- Hindi News »
- Uttar Pradesh »
- Purvanchal Expressway Bus Accident Overloading Driver Negligence
पूर्वांचल एक्सप्रेसवे हादसा: 1360 किमी, 1 ड्राइवर और 67 चालान; जानें कैसे ‘मौत का ताबूत’ बनी यह डबल डेकर बस
Lucknow Bus Accident: पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर हुए बस हादसे ने सिस्टम की पोल खोल दी है। नियमों को ताक पर रखकर 16 की जगह 43 स्लीपर और 67 चालान के बावजूद दौड़ती बस बनी काल।
- Written By: प्रतीक पांडेय

फोटो सोर्स- AI
Purvanchal Expressway Bus Accident: पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर एक डबल डेकर बस के पलटने से 5 लोगों की मौत और 66 के घायल होने की घटना ने सुरक्षा मानकों पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। जांच में सामने आया कि बस में क्षमता से अधिक सवारी, अवैध स्ट्रक्चर और नियमों का घोर उल्लंघन किया गया था।
पंजाब के लुधियाना से दरभंगा बिहार जा रही हरियाणा नंबर की यह डबल डेकर बस बाराबंकी-लखनऊ सीमा के पास अनियंत्रित होकर पलट गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बस की रफ्तार करीब 100 किमी प्रति घंटा थी और वह सड़क पर ‘सांप’ की तरह लहरा रही थी। हादसा इतना भीषण था कि बस के पुर्जे 100 मीटर तक बिखर गए और कई यात्री खिड़कियों से बाहर जा गिरे। इस त्रासदी में तीन बच्चों और दो पुरुषों की जान चली गई, जबकि दर्जनों लोग घायल हुए हैं।
कागजों में ‘फिट’, हकीकत में ‘ताबूत’: 16 की जगह बनाई गईं 43 सीटें
एआरटीओ (ARTO) की रिपोर्ट में जो तथ्य सामने आए हैं, वे चौंकाने वाले हैं। कागजों पर यह बस पूरी तरह फिट थी और इसके सभी दस्तावेज- परमिट, बीमा, टैक्स और प्रदूषण प्रमाणपत्र वैध थे। लेकिन भौतिक जांच में पाया गया कि बस के मूल डिजाइन के साथ खिलवाड़ किया गया था।
सम्बंधित ख़बरें
रील बनाने की सनक ने ली छात्र की जान! जनेश्वर मिश्र पार्क के पास 100 की रफ्तार में स्टंट पड़ा भारी- VIDEO
कुलदीप-वंशिका को आशीर्वाद देने पहुंचे CM योगी, लखनऊ में ग्रैंड रिसेप्शन, परोसा गया शुद्ध शाकाहारी खाना
883 पेजों का जवाब लेकर हाईकोर्ट पहुंचे आशुतोष ब्रह्मचारी, स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद वाले मामले में आया नया मोड़
UP में कब होंगे पंचायत चुनाव? हाई कोर्ट ने इलेक्शन कमीशन से मांगा जवाब, समय पर हुए चुनाव तो किसे होगा नुकसान?
• सीटों का अवैध गणित: बस में मूल रूप से केवल 16 स्लीपर और 32 सिटिंग सीटों की अनुमति थी। लेकिन अंदरूनी ढांचे में बदलाव कर 43 स्लीपर सीटें बना दी गई थीं, जबकि सिटिंग सीटें घटाकर सिर्फ 9 कर दी गईं।
• ओवरलोडिंग: बस में क्षमता से कहीं अधिक 90 यात्रियों को बैठाया गया था।
• इमरजेंसी गेट बंद: सबसे गंभीर बात यह रही कि बस के आपातकालीन निकास (इमरजेंसी गेट) के सामने भी अतिरिक्त सीट लगा दी गई थी, जिससे हादसे के वक्त यात्रियों के बाहर निकलने का रास्ता पूरी तरह बंद हो गया था।
1360 किमी का लंबा सफर और अकेला ड्राइवर
परिवहन नियमों के अनुसार, इतनी लंबी दूरी की यात्रा में बस में दो ड्राइवर होना अनिवार्य है ताकि थकान के कारण होने वाले हादसों को टाला जा सके। लेकिन यह बस पंजाब से बिहार तक का 1360 किलोमीटर का सफर केवल एक ही ड्राइवर के भरोसे तय कर रही थी। मानकों के अनुसार हर 4.5 घंटे की ड्राइविंग के बाद 45 मिनट का ब्रेक और 14 घंटे की ड्यूटी में तीन घंटे का आराम जरूरी है, लेकिन इस मामले में इन नियमों की अनदेखी की गई।
सिस्टम की नाकामी: 67 चालान के बावजूद नहीं रुकी बस
जांच में यह भी सामने आया कि इस बस पर पहले से ही 67 चालान लंबित थे, जिनका भुगतान नहीं किया गया था। यह बस रास्ते में 50 से अधिक आरटीओ और एआरटीओ क्षेत्रों से होकर गुजरी, लेकिन न तो पुलिस ने और न ही परिवहन विभाग ने इसे रोकने या प्रभावी कार्रवाई करने की जहमत उठाई। यह लापरवाही पूरे सरकारी निगरानी तंत्र पर बड़े सवाल खड़े करती है कि आखिर 67 चालान वाली बस एक्सप्रेसवे पर मौत बनकर कैसे दौड़ती रही?
यह भी पढ़ें: Maharashtra विधानसभा में बड़ा खुलासा दो साल में 93 हजार से ज्यादा महिलाएं हुईं ‘गायब’
वर्तमान में बस की तकनीकी जांच आरआई टेक्निकल टीम द्वारा की जा रही है ताकि ब्रेक और टायर जैसे पहलुओं की स्थिति स्पष्ट हो सके। पुलिस ने बिहार निवासी एक पीड़ित महिला की तहरीर पर बस चालक के खिलाफ गैर-इरादतन हत्या की धाराओं में एफआईआर दर्ज कर ली है। यह हादसा याद दिलाता है कि कैसे निजी बस संचालक मुनाफे के लिए यात्रियों की जान जोखिम में डालते हैं और सिस्टम आंखें मूंदकर उन्हें मौका देता है।
Purvanchal expressway bus accident overloading driver negligence
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
चैत्र नवरात्रि में माता रानी के 9 स्वरूपों को लगाएं ये विशेष भोग, प्रसन्न हो जाएंगी मां दुर्गा!
Mar 17, 2026 | 09:45 PM400 करोड़ के घोटाले में फंसे BJP विधायक! पीएम कार्यालय तक पहुंची शिकायत, महायुति सरकार पर बढ़ा दबाव
Mar 17, 2026 | 09:42 PM2027 चुनाव में BJP को टेंशन देंगे संजय निषाद! सामने आया पार्टी का मेगा प्लान, यूपी में मचेगा सियासी घमासान
Mar 17, 2026 | 09:42 PMअमरावती: सफाई व्यवस्था ठप, पार्षदों ने स्वच्छता अधिकारी का ‘गांधीगिरी’ से किया सत्कार
Mar 17, 2026 | 09:40 PMविल्सन कॉलेज जिमखाना विवाद में कानूनी लड़ाई तेज, हाईकोर्ट में 26 मार्च को होगी अंतिम सुनवाई
Mar 17, 2026 | 09:35 PMLow Budget में शानदार ट्रिप, ग्वालियर के पास यह 3 टूरिस्ट प्लेस आपकी गर्मियों की छुट्टियों को बना देंगे यादगार
Mar 17, 2026 | 09:30 PMबिहार का ‘टोपीबाज’ रंजीत यादव गिरफ्तार, खुद को बताया था UPSC टॉपर; अब पहुंचा सलाखों के पीछे- VIDEO
Mar 17, 2026 | 09:29 PMवीडियो गैलरी

रील बनाने की सनक ने ली छात्र की जान! जनेश्वर मिश्र पार्क के पास 100 की रफ्तार में स्टंट पड़ा भारी- VIDEO
Mar 17, 2026 | 09:23 PM
मैनेजर का एक फोन…और फर्श ही बन गया ऑफिस! मेट्रो में लैपटॉप खोलकर बैठे शख्स ने छेड़ी वर्क लाइफ बैलेंस की बहस
Mar 17, 2026 | 09:14 PM
पुलिस की वर्दी…काली स्कॉर्पियो और करोड़ों की रेड, इंदौर में पकड़ा गया नकली IT अफसरों का गैंग, 8 गिरफ्तार
Mar 17, 2026 | 01:09 PM
स्मार्ट मीटर का झटका! दो कमरों के घर का आया 40,000 का बिजली बिल, बेबस बुजुर्ग की आंखों में आए आंसू- VIDEO
Mar 16, 2026 | 10:05 PM
यूपी में ब्राह्मणों की सुरक्षा पर अविमुक्तेश्वरानंद का बेबाक बयान, योगी सरकार और जातिवाद पर कही ये बड़ी बात
Mar 16, 2026 | 09:41 PM
मुरैना में गैस सिलेंडर नहीं मिला तो महिला को आई ‘माता’! बीच सड़क पर किया ऐसा ड्रामा कि सहम गए लोग- VIDEO
Mar 16, 2026 | 09:20 PM













