PNB ग्राहकों को बड़ा झटका! अब इस कार्ड पर नहीं मिलेगा 'फ्री' एयरपोर्ट लाउंज एक्सेस; जेब पर बढ़ेगा बोझ

Punjab National Bank: एयरपोर्ट लाउंज एक्सेस की सुविधा एयरपोर्ट पर दी गई ऐसी सुविधा है जहां आप अपना समय बिता सकते हैं। यहां आप फ्री मैगजीन पढ़ सकते हैं। खानपान के अलावा फ्री वाईफाई की सुविधा होती है।
punjab national bank
(कॉन्सेप्ट फोटो)
Updated on

PNB Debit Card Alert: अगर आपके पास पंजाब नेशनल बैंक का रुपे प्लेटिनम डेबिट कार्ड है तो यह खबर आपके काम की है। दरअसल, पब्लिक सेक्टर के बैंक पंजाब नेशनल बैंक (Punjab National Bank - PNB) ने हाल ही में रुपे प्लैटिनम डेबिट कार्ड के लिए लाउंज एक्सेस प्रोग्राम में बदलाव किया है। बैंक की ओर से जारी किए गए आधिकारिक बयान में कहा गया है कि पंजाब नेशनल बैंक (PNB) के RuPay प्लेटिनम डेबिट कार्ड कस्टमर्स को अब फ्री डोमेस्टिक एयरपोर्ट लाउंज एक्सेस की सुविधा नहीं मिलेगी। इस सुविधा का फायदा 1 अप्रैल, 2026 से बंद कर दिया जाएगा।

कहने का मतलब ये हुआ कि अब केवल कार्ड दिखाकर एयरपोर्ट लाउंज में मुफ्त एंट्री संभव नहीं होगी, चाहे आपने कितना भी खर्च किया हो। PNB का कहना है कि RuPay प्लेटिनम डेबिट कार्ड कस्टमर्स के लिए, डोमेस्टिक लाउंज एक्सेस की सुविधा मिनिमम खर्च के आधार पर मिलेगी।

PNB ने ग्राहकों को किया अलर्ट

मीडिया में छपी रिपोर्ट के मुताबिक,  PNB की वेबसाइट में कहा गया है कि PNB RuPay Platinum डेबिट कार्ड पर मिलने वाली सभी कॉम्प्लिमेंट्री लाउंज एक्सेस सुविधाएं 1 अप्रैल 2026 से बंद की जा रही हैं। वेबसाइट में कहा गया है कि यह सूचना ग्राहकों की जानकारी और आवश्यक कार्रवाई के लिए है। हालांकि बैंक ने पूरी तरह से सुविधा खत्म नहीं की है, बल्कि इसे खर्च से जोड़ दिया है। PNB ने साफ किया है कि 15 अप्रैल 2026 से घरेलू एयरपोर्ट लाउंज एक्सेस तभी मिलेगा, जब कार्ड धारक ने पिछली तिमाही में तय न्यूनतम राशि खर्च की हो यानी अब लाउंज एक्सेस मिनिमम खर्च पर मिलेगा।

मिनिमम खर्च कितना करना होगा?

एयरपोर्ट में फ्री लाउंज एक्सेस के लिए पिछली तिमाही में कम से कम 5000 रुपये खर्च करना होगा। PNB के इस नए नियम का असर PNB RuPay Platinum डेबिट कार्ड धारक पर सीधे पड़ने वाला है, जो पहले बिना खर्च किए फ्री लाउंज एक्सेस का फायदा उठा रहे थे।

जानिए क्या है एयरपोर्ट लाउंज एक्सेस की सुविधा

एयरपोर्ट लाउंज एक्सेस की सुविधा एयरपोर्ट पर दी गई ऐसी सुविधा है जहां आप जाकर अपना समय बिता सकते हैं। यहां आप फ्री मैगजीन पढ़ सकते हैं। खानपान के अलावा फ्री वाईफाई का इस्तेमाल कर सकते हैं। लाउंज में दाखिल होने पर आपको आराम से बैठने का और एयरपोर्ट पर तनावमुक्त रहने का मौका मिल जाता है। अगर आप एयरपोर्ट पर बहुत जल्दी पहुंच जाते हैं या कनेक्टिंग फ्लाइटों के बीच काफी समय है तो एयरपोर्ट लाउंज में एंट्री बहुत काम आता है।

Navbharat Live
navbharatlive.com