Thane Board Exam Traffic Plan: 54 स्पेशल राइडर्स तैनात, छात्रों को समय पर पहुंचाएगी ट्रैफिक पुलिस

Maharashtra Board Exams 2026: ठाणे में 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षाओं के दौरान छात्रों को ट्रैफिक या वाहन समस्या से बचाने के लिए ट्रैफिक पुलिस ने 54 विशेष राइडर्स तैनात किए हैं।
Thane Traffic Police
ठाणे ट्रैफिक पुलिस (सौ. सोशल मीडिया )
Published on
Updated on

Thane Traffic Police Student Help: दसवीं और बारहवीं की बोर्ड परीक्षाओं के दौरान विद्यार्थियों को किसी भी तरह की परेशानी न हो, इसके लिए ठाणे ट्रैफिक पुलिस ने खास इंतजाम किए हैं। परीक्षा के दिनों में ट्रैफिक जाम, वाहन खराबी या किसी अन्य कारण से देरी होने पर विद्यार्थियों को तुरंत सहायता उपलब्ध कराई जाएगी।

पुलिस आयुक्त आशुतोष डुंबरे और सह आयुक्त डॉ ज्ञानेश्वर चव्हाण के निर्देश पर यातायात विभाग ने यह व्यवस्था शुरू की है। इसके तहत शहर भर में 54 विशेष 'राइडर्स' तैनात किए गए हैं, जो जरूरत पड़ने पर छात्रों को परीक्षा केंद्र तक पहुंचाने में मदद करेंगे।

यातायात विभाग ने विद्यार्थियों और अभिभावकों की सुविधा के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी किए हैं। अगर किसी परीक्षार्थी को रास्ते में दिक्कत आती है तो वह 8286300300 या 8286400400 नंबर पर कॉल कर सकता है, इसके अलावा व्हाट्सएप हेल्पलाइन नंबर 7039003866 पर भी जानकारी दी जा सकती है।

शहर के 18 ट्रैफिक यूनिटों में भी अलग-अलग संपर्क नंबर उपलब्ध कराए गए हैं। 10वीं की परीक्षाएं 10 फरवरी से और 12वीं की परीक्षाएं 20 फरवरी से शुरू हो रही हैं। ठाणे पुलिस आयुक्तालय क्षेत्र में 12वीं के लिए 126 और 10वीं के लिए 223 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं।

बिना हिचकिचाहट हेल्पलाइन पर करें संपर्क

सभी केंद्रों तक विद्यार्थियों की सुचारु आवाजाही सुनिश्चित करने के लिए विशेष इंतजाम किए गए है। परीक्षा के दिनों में ट्रैफिक कंट्रोल रूम में भी तीन अतिरिक्त जवान तैनात रहेंगे, जैसे ही किसी विद्यार्थी की परेशानी की सूचना मिलेगी, पुलिस तुरंत मौके पर पहुंचकर मदद करेगी और उन्हें सुरक्षित परीक्षा केंद्र तक पहुंचाएगी, यातायात विभाग के उपायुक्त पंकज शिरसाट ने विद्यार्थियों और अभिभावकों से अपील की है कि परीक्षा के दौरान किसी भी तरह की परेशानी होने पर बिना हिचकिचाहट हेल्पलाइन पर संपर्क करें। साथ ही नागरिकों से भी अनुरोध किया गया है कि वे इस अवधि में यातायात व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करें।

Navbharat Live
navbharatlive.com