स्वस्थ रहना है तो रोज 10 हजार कदम चलें और योग अपनाएं; रवि किशन ने दिया फिटनेस और स्वस्थ जीवनशैली का संदेश
Ravi Kishan Yoga Tips: फिल्मी पर्दे पर अपने दमदार अंदाज़ से पहचान बनाने वाले और अब गोरखपुर के सांसद रवि किशन एक बार फिर चर्चा में हैं। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस से पहले आयोजित योग सप्ताह में रवि किशन ने न सिर्फ योगासन किए, बल्कि लोगों को फिटनेस का खास मंत्र भी दिया। सांसद-अभिनेता रवि किशन ने कहा कि अगर स्वस्थ रहना है तो रोज़ कम से कम 10 हज़ार कदम जरूर चलें और योग को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाएं।
व्यापारियों की समस्याओं पर की चर्चा
भारतीय जनता पार्टी व्यापार प्रकोष्ठ की महानगर कार्यकारिणी, अपने संयोजक सौरभ कुमार सिंह और उनकी टीम के साथ महानगर के व्यापारियों के बीच संवाद स्थापित करने पहुंची। इस दौरान व्यापारियों ने अपनी विभिन्न समस्याएं सामने रखीं, लेकिन सबसे बड़ा और संवेदनशील मुद्दा रेलवे परिसर से विस्थापित किए गए 79 व्यापारियों का रहा।
व्यापारियों ने बताया कि रेलवे की कार्रवाई के बाद उनकी दुकानें उजड़ गईं। कई परिवारों के सामने रोजी-रोटी का संकट खड़ा हो गया है। व्यापार खत्म हो चुका है और रोजगार के अन्य साधन भी नहीं हैं। ऐसे में दर्जनों परिवार आर्थिक और मानसिक परेशानियों से जूझ रहे हैं।
योग को जीवन का हिस्सा बनाने की दी सलाह
योग शिविर में रवि किशन ने कहा कि योग भारतीय संस्कृति की अमूल्य धरोहर है, जो शरीर, मन और आत्मा के बीच संतुलन स्थापित करता है। उन्होंने लोगों से अपील की कि योग को केवल एक दिन का कार्यक्रम न समझें, बल्कि इसे अपनी रोज़मर्रा की जिंदगी का हिस्सा बनाएं। उन्होंने यह भी कहा कि बेहतर स्वास्थ्य के लिए रोज़ 10 हज़ार कदम चलना बेहद जरूरी है।
मामले की गंभीरता को देखते हुए भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ के पदाधिकारियों ने व्यापारियों को भरोसा दिलाया कि उनकी समस्याओं को जिला प्रशासन और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ तक पहुंचाया जाएगा। इतना ही नहीं, यह भी निर्णय लिया गया कि महानगर में जहां कहीं भी सरकारी व्यावसायिक दुकानों का निर्माण या आवंटन हो, वहां इन विस्थापित व्यापारियों को प्राथमिकता के आधार पर समायोजित कराने का प्रयास किया जाएगा।
योग शिविर में किया योगाभ्यास
इसके बाद सांसद रवि किशन अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान यानी एम्स गोरखपुर पहुंचे, जहां आयोजित योग शिविर में उन्होंने चिकित्सकों, कर्मचारियों और अन्य प्रतिभागियों के साथ योगाभ्यास किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि योग केवल शरीर को स्वस्थ रखने का माध्यम नहीं है, बल्कि यह मानसिक शांति, आत्मविश्वास और सकारात्मक सोच को भी मजबूत बनाता है।
यह भी पढ़ें- International Yoga Day 2026: ‘गंगोत्री से गंगासागर’ योग यात्रा का वाराणसी के रविदास घाट पर भव्य आयोजन
इस आश्वासन के बाद पीड़ित व्यापारियों के चेहरे पर राहत साफ दिखाई दी। वर्षों से अपनी रोजी-रोटी बचाने की लड़ाई लड़ रहे इन व्यापारियों को अब उम्मीद है कि जल्द ही उनके पुनर्वास का रास्ता निकलेगा और उनके परिवारों का जीवन फिर से पटरी पर लौट सकेगा।
रवि किशन ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रयासों का उल्लेख करते हुए कहा कि आज योग को वैश्विक पहचान मिल चुकी है और पूरी दुनिया भारतीय योग परंपरा को अपना रही है। उन्होंने लोगों से आगामी अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर बढ़-चढ़कर भाग लेने और योग को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया।
भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ महानगर के सह-संयोजक प्रवीण सिंह ने नवभारत लाइव से बातचीत में कहा कि हमारा उद्देश्य केवल समस्या सुनना नहीं, बल्कि पीड़ित व्यापारियों के जख्मों पर मरहम लगाना और उनके चेहरे पर मुस्कान वापस लाना है।
रोज़ाना 10 हज़ार कदम चलने की सलाह
सांसद एवं अभिनेता रवि किशन ने कहा कि स्वस्थ समाज और सशक्त राष्ट्र के निर्माण में योग की महत्वपूर्ण भूमिका है। उन्होंने लोगों से नियमित योग करने, सक्रिय जीवनशैली अपनाने और रोज़ाना 10 हज़ार कदम चलने की सलाह दी।
फिलहाल सभी की निगाहें इस बात पर टिकी हैं कि प्रशासन और सरकार इस दिशा में क्या कदम उठाती है। क्या इन 79 विस्थापित व्यापारियों को जल्द नया ठिकाना और रोजगार मिलेगा? यह आने वाला समय बताएगा।
योग के जरिए फिटनेस का संदेश देने वाले सांसद-अभिनेता रवि किशन का यह अंदाज़ लोगों को खूब पसंद आ रहा है। अब देखना होगा कि अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर गोरखपुर में कितने लोग उनके इस फिटनेस मंत्र को अपनाते हैं।
Bribery Scam: 25 हजार की इनामी पूर्व BSA शालिनी श्रीवास्तव दिल्ली से गिरफ्तार, शिक्षक सुसाइड केस में थी फरार
Up Teacher Bribery Scam Updates: उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले के झकझोर देने वाले शिक्षक सुसाइड केस में पुलिस को एक बहुत बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। शिक्षक को आत्महत्या के लिए उकसाने के मामले में महीनों से फरार चल रही देवरिया की तत्कालीन बेसिक शिक्षा अधिकारी (BSA) शालिनी श्रीवास्तव को पुलिस ने दिल्ली से गिरफ्तार कर लिया है। शालिनी पर शासन की ओर से 25 हजार रुपये का इनाम भी घोषित था।
सुसाइड नोट में छलका था मृत शिक्षक का दर्द
नियुक्ति बहाली के नाम पर मांगी 16 लाख की रिश्वत
इस पूरे खौफनाक मामले की शुरुआत पिछले साल हुई थी, जब शिक्षक कृष्ण मोहन सिंह ने 21 फरवरी 2025 को फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली थी। मृतक शिक्षक की पत्नी गुड़िया सिंह ने पुलिस को बताया था कि उनके पति की नौकरी की बहाली करने के एवज में तत्कालीन बीएसए शालिनी श्रीवास्तव और उनके विभाग के लिपिक (बाबू) संजीव कुमार सिंह द्वारा 16-16 लाख रुपये की भारी-भरकम रिश्वत मांगी जा रही थी।
यह भी पढ़ें- प्यार, बेवफाई और खौफनाक कत्ल की दास्तान: 8 साल पहले लव मैरिज, दूसरे प्रेमी के चक्कर में चाकू से गोदकर मार डाला
ऑफिस में बुलाकर किया गया था मानसिक उत्पीड़न
मृतक की पत्नी का यह भी आरोप है कि आत्महत्या करने के ठीक एक दिन पहले ही उनके पति को जबरन बीएसए कार्यालय में बुलाया गया था। वहाँ शालिनी श्रीवास्तव और उनके लिपिक ने मिलकर शिक्षक को मानसिक रूप से बुरी तरह प्रताड़ित किया था। इसी अवसाद और लाचारी में आकर शिक्षक ने खौफनाक कदम उठा लिया। इस घटना के बाद गोरखपुर के गुलरिहा थाने में प्रताड़ना और आत्महत्या के लिए उकसाने का मुकदमा दर्ज किया गया था।
मुकदमा दर्ज होते ही आरोपी तत्कालीन बीएसए शालिनी श्रीवास्तव और लिपिक संजीव कुमार सिंह भूमिगत हो गए थे। लगातार दबिश के बाद भी जब दोनों हाथ नहीं आए, तो पुलिस ने इन पर 25,000 रुपये का इनाम घोषित कर दिया था। आखिरकार, गुलरिहा पुलिस ने सटीक सुरागकशी और सर्विलांस की मदद से दिल्ली में छिपीं शालिनी श्रीवास्तव को दबोच लिया। पुलिस उन्हें गोरखपुर ले आई है और आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
Akhilesh Yadav Statement Gorakhpur: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान भारतीय जनता पार्टी सरकार पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कड़े लहजे में कहा कि इस बार गोरखपुर की जनता ने परिणाम बदलने का पूरा संकल्प ले लिया है और समाजवादी पार्टी इस बार गोरखपुर में बीजेपी को चारों तरफ से घेरकर हराने का काम करेगी। उन्होंने कहा कि वह बीजेपी के 10 साल के शासनकाल में शिक्षा, स्वास्थ्य, अपराध और उनके झूठे वादों की पोल खोल रहे हैं।
शिक्षा व्यवस्था चौपट, बंद हुए 500 प्राइमरी स्कूल
अखिलेश यादव ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के गृह क्षेत्र गोरखपुर के सरकारी आंकड़ों का हवाला देते हुए शिक्षा विभाग की बदहाली को उजागर किया। उन्होंने कहा कि सीएम अपनी निजी यूनिवर्सिटी तो बना रहे हैं, लेकिन गोरखपुर में गरीबों के करीब 500 प्राइमरी स्कूल बंद कर दिए गए हैं। साल 2017 में यहाँ 2163 प्राइमरी स्कूल थे, जो साल 2026 में घटकर केवल 1676 ही बचे हैं।
स्वास्थ्य सेवाएं वेंटिलेटर पर, प्राइवेट अस्पतालों की चांदी
अखिलेश ने स्वास्थ्य सेवाओं पर चोट करते हुए कहा कि गोरखपुर में सरकारी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों (PHC) की संख्या 77 से घटकर अब सिर्फ 9 रह गई है, यानी कुल 68 केंद्र बंद हो चुके हैं। सरकारी डॉक्टरों और केंद्रों के घटते ही यहाँ प्राइवेट एलोपैथिक स्वास्थ्य केंद्रों का धंधा चमक गया है। उनकी संख्या 13 गुना से भी ज्यादा बढ़कर 37 से सीधे 501 हो गई है, जिससे साफ है कि गरीब जनता को लूटा जा रहा है।
गोरखपुर में बढ़ा दलितों और महिलाओं पर अपराध
कानून व्यवस्था पर बात करते हुए सपा सुप्रीमो ने कहा कि बीजेपी राज में दलितों (SC) के खिलाफ अपराध में 37% की भारी वृद्धि हुई है, जिससे कुल मामले बढ़कर 450 हो गए हैं। इसके साथ ही महिलाओं के खिलाफ अपराधों में भी 14% की बढ़ोतरी दर्ज की गई है, जिससे कुल मामले 1283 से बढ़कर 1459 तक पहुंच गए हैं।
यह भी पढ़ें- पहले ममता, फिर उद्धव…अब अखिलेश की बारी! सपा में भी भड़की फूट की चिंगारी? ओपी राजभर के दावे से मचा हड़कंप
अयोध्या में 4 चरणों में हुआ जमीन का महाघोटाला
अखिलेश यादव ने अयोध्या का मुद्दा उठाते हुए कहा कि प्रभु श्री राम के शहर में विकास के नाम पर महाघोटाला हुआ है। वहाँ चार चरणों में जमीन का बड़ा खेल खेला गया है। राम मंदिर तो बना लेकिन अयोध्या के स्थानीय लोग उजाड़ दिए गए और वहां के गरीब किसानों से उनकी जमीनें तक लूट ली गईं। इसके अलावा उन्होंने सवाल उठाया कि साल 2017 से पहले यूपी में कितने तालाब थे और अब कितनों पर अवैध कब्जा हो चुका है, सरकार इसका जवाब दे।
ट्रस्ट के अंदर से ही उठी 200 करोड़ की चंदा चोरी की आवाज
अखिलेश यादव ने राम मंदिर ट्रस्ट पर सीधे आरोप लगाते हुए कहा कि अयोध्या में पिछले 6 सालों से मंदिर के नाम पर घोटाला किया जा रहा है। वहां करीब 200 करोड़ रुपये के चंदे की खुली लूट और चोरी हुई है। सबसे हैरान करने वाली बात यह है कि इस चंदा चोरी के आरोप खुद बीजेपी के अंदर के लोगों ने ही लगाए हैं। उन्होंने दावा किया कि चढ़ावे के पैसे से ट्रस्ट के कर्मचारी अपने निजी खर्च पूरे कर रहे हैं।