काट लो ₹500 का चालान... रिक्शे पर नहीं बैठाने पर गोरखपुर में दरोगा ने दिखाई वर्दी की धौंस, VIDEO वायरल

Gorakhpur UP Police Viral Video: गोरखपुर में ई-रिक्शा में जबरन बैठने से मना करने पर भड़के दरोगा ने चालान काटने के लिए रिक्शे का फोटो लिया। चालक ने इसका वीडियो बनाकर वायरल कर दिया।

Daroga E Rickshaw Driver Dispute: गोरखपुर के गोरखनाथ थाना क्षेत्र अंतर्गत रामनगर चौराहे का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है, जिसने यूपी पुलिस की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। वीडियो में एक रैपिडो ई-रिक्शा चालक और दरोगा विनोद कुमार के बीच तीखी बहस होती दिखाई दे रही है। आरोप है कि दरोगा ने जबरन ई-रिक्शा में बैठने की कोशिश की, लेकिन चालक ने पहले से बुकिंग होने की बात कहकर उन्हें बिठाने से मना कर दिया। इससे नाराज होकर दरोगा दूसरे ई-रिक्शा में बैठकर मोबाइल से चालक की फोटो खींचकर उसका चालान काटने लगे।

पीड़ित चालक ने मौके पर ही वीडियो बनाना शुरू कर दिया और दरोगा से कहा, काट लीजिए 500 रुपये का चालान, भीख मांगने की कमी नहीं है। गुस्साए चालक ने यह वीडियो सीधे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और डीएम ऑफिस भेजने की चेतावनी भी दी, जिस पर दरोगा ने भी चुनौती स्वीकार की। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस अधिकारियों ने मामले की जांच के आदेश दे दिए हैं।

संबंधित खबरें

No stories found.
Navbharat Live
navbharatlive.com