

Rose Day Special Songs: फरवरी का महीना आते ही प्यार का रंग हर तरफ छा जाता है। इसी महीने की शुरुआत होती है वैलेंटाइन वीक से, जिसकी पहली कड़ी है रोज डे। इस दिन लोग अपने जज़्बातों को गुलाब के ज़रिए बयां करते हैं। कहीं लाल गुलाब प्यार का इजहार करता है तो कहीं गुलाबी गुलाब रिश्ते की मासूमियत दिखाता है।
अगर आप इस रोज डे को और भी खास बनाना चाहते हैं, तो सिर्फ गुलाब ही नहीं बल्कि रोमांटिक गानों के साथ अपने प्यार को और खूबसूरती से जाहिर कर सकते हैं। यहां हम आपके लिए लाए हैं ऐसे ही कुछ बॉलीवुड और ट्रेंडिंग गाने, जो आपके पल को गुलाब की खुशबू से भर देंगे।
बॉलीवुड के सबसे सदाबहार रोमांटिक गानों में शुमार ‘गुलाबी आंखें’ रोज डे के लिए परफेक्ट चॉइस है। मोहम्मद रफी की आवाज में ये गाना आज भी उतना ही जादुई लगता है। आतिफ असलम का अनप्लग्ड वर्जन भी युवाओं के बीच काफी लोकप्रिय रहा।
सुशांत सिंह राजपूत और वाणी कपूर पर फिल्माया गया फिल्म शुद्ध देसी रोमांस का ये गाना आज के मॉडर्न कपल्स के लिए बेस्ट है। इसकी म्यूज़िक और केमिस्ट्री दोनों ही दिल छू लेने वाली हैं।
फिल्म शिकारी का ये रोमांटिक सॉन्ग कुमार सानू और आशा भोसले की आवाज़ में है। गोविंदा और करिश्मा कपूर पर फिल्माया गया ये गाना रोज डे की थीम को पूरी तरह जस्टिफाई करता है।
शाहिद कपूर और आलिया भट्ट पर फिल्माया गया ‘गुलाबो’ आज भी लोगों को थिरकने पर मजबूर कर देता है। इस गाने में रोमांस के साथ मस्ती का तड़का भी देखने को मिलता है।
सोशल मीडिया पर छाया ये पहाड़ी गाना आजकल कपल्स के बीच काफी ट्रेंड में है। रोज डे पर इसे शेयर कर आप अपने पार्टनर को सरप्राइज दे सकते हैं।
किशोर कुमार की आवाज में बसा ये क्लासिक रोमांटिक गाना आज भी दिलों पर राज करता है। यह गाना सादगी भरे प्यार को खूबसूरती से बयान करता है।
फिल्म बीवी हो तो ऐसी का ये गाना रेखा और फारुख शेख की जोड़ी पर फिल्माया गया था। रोज डे पर अपने पार्टनर को ये गाना डेडिकेट कर आप अपने प्यार को खास एहसास दिला सकते हैं।