UP Election 2027: अखिलेश ने चला 'ब्राह्मण कार्ड' तो मायावती को याद आया 2007, चुनाव से पहले सियासी हलचल तेज

UP Election 2027: यूपी चुनाव 2027 से पहले सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने ब्राह्मण कार्ड और मायावती ओबीसी वोटर्स साधकर सत्ता वापसी की तैयरियों में जुट गए हैं।
UP Election 2027: Akhilesh plays the 'Brahmin card' while Mayawati recalls 2007; political activity intensifies ahead of the polls.
सपा प्रमुख अखिलेश यादव की ब्राह्मण बैठक (फोटो सोर्स- सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

Akhilesh Yadav Brahmin Meet: उत्तर प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियां शुरू हो गई हैं। सभी पार्टी अपने-अपने तरीके से लोगों को एकजुट करने के तरीके में लग गए हैं। एक तरफ पूर्व मुख्यमंत्री मायावती प्रदेश में OBC नेताओं के साथ बैठक की। वहीं, दूसरी तरफ सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने ब्राह्मण नेताओं के साथ मीटिंग कर रहे हैं।

विधानसभा चुनाव से पहले ब्राह्मणों के साथ बैठक करके अखिलेश यादव ने बड़ा संदेश दिया है। मिशन 2027 को और पुख्ता करने के लिए अखिलेश ने ब्राह्मण कार्ड खेला है। इस बैठक में वर्तमान विधायकों-सांसदों के साथ-साथ कई पूर्व विधायक और सांसदों को भी बुलाया गया है।

अखिलेश ने ब्राह्मण कार्ड

विधानसभा चुनाव से पहले सपा का ब्राह्मणों के साथ बैठक करना एक रणनीति का हिस्सा है। भाजपा सरकार में सीएम योगी के कार्यकाल के दौरान राज्य में ब्राह्मण वोटरों की नाराजगी खबरों ने काफी सुर्खियां बटोरी। इसके बाद से ही सपा प्रमुख अखिलेश यादव लगातार ब्राह्मणों को अपने पाले में लाने की कवायद में जुट गए हैं और बैठकों के जरिए खुद को ब्राह्मणों का सबसे बड़ा हिमायती दिखाना चाहते हैं।

OBC वोटर्स पर मायावती की नजर

सपा ब्राह्मण कार्ड खेल रही है तो बसपा प्रमुख मायावती OBC को अपने पाले में लाने की कोशिशों में जुटी हैं। मंगलवार को मायावती ने अपने पार्टी कार्यकर्ताओं से कहा कि वे 2027 विधानसभा चुनावों से पहले प्रदेश में OBC का समर्थन जुटाने की कोशिश करें। ओबीसी को अपने पाले में करके मायवती 2007 के चुनावी नतीजे दोहराने की तैयारी करती दिख रही हैं।

याद दिलाया 2007 का परिणाम

अपने एक्स हैंडल पर प्रेस विज्ञप्ति साझा करते हुए मायावती ने इसकी जानकारी दी। विज्ञप्ति के अनुसार, बी.एस.पी. प्रमुख बहन कु. मायावती द्वारा अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी समाज) को सन् 2007 में यूपी में बी.एस.पी. की पहली पूर्ण बहुमत की सरकार बनाने में उनके ऐतिहासिक योगदान को एक बार फिर सन् 2027 के विधानसभा आमचुनाव में दोहराने के प्रयास में यहां जारी बैठकों में पिछले दिशा-निर्देशानुसार उनकी जमीनी तैयारियों व जनाधार को बढ़ाने सम्बंधी उनके कार्यकलापों आदि की गहन समीक्षा तथा चुनाव सम्बंधी विशेष निर्देश।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com