-
शुक्र, 26 जून 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Automobile »
- Youth Of Maharashtra Mahindra Will Invest 15000 Crore Creating Thousands Of Jobs
महाराष्ट्र के युवाओं के लिए खुशखबरी, महिंद्रा लगाएगी 15,000 करोड़, हजारों को मिलेगा काम
- Written By: सिमरन सिंह
Mahindra Investment: महिंद्रा कंपनी ने शुक्रवार को बड़ा ऐलान करते हुए महाराष्ट्र में 15,000 करोड़ रुपये के निवेश की घोषणा की है। कंपनी 10 सालों में नागपुर में मैन्युफैक्चरिंग यूनिट स्थापित करेगा।

Mahindra (Source. X)
Mahindra 15000 Crore Investment: देश की सबसे बड़ी SUV और ट्रैक्टर निर्माता कंपनी महिंद्रा एंड महिंद्रा ने शुक्रवार को बड़ा ऐलान करते हुए महाराष्ट्र में 15,000 करोड़ रुपये के निवेश की घोषणा की है। कंपनी अगले 10 सालों में नागपुर में ऑटोमोबाइल और ट्रैक्टर के लिए अपनी अब तक की सबसे बड़ी मैन्युफैक्चरिंग यूनिट स्थापित करेगी। इस निवेश से न सिर्फ महिंद्रा की उत्पादन क्षमता बढ़ेगी, बल्कि विदर्भ और आसपास के इलाकों में रोजगार के नए अवसर भी पैदा होंगे।
1500 एकड़ में बनेगी मेगा फैक्ट्री
महिंद्रा की यह नई यूनिट विदर्भ क्षेत्र में करीब 1500 एकड़ जमीन पर तैयार की जाएगी। इसके साथ ही संभाजीनगर में 150 एकड़ का सप्लायर पार्क भी विकसित किया जाएगा। कंपनी का लक्ष्य है कि 2028 से यहां प्रोडक्शन शुरू हो जाए। इसके अलावा, महिंद्रा इगतपुरी-नासिक क्षेत्र में भी जमीन खरीदेगी, जहां एडवांस्ड टेक्नोलॉजी और भविष्य के बिजनेस का विस्तार किया जाएगा। पूरी योजना के तहत तीन अलग-अलग जगहों पर 2000 एकड़ से ज्यादा जमीन खरीदी जाएगी।
सप्लायर पार्क से मजबूत होगी सप्लाई चेन
महिंद्रा के मुताबिक संभाजीनगर का सप्लायर पार्क पार्टनर कंपनियों के साथ बेहतर तालमेल, तेज लॉजिस्टिक्स और ज्यादा लोकलाइजेशन को बढ़ावा देगा। यह पार्क नागपुर की नई यूनिट के साथ-साथ चाकन और नासिक में पहले से मौजूद महिंद्रा की फैक्ट्रियों को भी जरूरी पार्ट्स सप्लाई करेगा। इस निवेश की घोषणा एडवांटेज विदर्भ कार्यक्रम के दौरान की गई, जो तीन दिनों तक चलने वाला एक अहम औद्योगिक आयोजन है।
सम्बंधित ख़बरें
7-सीटर SUV का बड़ा धमाका, Tata से Maruti तक लॉन्च करेंगी नई Electric फैमिली कारें
BS7 पड़ेगा महंगा, क्या खत्म होने वाली है डीजल SUV की बादशाहत? Mahindra से Mercedes तक बढ़ी टेंशन
नई Renault Duster की धमाकेदार वापसी: Creta को देगी टक्कर या करेगी गेम खत्म? जानिए 3 बड़े फायदे
नई Brezza होगी जल्द लॉन्च, फीचर्स देख दिल हो जाएगा खुश
ये भी पढ़े: महिलाओं के लिए सेफ, ड्राइवरों के लिए फायदेमंद, जानिए कैसे Bharat Taxi App का करें इस्तेमाल
हर साल बनेंगी 5 लाख से ज्यादा गाड़ियां
पूरी तरह चालू होने के बाद नागपुर की यह यूनिट हर साल 5 लाख से ज्यादा वाहन और 1 लाख ट्रैक्टर बनाने में सक्षम होगी। यहां महिंद्रा के अगली पीढ़ी के प्लेटफॉर्म्स, जिनमें NU_IQ आर्किटेक्चर शामिल है, पर काम किया जाएगा।
इस फैक्ट्री में पेट्रोल-डीजल (ICE), इलेक्ट्रिक वाहन (EV) और भविष्य की तकनीकों वाले वाहन घरेलू और अंतरराष्ट्रीय बाजार के लिए तैयार किए जाएंगे। इससे कृषि उपकरण और ऑटो सेक्टर में महिंद्रा की पकड़ और मजबूत होगी।
यह हमारी मैन्युफैक्चरिंग यात्रा का बड़ा कदम है
महिंद्रा एंड महिंद्रा के ऑटो और फार्म सेक्टर के CEO राजेश जेजुरिकर ने कहा, “यह यूनिट महिंद्रा की मैन्युफैक्चरिंग यात्रा में एक बड़ा कदम है। इसे अगली पीढ़ी के वाहनों और ट्रैक्टरों के लिए डिजाइन किया गया है, जहां बड़े स्तर पर एडवांस टेक्नोलॉजी के साथ उत्पादन होगा। इससे हम विश्व-स्तरीय उत्पाद देने में और सक्षम होंगे।”
Youth of maharashtra mahindra will invest 15000 crore creating thousands of jobs
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Welcome To The Jungle Movie Review: हंसाने के साथ रुलाती भी है अक्षय कुमार-सुनील शेट्टी की ये फैमिली एंटरटेनर
Jun 26, 2026 | 12:03 AMमहाराष्ट्र कौशल विकास योजना के तहत ₹7,000 करोड़ के महाप्रोजेक्ट्स को मिली मंजूरी, TATA ग्रुप संवारेगा ITI
Jun 25, 2026 | 11:01 PMउज्जैन में मोहर्रम पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम, CCTV-ड्रोन से होगी निगरानी; सैकड़ों पुलिसकर्मी रहेंगे तैनात
Jun 25, 2026 | 11:00 PMलोकेशन छिपाकर वायरल हुई ट्रैवल व्लॉगर, बोलीं- जगह बताऊंगी तो लोग फैला देंगे कचरा
Jun 25, 2026 | 10:59 PMभूकंप आने से पहले क्यों अजीब हरकतें करते हैं जानवर? जानिए इसके पीछे का वो विज्ञान जो इंसान नहीं देख पाते!
Jun 25, 2026 | 10:53 PMरतलाम मंदिर चोरी में बड़ा खुलासा; सूखेड़ा मंदिर का पुजारी विशाल बैरागी ही निकला महा-षड्यंत्रकारी
Jun 25, 2026 | 10:47 PMचुनावी साल में यूपी भाजपा को नए चेहरों का सहारा, घोषित कार्यकारिणी में वर्षों से जमे जमाए चेहरे नदारद
Jun 25, 2026 | 10:42 PMवीडियो गैलरी

ट्रंप और JD वेंस की सीक्रेट मीटिंग की इनसाइड स्टोरी, जिसमें सऊदी अरब-भारत को लेकर बना था बड़ा प्लान- VIDEO
Jun 25, 2026 | 10:34 PM
धार में मोहर्रम की रस्म पर आधी रात हुआ बवाल, पुलिस एक्शन से मचा हड़कंप! देखें VIDEO
Jun 25, 2026 | 08:33 PM
Agra में अवैध मजारों पर गरजा बुलडोजर! हिंदूवादी संगठनों की खुली चेतावनी, बोले- अब नहीं चलेगा अवैध कब्जा, VIDEO
Jun 25, 2026 | 08:22 PM
धरती फटी और समा गए लाखों लोग! वेनेजुएला में भूकंप ने मचाई भारी तबाही, देखें VIDEO
Jun 25, 2026 | 08:12 PM
कोलकाता में बड़ा हादसा! निर्माणाधीन गोदाम की छत गिरने से मलबे में दबे कई मजदूर, मची चीख-पुकार
Jun 25, 2026 | 02:14 PM
आगरा के कोचिंग सेंटर्स बने ‘लाक्षागृह’, रियलिटी चेक में सामने डरावना सच; देखें VIDEO
Jun 24, 2026 | 10:37 PM














