-
मंगल, 23 जून 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Uttar Pradesh »
- Aligarh Bjp Mp Satish Gautam Warns If Anyone Stops Us From Playing Holi In Amu Ham Use Jail Bhej Denge
UP News: अलीगढ़ के BJP सांसद सतीश गौतम की चेतावनी, AMU में होली खेलने से कोई रोकेगा तो ऊपर पहुंचा देंगे
- Written By: विकास कुमार उपाध्याय
सतीश गौतम ने पूछा कि क्या एएमयू पाकिस्तान के अंदर है? जब ईद मनाई जाएगी तो होली भी मनाई जाएगी। उन्होंने कहा कि होली कोई भी मना सकता है, कोई रोक नहीं है। वीसी या रजिस्ट्रार किसी को होली मनाने से नहीं रोकेंगे।

अलीगढ़ के BJP सांसद सतीश गौतम, कॉन्सेप्ट फोटो, डिजाइन - नवभारत
अलीगढ़ : अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी यानी एएमयू कैंपस में होली मनाने की इजाजत को लेकर विवाद और बढ़ गया है। अलीगढ़ से बीजेपी सांसद सतीश गौतम ने शुक्रवार यानी 07 मार्च को कही दी है कि एएमयू कैंपस में होली धूमधाम से मनाई जाएगी। अगर कोई इसका विरोध या झगड़ा करेगा तो उसे ऊपर भेज दिया जाएगा।
सतीश गौतम ने यह भी कहा कि सभी हिंदू छात्र अपनी होली मनाएंगे। अगर किसी हिंदू छात्र को कोई परेशानी होती है तो मैं उसके लिए हूं। मेरे रहते एएमयू कैंपस में होली धूमधाम से मनाई जाएगी। उन्होंने यह भी कहा कि होली के लिए इजाजत की जरूरत नहीं है।
सतीश गौतम ने पूछे ये सवाल
सतीश गौतम ने पूछा कि क्या एएमयू पाकिस्तान के अंदर है? जब ईद मनाई जाएगी तो होली भी मनाई जाएगी। उन्होंने कहा कि होली कोई भी मना सकता है, कोई रोक नहीं है। वीसी या रजिस्ट्रार किसी को होली मनाने से नहीं रोकेंगे। इसके लिए इजाजत की जरूरत नहीं है। हिंदू छात्र रजिस्ट्रार को पत्र दे दें, कोई दिक्कत नहीं होगी।
सम्बंधित ख़बरें
10 मिनट देरी हो जाती तो शायद बच जाता… मदद की गुहार लगाता रहा बेटा, मां ने बयां किया लखनऊ अग्निकांड का मंजर
चीखों से गूंज रही बिल्डिंग में बिलखते रहे बच्चे.. लखनऊ अग्निकांड की चश्मदीद का वो बयान जिसे सुन कांप जाएगी रूह
अयोध्या राम मंदिर चंदा चोरी मामले में जांच पूरी, SIT ने योगी सरकार को सौंपी रिपोर्ट, FIR की बड़ी सिफारिश!
SSC CGL 2025: एसएससी सीजीएल विकल्प और वरीयता भरने की तारीख बढ़ी, 3522 पदों पर भर्ती का रास्ता साफ
क्या है पूरा मामला?
दरअसल, एएमयू में होली को लेकर विवाद छात्र अखिल कौशल के एक पत्र के बाद शुरू हुआ था। बीते 25 फरवरी को हिंदू छात्रों ने कुलपति को संबोधित पत्र एएमयू प्रोफेसर को सौंपकर 9 मार्च को एनआरएससी क्लब में होली मिलन समारोह आयोजित करने की अनुमति मांगी थी। इसको लेकर कुलपति ने प्रोफेसरों की बैठक बुलाई थी, लेकिन बाद में जब छात्रों ने दोबारा इस बारे में पूछा तो उन्हें बताया गया कि उन्हें होली मिलन समारोह आयोजित करने की अनुमति नहीं दी जा रही है। इसके बाद से ही यह विवाद खड़ा हो गया है।
अखिल भारतीय करणी सेना पहुंचे कलेक्ट्रेट
आपको जानकारी के लिए बताते चलें कि होली मिलन समारोह की अनुमति न मिलने पर मामला बढ़ गया है। बीते दिन गुरुवार को अखिल भारतीय करणी सेना के पदाधिकारियों ने पैदल मार्च निकालकर एएमयू के खिलाफ नारेबाजी की और कलेक्ट्रेट पहुंचे। यहां प्रधानमंत्री को संबोधित ज्ञापन एडीएम सिटी अमित कुमार भट्ट को दिया। पदाधिकारी ज्ञानेंद्र सिंह चौहान ने बताया कि 10 मार्च को रंगभरी एकादशी पर एएमयू में हिंदू छात्रों के साथ होली खेली जाएगी और होली मिलन भी होगा। इसके लिए अनुमति मिले या न मिले। एएमयू में जब रोजा इफ्तार और ईद मिलन का आयोजन हो सकता है तो होली मिलन क्यों नहीं।
उत्तर प्रदेश की अन्य खबरों को पढ़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें…
इस संबंध में एडीएम सिटी ने कहा है कि कैंपस में किसी भी आयोजन के लिए एएमयू प्रशासन को अनुमति देनी होती है। इस संबंध में बातचीत चल रही है। कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों से सख्ती से निपटा जाएगा। वहीं एएमयू प्रशासन का कहना है कि सालों से छात्र आपस में होली सभी हॉल में खेलते आ रहे हैं, इस पर कोई रोक नहीं है और न ही इसके लिए किसी अनुमति की जरूरत है।
Aligarh bjp mp satish gautam warns if anyone stops us from playing holi in amu ham use jail bhej denge
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Gorakhpur Murder Mystery: गोरखपुर में तानों से नाराज भांजी ने की मामी की हत्या, लूट का रूप देने की रची साजिश
Jun 23, 2026 | 02:30 PMदुनिया भर में तेल बेचने को तैयार ईरान, अमेरिका ने हटा लिया बैन, भारत को होगा बड़ा फायदा!
Jun 23, 2026 | 02:27 PMपुणे मनपा में शामिल 23 गांवों के विकास को मिली रफ्तार, ड्राफ्ट प्लान मंजूर; अनिरुद्ध पावसकर बने रचना अधिकारी
Jun 23, 2026 | 02:21 PMजेएएच अस्पताल में पार्किंग वसूली का खेल उजागर, सहायक अधीक्षक से वसूले 50 रुपये, संचालक पर 50 हजार का जुर्माना
Jun 23, 2026 | 02:20 PMKeir Starmer Resignation: कीर स्टार्मर के इस्तीफे पर ट्रंप का बड़ा हमला, बताई कुर्सी जाने की वजह
Jun 23, 2026 | 02:12 PMIPL का सबसे बड़ा ट्रेड, 27 करोड़ के ऋषभ पंत की 15 करोड़ में घर वापसी, कुलदीप यादव पहुंचे लखनऊ
Jun 23, 2026 | 02:10 PMभाजपा नेता के क्लीनिक पर पेट्रोल बम से हमला, पाकिस्तानी डॉन शहजाद भट्टी ने ली जिम्मेदारी
Jun 23, 2026 | 02:06 PMवीडियो गैलरी

10 मिनट देरी हो जाती तो शायद बच जाता… मदद की गुहार लगाता रहा बेटा, मां ने बयां किया लखनऊ अग्निकांड का मंजर
Jun 23, 2026 | 02:01 PM
फिर गरमाया भारत-नेपाल सीमा विवाद! पीएम बालेन शाह के बयान से क्यों मचा बवाल- VIDEO
Jun 22, 2026 | 09:45 PM
MP Water Crisis: विदिशा में फूटा जनता का गुस्सा, पानी में आ रहा कीड़ा, महामारी का मंडराया खतरा; देखें VIDEO
Jun 22, 2026 | 09:38 PM
21 साल पुराने सपा पार्टी के दफ्तर पर गरजा बुलडोजर, सीतापुर प्रशासन ने सुबह ही कार्रवाई को दिया अंजाम- VIDEO
Jun 22, 2026 | 09:27 PM
लखनऊ में एक बहुमंजिला इमारत में भीषण आग से 15 बच्चों की मौत, रो पड़े डिप्टी CM बृजेश पाठक; देखें- VIDEO
Jun 22, 2026 | 09:16 PM
धर्म से नहीं, धन से प्यार! राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में फूटा अखिलेश का गुस्सा, देखें VIDEO
Jun 22, 2026 | 02:17 PM













