- Hindi News »
- Uttar Pradesh »
- Maulvi Khalilu Turns Out To Be The Mastermind Of Religious Conversions In Up Arrested For Targeting Hindu Girls Going To The Gym
यूपी में धर्मांतरण का मास्टरमाइंड निकला मौलवी खलीलु, हिंदू युवतियों को निशाना बनाने वाला गिरफ्तार
Mirzapur Conversion Case : यूपी के मिर्जापुर में पुलिस ने मौलवी खलीलु रहमान को गिरफ्तार कर लिया है। इस पर आरोप है कि वह हिंदू युवतियों को धर्म बदलने के लिए तैयार करवाता थे। उससे पूछताछ जारी है।
- Written By: रंजन कुमार

पुलिस की गिरफ्त में आरोपी मौलवी। इमेज-सोशल मीडिया
UP Conversion News : उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर जिले से लव जिहाद और अवैध धर्मांतरण का एक ऐसा सनसनीखेज मामला सामने आया है, जिसने सुरक्षा एजेंसियों के भी कान खड़े कर दिए हैं। पुलिस ने इस पूरे गिरोह के मास्टरमाइंड माने जा रहे मौलवी खलीलु रहमान को गिरफ्तार कर लिया है। आरोप है कि मौलवी जिम जाने वाली हिंदू युवतियों को निशाना बनाने के लिए जिम ट्रेनरों का इस्तेमाल करता था और जादू-टोने के जरिए उनका ब्रेनवॉश करता था।
मामले का खुलासा तब हुआ जब दो युवतियों ने अलग-अलग थानों में अपनी आपबीती सुनाई। पीड़ितों के अनुसार, जिम मालिक और ट्रेनर पहले उनसे दोस्ती करते थे और फिर उन्हें प्रेम जाल में फंसाते थे। इसके बाद अश्लील वीडियो और फोटो बनाकर उन्हें ब्लैकमेल किया जाता था। जब युवतियां पूरी तरह दबाव में आ जाती थीं, तब उन पर धर्म परिवर्तन का दबाव बनाया जाता था। मौलवी खलीलु रहमान इस पूरी प्रक्रिया में झाड़-फूंक और धार्मिक प्रभाव का इस्तेमाल कर युवतियों को मानसिक रूप से तैयार करने का काम करता था।
4 जिम सील, 8 गिरफ्तारियां
यूपी पुलिस ने इस मामले में चार जिम सील कर दिए हैं। मौलवी खलीलु इस केस में गिरफ्तार होने वाला आठवां आरोपी है। पुलिस जांच में यह भी सामने आया है कि इस नेटवर्क के तार 2023 के वाराणसी धर्मांतरण केस से जुड़े हैं, जहां एक हिंदू युवती का जबरन निकाह कराया गया था। गिरफ्तार मौलवी काफी पढ़ा-लिखा है और चील्ह स्थित मस्जिद में बच्चों को पढ़ाता था, जिसकी आड़ में वह अपना नेटवर्क चला रहा था।
सम्बंधित ख़बरें
प्रेमजाल में फंसाकर शोषण, आरोपी फरार; रामनगर पुलिस ने दर्ज किया गंभीर अपराध
Kandivali West में जन्मदिन मनाने आए युवकों पर नशेड़ियों का हमला, सोसायटी में घुसकर पत्थरबाजी से दहशत
लड़कों के साथ घूमने पर परिवार वालों ने डांटा, 5 सहेलियों ने खाया जहर, एक ही चिता पर अंतिम संस्कार
फिरोजाबाद में निर्माणधीन मकान का लेंटर गिरा, 4 साल की बच्ची की मौत, 21 लोग घायल
यह भी पढ़ें : यूपी में हिंदुओं को बनाया जा रहा ईसाई, धर्म परिवर्तन कराने के लिए विदेश से हो रही फंडिंग
यूपी में धर्मांतरण के अन्य मामले
यूपी में इस तरह का पहला मामला नहीं है। पहले भी कई बड़े धर्मांतरण गिरोह का खुलासा हो चुका है। उमर गौतम केस में मूकबधिर बच्चों और गरीब लोगों के सामूहिक धर्मांतरण का मामला पूरे देश में चर्चा का विषय बना था। बरेली और गाजियाबाद में ऑनलाइन गेमिंग और कोचिंग सेंटरों के जरिए युवाओं को धर्म परिवर्तन के लिए उकसाया गया था। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सरकार ने राज्य में उत्तर प्रदेश विधि विरुद्ध धर्म संपरिवर्तन प्रतिषेध अधिनियम लागू कर रखा है। इसके तहत दोषी पाए जाने पर सख्त सजा का प्रावधान है। फिलहाल पुलिस इस बात की गहराई से जांच कर रही कि इस अवैध नेटवर्क में और कितने लोग शामिल हैं।
Maulvi khalilu turns out to be the mastermind of religious conversions in up arrested for targeting hindu girls going to the gym
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
चलती ट्रेन में चढ़ना पड़ा भारी, जेब से गिरा महंगा फोन; लोगों ने लापरवाही पर उठाए सवाल
Feb 14, 2026 | 01:52 PM‘प्रफुल पटेल वही बोलते हैं जो अमित शाह कहते हैं’, संजय राउत का बड़ा हमला, बोले- कभी नहीं होगा NCP का विलय
Feb 14, 2026 | 01:52 PMपुणे मेट्रो यात्रियों को बड़ी राहत, पिंपरी-चिंचवड, शिवाजीनगर और स्वारगेट स्टेशन पर नए प्रवेश द्वार शुरू
Feb 14, 2026 | 01:51 PMSkin Care Tips: 10 रुपए से भी कम में घर पर पाएं नेचुरल ग्लो, चेहरे पर दिखेगा चांद सा नूर!
Feb 14, 2026 | 01:48 PMValentine पर Instagram का सरप्राइज, अब स्टोरी से लेकर DM तक होगा लव वाला अंदाज़
Feb 14, 2026 | 01:47 PMअमृत-2 परियोजना: 107 करोड़ निकाले, 3.5 करोड़ ब्याज मनपा ने चुकाया; जल परियोजना को गति
Feb 14, 2026 | 01:46 PMUP में शंकराचार्य पर क्लेश! स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद को लेकर योगी के बयान पर बिफरे अखिलेश, सियासी पारा हाई
Feb 14, 2026 | 01:45 PMवीडियो गैलरी

संसद में कफ सिरप पर संग्राम, विपक्ष ने मांगा ₹5 लाख का मुआवजा, नड्डा बोले- एक भी मौत रिपोर्ट नहीं हुई- VIDEO
Feb 13, 2026 | 09:22 PM
बांग्लादेश में ‘तारिक’ का उदय, भारत के लिए संकट या सुनहरा मौका? PM मोदी के बधाई संदेश ने साफ की तस्वीर-VIDEO
Feb 13, 2026 | 09:17 PM
लॉरेंस बिश्नोई गैंग की महू में दस्तक! कारोबारी को फोन और मेल पर मिली धमकी, इंदौर पुलिस महकमे में मचा हड़कंप
Feb 13, 2026 | 09:10 PM
‘अधिकारी का ट्रे उठाने के लिए नहीं, देश की रक्षा के लिए बना है जवान’, संसद में दहाड़े संजय सिंह- VIDEO
Feb 13, 2026 | 09:06 PM
करोड़ों की नेटवर्थ फिर भी जेल की हवा, राजपाल यादव के पतन की वो 3 बड़ी वजहें, जिन्होंने छोटा डॉन को बनाया कर्जदार
Feb 13, 2026 | 08:59 PM
नाम के आगे लिखने से कोई शंकराचार्य नहीं होता, सपा की ‘दोगली’ नीति पर सदन में भड़के CM योगी- VIDEO
Feb 13, 2026 | 08:48 PM














