-
सोम, 13 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Akola »
- Akola Rural Employment New Scheme G Ram Ji Replaces Mgnrega Funding Changes
अकोला: MGNREGA की जगह आई VB-G RAM G योजना, पुराने काम अटके, नए का हो रहा इंतजार
- Written By: रूपम सिंह
Akola Rural Employment News: केंद्र की नई ‘वीबी-जी राम जी’ योजना लागू न होने से ग्रामीण मजदूर बेरोजगार हैं। मनरेगा की जगह लाई गई योजना पर विरोध भी, केंद्र-राज्य खर्च हिस्सेदारी से चिंता बढ़ी।

प्रतीकात्मक तस्वीर ( सोर्स: सोशल मीडिया )
Viksit Bharat Scheme 2026: केंद्र सरकार द्वारा वर्ष 2025 में मंजूर की गई ‘विकसित भारत-गैरंटी फॉर रोजगार और आजीविका मिशन (ग्रामीण)’ यानी ‘वीबी-जी राम जी’ योजना को ग्रामीण रोजगार की नई दिशा माना जा रहा है। यह योजना महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना (मनरेगा) की जगह लाई गई है। हालांकि अभी तक इसका क्रियान्वयन शुरू नहीं हुआ है, जिसके कारण ग्रामीण मजदूरों को काम मिलने की प्रतीक्षा बनी हुई है।
वहीं, पुरानी मनरेगा की कई परियोजनाएं अधूरी होने से भी कठिनाई उत्पन्न हो रही है। मनरेगा ने ग्रामीण भारत को रोजगार का अधिकार देकर आर्थिक और सामाजिक सशक्तिकरण की मजबूत नींव रखी थी। गरीबों के न्यायसंगत अधिकारों की रक्षा के लिए मनरेगा को जारी रखना आवश्यक 1974 में ‘रोजगार गारंटी योजना’ कानून लागू किया गया था, जिससे गरीब ग्रामीण नागरिकों को राहत मिली।
मनरेगा एक केंद्रीय योजना थी, जिसका पूरा खर्च केंद्र सरकार उठाती थी। रोजगार निर्माण का नियोजन और क्रियान्वयन ग्राम पंचायत, तहसील पंचायत और जिला पंचायत अपनी आवश्यकताओं के अनुसार करती थीं। मनरेगा में काम करने वालों में लगभग 60 प्रतिशत अनुसूचित जाति और जनजाति के मजदूर थे, जिनमें से 50 प्रतिशत महिलाएं थीं। अब जब नई योजना ‘जी राम जी’ लाई गई है, तो मजदूरों को रोजगार मिलने की प्रतीक्षा है। लेकिन इस योजना को लेकर विरोध भी सामने आ रहा
है। आलोचकों का कहना है कि यह केवलमनरेगा का नाम बदलना नहीं है, बल्कि मनरेगा को बंद करने की शुरुआत है।
सम्बंधित ख़बरें
Akola News: अकोला में नकली और खराब गुणवत्ता वाले सोयाबीन बीज प्रकरण में पुलिस जांच शुरू
अकोला में झोलाछाप डॉक्टर पर दुष्कर्म का आरोप, उपचार के बहाने महिला से कथित अपराध
अकोला में जांबाज पुलिसकर्मी प्रवीण ढगेकर का भव्य सम्मान, प्राणों की बाजी लगाकर आरोपी को था दबोचा
Washim News: बारिश थमने से फसलों पर संकट, वाशिम जिले के जलाशयों में सिर्फ 10.35% पानी
यह भी पढ़ें:- अकोला: भाजपा महिला मोर्चा ने SP से की शिकायत, ‘बिंदीघर’ के आरोपियों पर कठोर कार्रवाई की मांग
केंद्र-राज्य की साझा जिम्मेदारी
‘जी राम जी’ को केंद्रीय योजना न बनाकर केंद्र पुरस्कृत योजना घोषित किया गया है। इसका अर्थ है कि पहले की तरह केंद्र सरकार 100 प्रतिशत खर्च नहीं करेगी। अब खर्च का अनुपात केंद्र 60 प्रतिशत और राज्य 40 प्रतिशत होगा। वहीं साधन-सामग्री पर खर्च का अनुपात 75 और 25 प्रतिशत तय किया गया है। ग्रामीण मजदूरों और किसानों को रोजगार उपलब्ध कराने के लिए मनरेगा जैसी योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन आवश्यक है। नई योजना ‘जी राम जी’ से उम्मीदें जुड़ी हैं, लेकिन जब तक इसका क्रियान्वयन शुरू नहीं होता, तब तक ग्रामीण मजदूरों के हाथों को काम मिलने की प्रतीक्षा बनी रहेगी।
Akola rural employment new scheme g ram ji replaces mgnrega funding changes
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Pranayama Benefits: प्राणायाम के ये फायदे जानकर! आज से ही शुरू कर देंगे अभ्यास करना
Jul 13, 2026 | 09:11 AMGold-Silver Price: ₹4,370 तक सस्ता हुआ सोना, दिल्ली-मुंबई से नागपुर तक औंधे मुंह गिरी चांदी; देखें ताजा भाव
Jul 13, 2026 | 09:09 AMनासिक जिला: 26 मुख्य सिंचाई परियोजनाओं में पहुंचा 50.26% जलभंडार, जून के सूखे के बाद स्थिति में सुधार
Jul 13, 2026 | 09:05 AMHindu Mantras: भाग्य बदलने वाले 5 भूले-बिसरे हिंदू मंत्र, जिनके नियमित जाप से जीवन में आती है खुशहाली
Jul 13, 2026 | 09:03 AMयवतमाल के पांचखेड़ में मिली 3,000 वर्ष पुरानी लौह युगीन मानव बस्ती, नागपुर विवि के उत्खनन में बड़ा खुलासा
Jul 13, 2026 | 09:02 AMUP TET 2026 Result: 17 लाख छात्रों की किस्मत का फैसला जल्द! जानें किस तारीख को जारी होगा यूपी टीईटी का रिजल्ट
Jul 13, 2026 | 08:58 AMखंडवा में जंगल बचाने सड़क पर उतरा कोरकू समाज, वन विभाग की कार्रवाई के समर्थन में हजारों लोगों ने सौंपा ज्ञापन
Jul 13, 2026 | 08:51 AMवीडियो गैलरी

कंडक्टर ने मंत्री को नहीं पहचाना! छुट्टे पैसे न होने पर परिवहन मंत्री को बस से उतरने को कहा, देखें VIDEO
Jul 12, 2026 | 11:07 PM
आगरा में छापे से मचा हड़कंप! 13 मेडिकल फर्मों पर FSDA का शिकंजा, करोड़ों की नकली दवाइयां ज़ब्त, देखें VIDEO
Jul 12, 2026 | 10:16 PM
कागज नहीं…जिस्म पर मेहंदी से लिख गई दर्द की आखिरी दास्तां, छिंदवाड़ा की प्रीति का रुला देने वाला VIDEO वायरल
Jul 12, 2026 | 09:16 PM
आपकी बहुत याद आएगी दीदी, लेडी सिंघम तनुश्री के दिल्ली जाते ही रो पड़ीं कश्मीर की बेटियां; देखें VIDEO
Jul 12, 2026 | 08:48 PM
आगरा कैंट पर RPF की सरेआम गुंडई! डिप्टी स्टेशन सुपरिटेंडेंट को हाथ-पैर पकड़कर घसीटा; VIDEO वायरल
Jul 12, 2026 | 08:25 PM
अचानक मालामाल! ई-रिक्शा चालक के बैंक खाते में आए 7 अरब से ज्यादा रुपये, देखकर उड़ गए होश, देखें VIDEO
Jul 12, 2026 | 08:23 PM














