Valentine's Week 2026 में Red, Pink और White Rose की क्या है अहमियत? जानिए सबमें छुपी दिल की बात

Meaning Of Roses On Valentine’s Day: Valentine’s Week 2026 में गुलाब सिर्फ फूल नहीं, दिल की बात कहने का जरिया हैं। Red, Pink और White Rose हर एक का अपना अलग मतलब और भावनात्मक संदेश है।
Valentine’s Week 2026
Valentine's Week 2026
Published on: 
Updated on: 

Valentine’s Week 2026: साल 2026 का वैलेंटाइन वीक बहुत ही खास एवं रोमांचक रहने वाला है। इस बार हफ्ते की शुरुआत शनिवार से हो रही है जिससे कपल्स को जश्न मनाने के लिए शानदार वीकेंड मिलेगा। प्यार करने वालों के लिए वैलेंटाइन वीक किसी जश्न या त्योहार से कम नहीं है और अपने पार्टनर को खुश करने के लिए लोग तैयारियों में भी जुट गए है।

वैलेंटाइन वीक की शुरुआत रोज डे से होती है, जो हर साल 7 फरवरी को मनाया जाता है। इस दिन कपल्स, दोस्त और चाहने वाले एक-दूसरे को गुलाब देकर अपनी भावनाएं जाहिर करते हैं। आमतौर पर लोग लाल गुलाब को ही प्यार का प्रतीक मानते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि गुलाब के अलग-अलग रंग अलग-अलग भावनाएं व्यक्त करते हैं?

आज के समय में, जब लोग गिफ्ट्स को लेकर ज्यादा सोच-समझकर चुनाव करते हैं, तब गुलाब के रंग का सही चयन आपके रिश्ते को और खास बना सकता है। अगर आप भी रोज डे पर कन्फ्यूज हैं कि कौन-सा गुलाब दें, तो उसके मतलब को समझना बेहद जरूरी है।

लाल गुलाब (Red Rose)

लाल गुलाब को प्यार, रोमांस और गहरे जज़्बातों का प्रतीक माना जाता है। अगर आप अपने पार्टनर या क्रश से सच्चा प्यार करते हैं और अपनी फीलिंग्स साफ तौर पर जताना चाहते हैं, तो लाल गुलाब सबसे बेहतर विकल्प है। यह गुलाब सीधे दिल की बात कह देता है।

सफेद गुलाब (White Rose)

सफेद गुलाब शांति, पवित्रता और सच्चाई का प्रतीक होता है। यह उन रिश्तों के लिए सही है, जहां आप सम्मान, ईमानदारी और नए रिश्ते की शुरुआत का संकेत देना चाहते हैं। दोस्ती या नए रिश्ते में सफेद गुलाब देना एक खूबसूरत इशारा माना जाता है।

पिंक गुलाब (Pink Rose)

पिंक गुलाब को अपनापन, केयर और सौम्य प्रेम का प्रतीक माना जाता है। यह गुलाब उन लोगों के लिए सही है जिन्हें आप पसंद करते हैं, लेकिन बहुत गहराई से नहीं, या जिनके प्रति आप धीरे-धीरे अपने जज़्बात जाहिर करना चाहते हैं। पिंक गुलाब थैंक यू कहने और तारीफ जताने का भी अच्छा तरीका है।

सही गुलाब चुनने के टिप्स

  • सामने वाले के साथ आपके रिश्ते की स्टेज को ध्यान में रखें
  • जरूरत से ज्यादा दिखावे से बचें
  • गुलाब के साथ एक छोटा सा नोट जोड़ दें, असर दोगुना हो जाएगा
  • Rose Day सिर्फ गुलाब देने का दिन नहीं है, बल्कि भावनाओं को सही तरीके से व्यक्त करने का मौका है। सही रंग
Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com