- Hindi News »
- Health »
- Include These 7 Nutritious Foods In Your Diet
“सभी के लिए पौष्टिक आहार” के साथ शुरु होगा न्यूट्रिशन वीक, इन 7 पौष्टिक आहार से मिलेगी ताकत
1 सितंबर से शुरू हो रहे राष्ट्रीय पोषण सप्ताह के तरह सेहत का ख्याल रखने की जानकारी दी जाएगी लेकिन शरीर की तंदरूस्ती के लिए कई पौष्टिक आहार को शामिल करते हैं ऐसे में आज हम आपको ऐसे ही कुछ खास पौष्टिक आहार के बारे में जानकारी दे रहे हैं जो सेहत को तंदरूस्त रखने में आपकी मदद करते है।
- Written By: दीपिका पाल

इन पौष्टिक आहार को करें शामिल (सौ.सोशल मीडिया)
हर किसी की स्वस्थ्य व्यक्ति के लिए खानपान अच्छा होना जरूरी होता हैं ऐसे में कई बार भरपूर पोषण नहीं मिलने से सेहत को नुकसान तो पहुंचता ही है। कुपोषण की बीमारी ही पौष्टिक आहार की कमी से होने वाली बीमारियों में से एक है। इस समस्या में शारीरिक और मानसिक विकास बाधित रहता है तो वहीं पर कई प्रकार की बीमारियों के आप शिकार होते रहते है। इसे बताने के लिए ही भारत सरकार के महिला एवं बाल विकास मंत्रालय द्वारा राष्ट्रीय पोषण सप्ताह की शुरुआत की गई।
राष्ट्रीय पोषण सप्ताह भारत सरकार का एक अभियान है, जिसका उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि लोग सही आहार के महत्व को समझें और अपने दैनिक जीवन में पोषण तत्वों से भरपूर भोजन को शामिल करें।
क्या हैं इस बार की थीम
सितंबर के पहले हफ्ते यानि 1 सितंबर से इस सप्ताह की शुरुआत होने वाली हैं जो 7 सितंबर तक जारी रहेगा। इस सप्ताह के दौरान लोगों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करने का प्रयास किया जाता है। वहीं पर लोगों को संतुलित आहार और सही पोषण के महत्व के बारे में जानकारी दी जाती है। इस बार 2024 की थीम की बात की जाए तो “सभी के लिए पौष्टिक आहार” है। इसके अनुसार बताती है कि एक स्वस्थ और संतुलित आहार किस प्रकार हमारे शरीर के विभिन्न अंगों को पोषण प्रदान करता है और हमारे संपूर्ण स्वास्थ्य को बेहतर बनाने में सहायक होता है।
सम्बंधित ख़बरें
‘हिडन हंगर’ और ‘मालन्यूट्रिशन’ जैसी बीमारियों को दूर करेगा पोषक आहार, जानिए हेल्थ एक्सपर्ट से
राष्ट्रीय पोषण सप्ताह 2025 : कुपोषण को जड़ से मिटाने के लिए आज से अपनाएं संतुलित आहार का फार्मूला
National Nutrition Week: बेहतर जीवन के लिए अपनाएं सही खानपान, टलेगा बड़ी बीमारियों का खतरा
खिलाड़ियों के लिए खास होते हैं स्पोर्ट्स न्यूट्रिशनिस्ट, जानिए कैसे और कहां करें इसके लिए कोर्स
सबसे पौष्टिक आहार
1 सितंबर से शुरू हो रहे राष्ट्रीय पोषण सप्ताह के तरह सेहत का ख्याल रखने की जानकारी दी जाएगी लेकिन शरीर की तंदरूस्ती के लिए कई पौष्टिक आहार को शामिल करते हैं ऐसे में आज हम आपको ऐसे ही कुछ खास पौष्टिक आहार के बारे में जानकारी दे रहे हैं जो सेहत को तंदरूस्त रखने में आपकी मदद करते है।
1- मेवे (Nuts)
आप अपने पौष्टिक आहार की थाली में मेवे को शामिल कर सकते हैं इसमें प्रतिदिन मेवे का सेवन करने से दिल के स्वास्थ्य को लाभ मिलता है। इसके लिए इसमें शामिल बादाम, अखरोट और काजू जैसे मेवे स्वस्थ वसा, प्रोटीन और मिनरल्स का अच्छा स्रोत होते हैं। जिसमें बादाम विटामिन E, प्रोटीन, फाइबर और स्वस्थ वसा का एक अच्छा स्रोत है जो फायदा दिलाते है।
2- हरी पत्तेदार सब्जियां (Green vegetables)
आप अपने पौष्टिक आहार की थाली में हरी पत्तेदार सब्जियों को शामिल करें तो अच्छा होगा इसके लिए स्त्रोत के रुप में पालक, मेथी, सरसों का साग आदि सब्जियों को ले सकते है। ये सब्जियां आयरन का अच्छा स्रोत होती हैं, जो रक्त में हीमोग्लोबिन का स्तर बढ़ाने में सहायक है। एंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर होने के कारण ये कैंसर जैसे घातक रोगों से बचाव में मदद करती हैं। विटामिन A और विटामिन K से भरपूर होने के कारण ये आँखों और हड्डियों के लिए फायदेमंद हैं।
3- ओट्स (Oats)
यहां पर आप पौष्टिक आहार की थाली में ओट्स को शामिल कर सकते है इसमें फाइबर, विटामिन B, और मिनरल्स जैसे आयरन और मैग्नीशियम की मात्रा भरपूर होती है। ओट्स का सेवन हृदय रोगों के जोखिम को कम करता है। इसके साथ ही पाचन में सुधार करता है और कब्ज से बचाता है। वहीं ओट्स के नियमित सेवन से वजन नियंत्रित रहता है और ब्लड शुगर का स्तर भी स्थिर रहता है।
4- मूंग की दाल (Moong Dal)
यहां पर आप अपने पौष्टिक आहार की थाली में मूंग की दाल को शामिल कर सकते हैं इसमें भरपूर मात्रा में प्रोटीन, फाइबर, और आयरन पाया जाता है। इसका सेवन करने से पाचन में सुधार करती है, वजन घटाने में मदद करती है, और रक्त में हीमोग्लोबिन के स्तर को बढ़ाती है। मूंग की दाल का सेवन इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाने और शरीर को ऊर्जा प्रदान करने में सहायक होता है।
5-दही (Curd)
आप अपने पौष्टिक आहार की थाली में दही को शामिल कर सकते हैं इसमें प्रोबायोटिक्स, कैल्शियम, और प्रोटीन भरपूर मात्रा में पाया जाता है। इसका सेवन करने से पाचन तंत्र को सुधारता है और गैस्ट्रिक समस्याओं से बचाता है। साथ ही प्रतिरक्षा प्रणाली को मजबूत करता है और संक्रमणों से बचाव करता है। यह हड्डियों की मजबूती के लिए भी अच्छा होता है।
6- अलसी के बीज (Flax Seed)
आप अपने पौष्टिक आहार की लिस्ट में अलसी के बीज को शामिल कर सकते हैं इसमें भरपूर मात्रा में ओमेगा-3 फैटी एसिड, फाइबर, और लिगनेन पाया जाता हैं। यह हृदय रोगों के खतरे को कम करने और कोलेस्ट्रॉल के स्तर को नियंत्रित करने में मदद करते हैं। अलसी के बीज का सेवन पाचन को बेहतर बनाता है और त्वचा को स्वस्थ बनाए रखता है।
7- सोयाबीन (Soybeans)
आप अपने पौष्टिक आहार की लिस्ट में सोयाबीन को शामिल करते है यह आयरन, कैल्शियम, और फाइबर से भरपूर होती है। सोयाबीन का सेवन हड्डियों को मजबूत बनाने, मांसपेशियों के विकास में सहायता करने, और महिलाओं में हार्मोनल संतुलन बनाए रखने में सहायक होता है।
Include these 7 nutritious foods in your diet
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
होलिका दहन में स्टंटबाजी पड़ी भारी, बाइक समेत आग में गिरे युवक; वीडियो वायरल
Mar 03, 2026 | 04:40 PMकुमार संगकारा पर टूटा दुखों का पहाड़, पिता का हुआ निधन, बेटे को क्रिकेटर बनाने में निभाई थी अहम भूमिका
Mar 03, 2026 | 04:40 PMअच्छी बारिश के बाद भी यवतमाल में जल संकट की आहट, 877 गांवों के लिए 15 करोड़ की कार्य योजना तैयार
Mar 03, 2026 | 04:35 PMT20 WC में ऑस्ट्रेलिया की बेइज्जती, ग्रुप स्टेज से क्यों हुए बाहर? ट्रेविस हेड ने बताया इस नाकामी का कारण
Mar 03, 2026 | 04:25 PMमिडिल ईस्ट की जंग से बौखलाया पाकिस्तान, चीन की रिफाइनरी ठप; लेबनान में इजराइली सेना ने कब्जा किया
Mar 03, 2026 | 04:25 PMउद्धव गुट ने समाना में ईरान सुप्रीम लीडर को बताया शहीद, लिखा- खामेनेई ने किसी महाशक्ति के आगे नहीं टेके घुटने
Mar 03, 2026 | 04:11 PMWI के खिलाफ संजू सैमसन के 97 रन से रोहित शर्मा का क्या कनेक्शन? दोनों का ये VIDEO जमकर हो रहा वायरल
Mar 03, 2026 | 04:06 PMवीडियो गैलरी

अलीगढ़ में सड़कों पर उतरा मुस्लिम समुदाय…खामेनेई की हत्या के विरोध में किया प्रदर्शन, लगे इजरायल विरोधी नारे
Mar 03, 2026 | 02:11 PM
भद्रा उतार देंगे, हमारी कुंडली जानते नहीं…अयोध्या के पूर्व विधायक गोरखनाथ की SDM को धमकी का ऑडियो वायरल
Mar 02, 2026 | 09:25 PM
जब एक बच्चे ने अयातुल्लाह अली खामेनेई से कहा- शहीद होना चाहता हूं, मौत के बाद VIDEO हे रहा वायरल
Mar 02, 2026 | 08:35 PM
Nagpur SBL ब्लास्ट: पीड़ित परिवारों ने बयान किया दर्द, बताया बिना सुरक्षा इंतजाम के करवाया जा रहा था काम
Mar 02, 2026 | 01:57 PM
‘इनकों तो इंडिया गेट पर फांसी…’, केजरवाली के बरी होते ही BJP पर भड़के संजय सिंह, मोदी-शाह पर बोला हमला
Mar 02, 2026 | 11:05 AM
नागपुर में SBL फैक्ट्री में डेटोनेटर फटने से बड़ा धमाका, 18 मजदूरों की दर्दनाक मौत
Mar 02, 2026 | 10:50 AM














