-
बुध, 8 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- India »
- Learn About The Benefits Of The India Us Trade Deal Including How Much Tariff Is On Which Item Piyush Goyal Explains Everything
India-US Trade Deal: भारत-यूएस ट्रेड डील के फायदे जानें, किन चीजों पर कितना टैरिफ? पीयूष गोयल ने बताया सबकुछ
- Written By: रंजन कुमार
India-US Trade Deal News : केंद्रीय वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने भारत और अमेरिका के बीच हुए अंतरिम व्यापार समझौते को दोनों देशों के हित में बड़ी डील बताया। उन्होंने अहम जानकारियां दीं।

केंद्रीय वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल। इमेज-सोशल मीडिया
Piyush Goyal On India-US Trade Deal : भारत और संयुक्त राज्य अमेरिका के बीच अंतरिम व्यापार समझौते का फ्रेमवर्क तैयार हो गया है। इस महत्वपूर्ण उपलब्धि पर प्रतिक्रिया देते हुए केंद्रीय वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल ने कहा कि यह डील देश के भविष्य को ध्यान में रखकर की गई है और इसमें किसानों के हितों की पूरी तरह रक्षा की गई है।
केंद्रीय मंत्री ने इस समझौते को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप के बीच मजबूत मैत्री का परिणाम बताया। उन्होंने कहा कि पूरे देश में इस डील को लेकर उत्साह का माहौल है और यह दिन इतिहास के पन्नों में स्वर्णिम अक्षरों में दर्ज किया जाएगा।
2047 के सपने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम
पीयूष गोयल ने कहा कि विकसित भारत 2047 के लक्ष्य की दिशा में यह एक अत्यंत महत्वपूर्ण पड़ाव है। फरवरी 2025 में शुरू हुई इस द्विपक्षीय वार्ता का मुख्य उद्देश्य दोनों देशों के बीच सालाना 500 बिलियन डॉलर का व्यापार हासिल करना था। अब दुनिया की सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था यानी लगभग 30 ट्रिलियन डॉलर की अमेरिकी अर्थव्यवस्था भारतीय निर्यातकों को विशेष सुविधाएं प्रदान करेगी।
सम्बंधित ख़बरें
PM मोदी को इंडोनेशिया का सर्वोच्च नागरिक सम्मान, रक्षा और समुद्री सुरक्षा पर ‘महामंथन’, ड्रैगन की बढ़ेगी टेंशन!
PM मोदी की इंडोनेशिया राष्ट्रपति से आज अहम मुलाकात, रक्षा और समुद्री सहयोग पर हो सकते हैं बड़े फैसले
भारत के ब्रह्मोस और आकाश के दीवाने हुए ये देश… PM मोदी के विदेशी दौरे से पहले पूर्व राजदूत का बड़ा दावा
FIFA वर्ल्ड कप में बेईमानी पर उतरे ट्रंप! रेड कॉर्ड मिले खिलाड़ी का सस्पेंशन रद्द, UEFA ने जताया विरोध
किन उत्पादों पर मिलेगी छूट?
वाणिज्य मंत्री ने बताया कि अमेरिका को निर्यात की जाने वाली कई वस्तुओं पर अब शून्य शुल्क लगेगा। रत्न और हीरों पर कोई आयात शुल्क नहीं होगा। फार्मास्यूटिकल उत्पाद, जिनका भारत से व्यापक निर्यात होता है, उन्हें भी यह लाभ मिलेगा। स्मार्टफोन के निर्यात पर भी शून्य शुल्क की सुविधा जारी रहेगी।
#WATCH दिल्ली | केंद्रीय वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने कहा, “…देश में कुछ लोग ऐसे हैं जो किसानों के हितों के खिलाफ हैं। उन्हें किसानों के हितों की कोई चिंता नहीं है; वे देश की जनता को गुमराह करते हैं…वे यह देखकर हैरान हैं कि भारत-अमेरिका व्यापार समझौते में ऐसा कोई… pic.twitter.com/gVHwiOgyww — ANI_HindiNews (@AHindinews) February 7, 2026
यह भी पढ़ें : ट्रंप ने 25% टैरिफ हटाने के फैसले पर किए हस्ताक्षर…सामने आया ट्रेड डील का फ्रेमवर्क, किन चीजों पर बनी बात?
कृषि क्षेत्र को मिलेगा बड़ा फायदा
कृषि उत्पादों के निर्यात में भी बड़ी राहत मिलेगी। मसाले, चाय, कॉफी और उनसे निर्मित उत्पादों पर अतिरिक्त शुल्क शून्य होगा। नारियल, नारियल तेल, वनस्पति मोम और सुपारी पर भी यह छूट लागू होगी। काजू, ब्राजील नट, चेस्टनट के साथ-साथ विभिन्न फल और सब्जियों को भी इस सूची में शामिल किया गया है।
नए अवसरों की संभावनाएं
गोयल ने कहा कि आने वाले समय में भारतीय व्यवसायियों और निर्यातकों के लिए असीमित अवसर खुलेंगे। यह समझौता न केवल आर्थिक विकास को गति देगा, बल्कि दोनों देशों के बीच राजनयिक संबंधों को भी और मजबूत करेगा।
Learn about the benefits of the india us trade deal including how much tariff is on which item piyush goyal explains everything
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal 08 July 2026: कर्क, मकर और वृश्चिक राशि वालों की चमकेगी किस्मत, जानें सभी 12 राशियों का राशिफल
Jul 08, 2026 | 12:15 AMAI के जरिए जीतू पटवारी की छवि धूमिल करने की साजिश, कांग्रेस ने PHQ में दर्ज कराई शिकायत; जानें पूरा मामला
Jul 07, 2026 | 11:43 PMMP में मत्स्य पालन का नया युग: कुवैत के साथ 7,430 करोड़ का समझौता; 30 हजार से ज्यादा लोगों को मिलेगा रोजगार
Jul 07, 2026 | 11:28 PMअंशुला कपूर के रिसेप्शन में दिखा ट्रेडिशनल ग्लैमर, लाल साड़ी में छाईं नई नवेली दुल्हन, जुटा कपूर परिवार
Jul 07, 2026 | 11:28 PMमहाराष्ट्र में ऑर्केस्ट्रा की आड़ में अश्लीलता पर लगेगी रोक, विधानसभा ने मंजूर किया नया कानून
Jul 07, 2026 | 11:27 PMदमोह में सरकारी रिकॉर्ड से 12 तालाब हुआ गायब; नालों को तालाब दिखाकर लाखो रुपए का हुआ महा-भ्र्ष्टाचार
Jul 07, 2026 | 11:14 PMMeerut Robbery Case: हनीमून मना रही ‘लेडी डॉन’ ज्योति चौधरी गिरफ्तार, Instagram Reel से खुला राज। देखें VIDEO
Jul 07, 2026 | 11:09 PMवीडियो गैलरी

सिर्फ 400 मीटर की दूरी बनी जानलेवा, एंबुलेंस चालक की एक ‘ना’ और स्ट्रेचर पर ही टूट गईं लड़की की सांसें- VIDEO
Jul 07, 2026 | 10:56 PM
Jabalpur Building Collapse: बड़ा फुहारा बाजार में 3 मंजिला जर्जर इमारत गिरी, टला बड़ा हादसा। देखें VIDEO
Jul 07, 2026 | 10:47 PM
क्या जेल जाएंगे खान सर? गिरफ्तारी की लटकी तलवार! आर्म्स लाइसेंस विवाद में लीगल एडवाइजर का बड़ा खुलासा- VIDEO
Jul 07, 2026 | 10:34 PM
CM Yogi Security Breach: हेलीकॉप्टर तक पहुंचा किशोर, प्रयागराज एयरपोर्ट पर सुरक्षा में बड़ी चूक से हड़कंप। देख
Jul 07, 2026 | 10:25 PM
CM Yogi in Pratapgarh: ‘वन डिस्ट्रिक्ट, वन माफिया’ पर योगी का बड़ा हमला, विपक्ष को बताया गिरगिट। देखें VIDEO
Jul 07, 2026 | 10:03 PM
CM के काफिले के लिए घंटों रुका ट्रैफिक! अस्पताल जा रहे शख्स की गुहार का वायरल VIDEO देख भड़के लोग।
Jul 07, 2026 | 06:16 PM














