- Hindi News »
- Uttar Pradesh »
- Gorakhpur Father In Law Tried To Molest His Daughter In Law In Bathroom
‘पति की मौत के बाद बिगड़ी नीयत’, बाथरूम में नहा रही थी बहू तभी ससुर ने…यूपी से आया शर्मसार करने वाला मामला
Gorakhpur News: उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में एक ससुर ने अपनी विधवा बहू के साथ शर्मनाक हरकत की। इतना ही नहीं शिकायत पर ससुर ने ननद और भतीजे के साथ मिलकर विधवा बहू के साथ मारपीट भी की।
- Written By: अभिषेक सिंह

सांकेतिक तस्वीर (एआई जनरेटेड)
UP Crime News: उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में एक ससुर ने अपनी विधवा बहू के साथ शर्मनाक हरकत की। उसने ननद और भतीजे के साथ मिलकर उसके साथ मारपीट की। बहू की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है और जांच कर रही है। इस बीच इस घटना से इलाके में काफी चर्चा है और लोग तरह-तरह की बातें कर रहे हैं। पीड़िता ने पुलिस से इंसाफ की गुहार लगाई है।
यह घटना गोरखपुर के गुलरिहा थाना इलाके में हुई। विधवा बहू ने अपने ससुर पर गंभीर आरोप लगाते हुए केस दर्ज कराया जिससे सब हैरान हैं। पीड़िता का आरोप है कि जब तक उसके पति जिंदा थे तब तक सब ठीक था, लेकिन उनकी मौत के बाद उसके ससुर का रवैया उसके प्रति बदल गया। उसकी नीयत लगातार बिगड़ती गई। वह जानबूझकर उसके सामने गंदी हरकतें करता था।
ससुर समेत 5 पर केस दर्ज
ससुर के व्यवहार में यह बदलाव बहू को भी दिखने लगा। उसका आरोप है कि एक दिन जब वह बाथरूम में नहा रही थी तो उसने उसका हाथ पकड़ लिया और उसे खींचकर ले जाने लगा। जब उसने विरोध किया तो घरवाले उसे ही दोषी ठहराने लगे। घरवालों ने महिला को पीटना भी शुरू कर दिया। पीड़िता की शिकायत पर गुलरिहा पुलिस ने पांच आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
सम्बंधित ख़बरें
Mumbai Home Theft News: वेकेशन पर जाने से पहले रहें सावधान! सोशल मीडिया पोस्ट से मिल रहा चोरों को संकेत
Mira Road Murder Case: स्क्रूड्राइवर से गोदकर 43 वर्षीय व्यक्ति की हत्या, आरोपी गिरफ्तार
अकोला में चोरों का तांडव: एक ही रात 3 अपार्टमेंट्स के फ्लैट में लाखों की चोरी, खदान थाना क्षेत्र में सनसनी
UP News: 10 हजार रुपये जमा फिर भी 4 हजार बकाया? बिजली बिल के खेल में फंसा आम आदमी
साल 2018 में हुई पति की मौत
गोरखपुर के गुलरिहा थाना क्षेत्र के एक गांव की इस महिला का कहना है कि 2018 में एक सड़क दुर्घटना में उसके पति की मौत हो गई थी। इसके कुछ समय बाद ही उसका ससुर उस पर गंदी नज़र डालने लगा। उसकी हरकतें और भी अश्लील होती गईं। एक दिन पीड़िता बाथरूम में नहा रही थी और बच्चे सो रहे थे।
पीड़िता को ही ठहराया दोषी
मौका पाकर ससुर ने बाथरूम का दरवाजा खटखटाया। बहू का कहना है कि जैसे ही उसने दरवाजा खोला, उसने उसका हाथ पकड़ लिया और उसे अपनी ओर खींच लिया। वह किसी तरह वहां से भाग निकली। फिर उसने पड़ोसियों और अपने ननदोई को बुलाया। बहू का आरोप है कि जब उसने अपने घरवालों को सच्चाई बताई तो तीनों ननद, उसका भतीजा और ससुर उसे ही दोषी ठहराते हुए धमकाने और पीटने लगे।
यह भी पढ़ें: प्राइवेट पार्ट दबाकर पति को उतारा मौत के घाट! ससुर की शिकायत पर बहू गिरफ्तार, बिहार से आई सनसनीखेज वारदात
घटना पर क्या बोली पुलिस?
इस बारे में पूछे जाने पर गोरखपुर के गुलरिहा थाने के इंचार्ज ने बताया कि पीड़िता की शिकायत पर केस दर्ज कर लिया गया है और मामले की जांच की जा रही है। जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे उसके आधार पर कार्रवाई की जाएगी। ऐसे में यह देखना दिलचस्प होगा कि पुलिस की जांच में क्या कुछ खुलासा होता है।
Gorakhpur father in law tried to molest his daughter in law in bathroom
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
मोदी सरकार को सत्ता में रहने का नैतिक अधिकार नहीं! महिला बिल पर अखिलेश ने बोला हमला, बताया BJP का CNF फॉर्मूला
Apr 19, 2026 | 01:20 PMशॉर्ट सर्किट से भड़की आग: सावंगी में संतरे का बाग और गेहूं फसल राख, किसान को लाखों का नुकसान
Apr 19, 2026 | 01:19 PMहोर्मुज में फंसा तेल से लदा बांग्लादेशी जहाज…ढाका में हाहाकार, घंटो इंतजार के बाद भी नहीं मिल रहा पेट्रोल
Apr 19, 2026 | 01:19 PMमोदी @ बांकुरा: 2021 चुनाव में किए ढेरों वादे, 2026 में दी लास्ट वार्निंग, 5 साल में कितना बदला PM का नैरेटिव
Apr 19, 2026 | 01:15 PMIran War का दुनिया पर भारी असर: 50 दिन में 50 अरब डॉलर का Crude Oil हुआ स्वाहा, महंगाई का बड़ा खतरा
Apr 19, 2026 | 01:14 PMDombivli में अतिक्रमण हटाओ अभियान पर हमला, KDMC कर्मचारी गंभीर रूप से घायल
Apr 19, 2026 | 01:13 PMTabu Apartment Price: तब्बू बनीं करोड़ों के आलीशान फ्लैट की मालकिन, कीमत जानकर चौंक जाएंगे आप
Apr 19, 2026 | 01:11 PMवीडियो गैलरी

ASP अनुज चौधरी का ‘स्वैग’ या नियमों का मखौल? रील बनाने वाले ‘हीरो’ अफसर की गाड़ी में मिलीं 3 बड़ी कमियां
Apr 18, 2026 | 10:42 PM
UP News: 10 हजार रुपये जमा फिर भी 4 हजार बकाया? बिजली बिल के खेल में फंसा आम आदमी
Apr 18, 2026 | 10:32 PM
शर्मनाक! हाथ में सिगरेट, टेबल पर शराब और मास्टर जी जांच रहे बोर्ड की कॉपियां; देखिए VIDEO
Apr 18, 2026 | 10:17 PM
अखिलेश यादव की तारीफ पड़ी भारी? जिस दुकान पर पी थी चाय, वहां ताला लटकाने पहुंची प्रशासन की टीम
Apr 18, 2026 | 10:08 PM
सिर्फ 2 रसगुल्ले खाने पर इतनी बड़ी सजा, ठेकेदार ने बच्चे को डीजल डालकर लगा दी आग, वारदात जान खून खौल उठेगा!
Apr 18, 2026 | 09:58 PM
पटना में SVU ने एग्जीक्यूटिव इंजीनियर के ठिकानों पर किया रेड, आय से अधिक संपत्ति जुटाने का आरोप
Apr 18, 2026 | 02:11 PM













