Amravati Cyber Fraud: तिवसा थाना क्षेत्र में ऑनलाइन टास्क और वर्क फ्रॉम होम के नाम पर एक महिला से 1 लाख 59 हजार रुपए ठगने का मामला सामने आया है। जालसाजों ने इंस्टाग्राम विज्ञापन और टेलीग्राम आईडी के जरिए महिला को झांसे में लिया।
एलआईसी एजेंट अंजलि सचिन राऊत 30 की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज किया है। निजी जानकारियां साझा कर दींपुलिस सूत्रों के अनुसार शिकायतकर्ता अंजलि राऊत अपने मोबाइल पर इंस्टाग्राम रील्स देख रही थीं। इसी दौरान उनके सामने एक विज्ञापन आया, जिसमें लिखा था कि आप वर्क फ्रॉम होम करके पैसे कमा सकते हैं।
विज्ञापन के लालच में आकर उन्होंने दिए गए लिंक पर क्लिक किया, जिससे उनका वाट्सएप ओपन हो गया। वाट्सएप पर बताया गया कि उन्हें कुछ आसान ऑनलाइन टास्क दिए जाएंगे, जिन्हें पूरा करने पर अच्छे पैसे मिलेंगे। इसके बाद आरोपियों ने उन्हें आगे की बातचीत के लिए टेलीग्राम की एक आईडी पर ट्रांसफर कर दिया। टेलीग्राम पर अंजलि से उनका नाम, लिंग, बैंक खाता नंबर और आईएफएससी कोड जैसी निजी जानकारियां मांगी गईं, जो उन्होंने साझा कर दीं। निवेश के बदले बड़े रिटर्न का लालच इसके बाद आरोपियों ने उनके मोबाइल में एक शॉपिंग ऐप डाउनलोड करवाया। शुरुआत में आरोपियों ने महिला को ऑनलाइन प्रोडक्ट की शॉपिंग करने और दिए गए लिंक पर ट्रांजैक्शन करने के टास्क दिए।
महिला को भरोसा दिलाया गया कि इस निवेश के बदले उन्हें बड़ा रिटर्न मिलेगा। झांसे में आकर अंजलि ने अलगअलग लिंक पर पैसे पे कर दिए। इस तरह 10 जून से 13 जून के बीच आरोपियों ने टेलीग्राम आईडी और अन्य माध्यम से कुल 1 लाख 59 हजार 830 रुपये ट्रांसफर करवा लिए।
ये भी पढ़े: मराठवाड़ा विश्वविद्यालय में रैगिंग रोकने के लिए विशेष दल का गठन, ऑनलाइन शपथ पत्र और पोस्टर लगाना अनिवार्य
जब महिला को अहसास हुआ कि उनके साथ धोखाधड़ी हुई है, तो उन्होंने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। शिकायत पर तिवसा पुलिस ने अज्ञात साइबर ठगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। तिवसा पुलिस साइबर सेल की मदद से मामले की तकनीकी जांच कर रही है।