर्देश जारी
Jul 13, 2026 | 08:24 PMJammu Kashmir: उमर अब्दुल्ला को BJP का सात दिन का अल्टीमेटम, माफी नहीं मांगी तो 100 करोड़ का मानहानि मुकदमा
Jul 13, 2026 | 08:11 PMस्मार्ट मीटर से कम हुआ बिजली बिल! नासिक के 4.60 लाख घरेलू उपभोक्ताओं को मिली 1.12 करोड़ की भारी राहत
Jul 13, 2026 | 08:11 PMलखनऊ से कानपुर की दूरी मिनटों में होगी पूरी, गडकरी-योगी ने एक्सप्रेसवे का किया उद्घाटन; देखें VIDEO
Jul 13, 2026 | 08:10 PMमहायुति सरकार का मेगा हेल्थ इंफ्रा प्लान, राज्य के चार मेडिकल कॉलेजों की बढ़ी लागत, 400 नई MBBS सीटें भी
Jul 13, 2026 | 08:07 PMवीडियो गैलरी

भारत ने खरीदा रूस से बंपर तेल! ट्रंप को नागवार गुजरेगा ग्लोबल गेम?, VIDEO
Jul 13, 2026 | 05:37 PM
ईरान से सामने आई टारगेट लिस्ट! ट्रंप के साथ निशाने पर कौन-कौन?, VIDEO
Jul 13, 2026 | 03:30 PM
PM मोदी प्रेस कॉन्फ्रेंस क्यों नहीं करते? विदेशी पत्रकार को भारतीय अधिकारियों ने दिया ये करारा जवाब- VIDEO
Jul 13, 2026 | 02:30 PM
‘यूपी में अब ब्रह्मोस मिसाइल बन रही है’, रवि किशन के बयान ने मचाई हलचल-VIDEO
Jul 13, 2026 | 12:31 PM
NEET पेपर लीक पर इमरान प्रतापगढ़ी का बड़ा हमला, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की उठी मांग
Jul 13, 2026 | 10:31 AM
कंडक्टर ने मंत्री को नहीं पहचाना! छुट्टे पैसे न होने पर परिवहन मंत्री को बस से उतरने को कहा, देखें VIDEO
Jul 12, 2026 | 11:07 PM














