-
रवि, 9 अगस्त 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Amravati »
- Amravati Government Medical College Land Transfer Aliabad Badnera Cm Fadnavis
अमरावती को बड़ी सौगात: आलियाबाद में सरकारी मेडिकल कॉलेज के लिए जमीन हस्तांतरण मंजूर
- Written By: रूपम सिंह
Amravati News: अमरावती में बहुप्रतीक्षित शासकीय मेडिकल कॉलेज और हॉस्पिटल के लिए 11.29 हेक्टेयर भूमि मेडिकल एजुकेशन विभाग को सौंपी गई, 100 सीटों का कॉलेज और 430 बेड का आधुनिक हॉस्पिटल बनेगा।

अमरावती शासकीय मेडिकल कॉलेज तस्वीर ( सोर्स: सोशल मीडिया )
Aliabad Medical Land Transfer News: बहुप्रतीक्षित शासकीय मेडिकल कॉलेज व हॉस्पिटल के निर्माण के लिए शासन के आदेश पर जमीन कॉलेज विभाग को सौंपने का निर्णय लिया गया है। मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की पहल पर और राजस्व मंत्री तथा जिले के पालक मंत्री चंद्रशेखर बावनकुले के माध्यम से राजस्व विभाग ने बडनेरा के समीप आलियाबाद में 11.29 हेक्टेयर जमीन का फाइनल पजेशन मेडिकल एजुकेशन डिपार्टमेंट को सौंप दिया है। जिले के लिए एक बड़े सरकारी मेडिकल कॉलेज और उससे जुड़े हॉस्पिटल के निर्माण हेतु भूमि ट्रांसफर करने की मंजूरी दी गई है। इस संबंध में निर्णय बुधवार को जारी किया गया।
आधुनिक होगा मेडिकल कालेज और हॉस्पिटल
इस स्थान पर 100 छात्रों की एडमिशन क्षमता वाला नया सरकारी मेडिकल कॉलेज बनाया जाएगा। इस कॉलेज से संलग्न 430 बेड का एक आधुनिक निर्मित किया जाएगा। आदेश में कहा गया है कि जमीन पर हॉस्पिटल भी कब्जा मिलने की तारीख से तीन वर्ष के भीतर नियोजित प्रोजेक्ट का कार्य प्रारंभ करना अनिवार्य होगा।
यह जमीन मुफ्त में और ऑक्यूपेंट क्लास-2 के लियन के तहत कब्जे के अधिकार के साथ दी गई है। सरकार ने जमीन के उपयोग को लेकर कुछ आवश्यक शर्तें भी लगाई हैं। इस जमीन को राजस्व विभाग की अनुमति के बिना किसी भी प्राइवेट पब्लिक पार्टनरशिप के आधार पर बेचा, दान, गिरवी या ट्रांसफर नहीं किया जा सकेगा।
सम्बंधित ख़बरें
Amravati News: स्कूल बस से उतरते ही 6 साल की छात्रा हुई हादसे का शिकार, आरोपी चालक गिरफ्तार
Amravati News: एसटी बसों की सीटों में तोड़फोड़, सार्वजनिक संपत्ति की सुरक्षा की अपील
रवि राणा के टिकट काटने वाले बयान से भाजपा में बढ़ी नाराजगी, राजेश वानखड़े बोले- दखलअंदाजी बंद करें
कमला मिल में फायर ऑडिट और अवैध लेआउट की जांच के आदेश, रवि राणा ने दिए सख्त निर्देश
यह भी पढ़ें:- अकोला में प्रशासनिक ढिलाई पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, 7.50 करोड़ की मंजूरी के बावजूद सड़क पुल कार्य ठप
स्वास्थ्य क्षेत्र में बड़ा कदम
इस निर्णय से अमरावती जिले सहित पूरे पश्चिम विदर्भ को आधुनिक स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध होंगी। मेडिकल शिक्षा प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षणिक वातावरण और व्यावहारिक अनुभव मिलेगा। वर्षों से जिलेवासियों की यह मांग रही है कि यहां शासकीय मेडिकल कॉलेज और हॉस्पिटल स्थापित किया जाए, जो अब पूरी होती नजर आ रही है। पालक मंत्री चंद्रशेखर बावनकुले ने कहा कि मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की पहल और निरंतर फॉलो-अप के कारण यह महत्वपूर्ण परियोजना संभव हो पाई है।
ऐतिहासिक फैसला
बडनेरा विधायक रवि राणा ने इसे ऐतिहासिक निर्णय बताते हुए कहा कि मेडिकल कॉलेज के लिए 11.29 हेक्टेयर भूमि का अंतिम हस्तांतरण स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा के क्षेत्र में मील का पत्थर साबित होगा। इससे क्षेत्र के विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षणिक अवसर मिलेंगे और आम नागरिकों को सुलभ व आधुनिक स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध होंगी।
Amravati government medical college land transfer aliabad badnera cm fadnavis
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal : इन राशियों को मिलेगा धन-लाभ और प्रमोशन का मौका, जानें मेष से मीन तक आज का राशिफल
Aug 09, 2026 | 12:05 AMसतलुज विवाद पर जिमी शेरगिल का बड़ा बयान, बोले- ऐसी फिल्में छिपे सच सामने लाती हैं, इसलिए मुश्किल में पड़ती हैं
Aug 08, 2026 | 11:14 PMमुंढे इफेक्ट का देशव्यापी असर! महाराष्ट्र के तुकाराम की सख्ती देख अन्य राज्यों में भी मिलावटखोरों पर शिकंजा
Aug 08, 2026 | 11:10 PMAIIMS रायपुर में सीनियर रेजिडेंट के 121 पदों पर भर्ती, 67,700 रुपये सैलरी; 16 अगस्त तक करें आवेदन
Aug 08, 2026 | 11:00 PMजऱा याद करो कुर्बानी: लंदन में अंग्रेज अफसर को गोली मारने वाले क्रांतिकारी, महज 26 की उम्र में हुए थे शहीद
Aug 08, 2026 | 10:57 PMJPSC-JSSC छात्रों के आंदोलन में पहुंचे पीयूष मिश्रा, बोले- युवाओं को नजरअंदाज करना सौतेला व्यवहार! देखें VIDEO
Aug 08, 2026 | 10:53 PMअब WhatsApp से बनेंगे जाति-निवास प्रमाण पत्र, घर बैठे मिलेंगी 27 सरकारी सेवाएं, इस राज्य को मिला फायदा
Aug 08, 2026 | 10:50 PMवीडियो गैलरी

ना मशीन, ना मोटर…अचानक कुएं उठने लगीं समुद्र जैसी लहरें! वैज्ञानिक वजह जानकर हैरान रह जाएंगे आप-VIDEO
Aug 08, 2026 | 09:54 PM
Exclusive: बलूचिस्तान ने किया ‘रिपब्लिक ऑफ बलूचिस्तान’ का ऐलान! 11 अगस्त को पाकिस्तान में मचेगा गदर- VIDEO
Aug 08, 2026 | 09:45 PM
यूनिवर्सिटी से मीडिया तक RSS के प्रचारक, प्रयागराज में गरजे राहुल गांधी, सरकार पर बोला तीखा हमला; देखें VIDEO
Aug 08, 2026 | 09:34 PM
15 दिन से भूख हड़ताल पर देवेंद्र नाथ महतो! उग्र हुआ JPSC-JSSC छात्रों का आंदोलन, देखें VIDEO
Aug 08, 2026 | 09:06 PM
सोनीपत वीडियो कॉल अंतिम संस्कार में सबसे बड़ा मोड़! वृद्धाश्रम के संचालक ने खोला 5100 रुपये का असली राज- VIDEO
Aug 07, 2026 | 10:47 PM
जंतर-मंतर वाले बिरयानी बाबा जुनैद झारखंड पहुंचे, फंडिंग और पेपर लीक को लेकर कर दिए बड़े खुलासे! देखें VIDEO
Aug 07, 2026 | 09:54 PM














