कुशीनगर में मानवता तार-तार, अस्पताल में बंधक पत्नी को छुड़ाने के लिए लाचार पिता ने बेंच दिया बेटा

ईश्वर का दूसरा रूप माने जाने वाले डॉक्टर जब इंसानियत पर सवाल खड़े करने लगे तो लोगों का भरोसा करना कठिन हो जाएगा। जीं हां उत्तर प्रदेश के कुशीनगर में एक ऐसी घटना सामने आई है जहां अस्पताल में एक महिला को 4000 के बिल के लिए बंधक बना लिया गया। लाचार पति ने अपनी पत्नी को आजाद कराने के लिए एक डरावना कदम उठाया...
कुशीनगर में मानवता तार-तार, अस्पताल में बंधक पत्नी को छुड़ाने के लिए लाचार पिता ने बेंच दिया बेटा
पति ने पत्नी को अस्पताल के बंधक से आजाद कराने के लिए बेटे को बेंचा (सोर्स:-सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

कुशीनगर: अच्छा आपने वो कहावत तो सुनी होगी कि मजबूरी और भूख लोगों को किसी भी स्तर ले जा सकती है। इसी प्रकार का एक मामला उत्तर प्रदेश के कुशीनगर से सामने आया है जहां एक लाचार पिता ने बीमारी से जूझ रही अपनी पत्नी को अस्पताल से छुड़ाने के लिए अपने बेटे को बेंच दिया।

हां ये घटना इंसानियत को शर्मसार करने वाली है मामूली से 4000 रुपये के लिए अस्पताल ने एक महिला को बंधक बना लिया। लाचार पति के बिल देने के लिए पैसे नहीं थे तो पति ने अपने बेटे को बेंच कर अस्पताल का बिल चुकाना सही समझा।

दो साल के बच्चें को बेंचा

डॉक्टर को भगवान समझने वाले इस भारत देश में इस प्रकार की घटना घृणात्मक है और इस खबर को लिखते समय मन अत्यधिक व्याकुल हो रहा है कि क्या बीती होगी उस पिता के सामने जब 4000 के मामूली सा बिल चुकाने के अपने जीगर के टुकड़े को ही बेंच दिया। चलिए अब आपको विस्तार से बताते है, खबर उत्तर प्रदेश के कुशीनगर की है जहां अस्पताल में बंधक बनी पत्नी को महज चार हजार रुपये में छुड़ाने के लिए पति ने यह कदम उठाया। पिता ने अस्पताल का बिल चुकाने और पत्नी को छुड़ाने के लिए अपने दो साल के बेटे को महज 20 हजार रुपये में बेच दिया।

पुलिस ने किया शर्मसान

बात अगर हमारे रक्षक कहे जाने वाले पुलिस प्रशासन की करें तो पुलिस की इस मामले में भागेदारी ने भी इंसानियत को शर्मसार करने में कोई कसर नहीं छोड़ी। अगर आपको पिता की पुलिस को लेकर बयान के बारे में बताएं तो आप भी विलख पड़ेंगे। जी हां लाचार पिता ने पुलिस पर बच्चे को खरीदने वाले व्यक्ति से 5,000 रुपए ऐंठने का आरोप लगाया है।

अस्पताल से बाहर आकर विलख पड़ी मां

अस्पताल में बंधक बनी मां जब अस्पताल से बाहर आई तो उसने अपने जीगर के टुकड़े को ढूंढना शुरू किया और जब उसे पता चला कि उसे छुड़ाने के लिए बेटे को बेंचा गया है तो मां टूट गई और विलख-विलख कर रोने लगी।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com