मनीष मल्होत्रा के शो में कृति सेनन की रॉयल रैंप वॉक, सोशल मीडिया पर छाईं दुबई फैशन वीक की फोटोज

Kriti Sanon Ramp Walk: दुबई फैशन वीक में मनीष मल्होत्रा के शो के लिए कृति सेनन की रॉयल रैंप वॉक चर्चा में है। ‘इनाया-द इंडिया स्टोरी’ कलेक्शन में कृति सेनन का एलिगेंट लुक सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।
Kriti Sanon Dubai Fashion Week ramp walk Manish Malhotra royal look
कृति सेनन की रॉयल रैंप वॉक (इमेज-सोशल मीडिया)
Published on: 
Updated on: 

Kriti Sanon Dubai Fashion Week: दुबई फैशन वीक में इस बार बॉलीवुड का ग्लैमर सिर चढ़कर बोला और इसकी सबसे बड़ी वजह रहीं कृति सेनन। अपनी दमदार एक्टिंग के साथ-साथ स्टाइल स्टेटमेंट के लिए पहचानी जाने वाली कृति ने फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा के लेटेस्ट कलेक्शन ‘इनाया – द इंडिया स्टोरी’ के लिए रैंप वॉक कर सबका दिल जीत लिया। शो के बाद से ही सोशल मीडिया पर कृति के लुक की जमकर तारीफ हो रही है।

रैंप पर कृति सेनन आइवरी कलर के इंडो-वेस्टर्न आउटफिट में नजर आईं, जिसमें ट्रेडिशन और मॉडर्न स्टाइल का खूबसूरत मेल देखने को मिला। उन्होंने हाई-वेस्टेड फ्लोर-लेंथ स्कर्ट पहनी थी, जिस पर शिमरिंग बीडवर्क और बारीक कढ़ाई की गई थी। उनके लुक को और भी खास बना रहा शीयर फ्लोर-स्वीपिंग ट्यूल केप, जिसने पूरे आउटफिट में रॉयल टच जोड़ दिया।

सोशल मीडिया पर छाईं शो-स्टॉपर कृति

मिनिमल जूलरी और सॉफ्ट मेकअप के साथ कृति सेनन का यह लुक बेहद ग्रेसफुल और एलिगेंट नजर आया। दुबई फैशन वीक की तस्वीरें सामने आते ही सोशल मीडिया पर कृति सेनन ट्रेंड करने लगीं। फैंस ने उनके लुक को रॉयल, गॉडेस वाइब” और “परफेक्ट शो-स्टॉपर” जैसे शब्दों से सराहा। कई यूजर्स ने मनीष मल्होत्रा के कलेक्शन और कृति की रैंप प्रेजेंस को इंटरनेशनल लेवल का बताया।

मनीष मल्होत्रा को मिला बड़ा सम्मान

इसी इवेंट के दौरान मनीष मल्होत्रा को दुबई फैशन फेस्टिवल में ‘डिजाइनर ऑफ द ईयर’ अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। इस खास मौके पर शाहरुख खान भी मौजूद थे। मनीष मल्होत्रा ने शाहरुख के साथ अपनी तस्वीरें इंस्टाग्राम पर शेयर करते हुए लिखा कि यह हमारी दो साल की जर्नी है। यह अवॉर्ड मेरे लिए बेहद खास है।

फिल्मों में भी व्यस्त हैं कृति सेनन

वर्क फ्रंट की बात करें तो कृति सेनन पिछली बार धनुष के साथ फिल्म ‘तेरे इश्क में’ में नजर आई थीं। आने वाले समय में वह ‘कॉकटेल 2’ को लेकर चर्चा में हैं, जिसमें उनके साथ शाहिद कपूर और रश्मिका मंदाना अहम भूमिकाओं में दिखाई देंगे। इसके अलावा, कृति अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी सुर्खियों में हैं और लंबे समय से उनका नाम बिजनेसमैन कबीर बहिया से जोड़ा जा रहा है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com