- Hindi News »
- Uttar Pradesh »
- Gas Leak At Hardoi School Over 15 Children Ill Unconscious Girl Students Hospitalized
हरदोई के स्कूल में गैस लीक से मचा हड़कंप, 15 से ज्यादा बच्चे बीमार; बेहोश छात्राएं अस्पताल में भर्ती
Hardoi के संडीला स्थित लायंस पब्लिक स्कूल में गैस रिसाव के कारण 15 से अधिक बच्चों की तबीयत अचानक बिगड़ गई। बच्चों को सांस लेने में दिक्कत और उल्टी होने पर उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया।
- Written By: प्रतीक पाण्डेय

अस्पताल में भर्ती बच्चों को देखने पहुंचे आला अधिकारी, फोटो- सोशल मीडिया
Gas Leak in Hardoi School: उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले में एक स्कूल में अचानक उस समय हड़कंप मच गया, जब गैस लीक होने के कारण 15 से अधिक बच्चों की तबीयत बिगड़ गई। गैस इतनी जहरीली थी कि 20 से ज्यादा बच्चे उसके प्रभाव में आ गए। आनन-फानन में सभी प्रभावित बच्चों को तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां उनका इलाज शुरू किया गया।
यह मामला हरदोई जिले की संडीला तहसील के सामने स्थित लायंस पब्लिक स्कूल का है। बताया गया है कि जहरीली गैस लीक होने के बाद स्कूल में फैल गई, जिसके कारण लगभग 20 से ज्यादा बच्चे प्रभावित हुए और उनकी तबीयत बिगड़ गई। गैस के असर के कारण बच्चों को सांस लेने में भारी दिक्कत होने लगी, जिससे स्कूल में भगदड़ जैसे हालात पैदा हो गए। कुछ बच्चों को खांसी और उल्टी होने की शिकायत भी हुई। स्थिति को देखते हुए, स्कूल के शिक्षकों ने तुरंत बच्चों को बाहर निकाला और उनमें से 15 से अधिक बच्चों को अस्पताल भेजा गया। अस्पताल पहुंचते ही डॉक्टरों ने बिना देर किए बच्चों की जांच शुरू कर दी।
जिलाधिकारी और एसपी ने किया स्कूल और अस्पताल का निरीक्षण
इस घटना की सूचना मिलते ही बच्चों के अभिभावक भी अस्पताल के बाहर जमा हो गए। हरदोई पुलिस ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर पोस्ट करके जानकारी दी कि थाना संडीला क्षेत्रांतर्गत एक स्कूल में गैस रिसाव के कारण छात्रों के बेहोश होने के बाद उन्हें चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने आगे बताया कि जिलाधिकारी (DM) और पुलिस अधीक्षक (SP) ने मौके पर पहुंचकर स्कूल का निरीक्षण किया और फिर अस्पताल पहुंचे। डीएम और एसपी ने अस्पताल पहुंचकर छात्रों से मुलाकात की और चिकित्सकों को उनके बेहतर इलाज के निर्देश दिए।
सम्बंधित ख़बरें
भीषण गर्मी में पावर कट से हाहाकार, योगी सरकार के एक्शन से बिजली विभाग में हड़कंप! दो अधिकारियों पर गिरी गाज
जेल जाने को तैयार हूं…अजय राय ने PM मोदी पर अमर्यादित टिप्पणी वाले वीडियो को बताया AI, बोले- 100 केस कर लो..
यूपी कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय की बढ़ीं मुश्किलें, PM मोदी पर अमर्यादित टिप्पणी मामले में FIR दर्ज
दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस वे पर बड़ा हादसा! सड़क किनारे पलटी श्रद्धालुओं से भरी बस, मची चीख-पुकार, 6 गंभीर घायल
थाना संडीला क्षेत्रांतर्गत एक स्कूल में किसी गैस रिसाव के कारण स्कूल के छात्रों की तबियत अचानक बिगड़ने व सभी प्रभावित छात्रों के उपचार के संबंध में #DMHardoi द्वारा दी गई बाइट। pic.twitter.com/CJ7NRJZ7eF — Hardoi Police (@hardoipolice) November 20, 2025
यह भी पढ़ें: इंदौर MY हॉस्पिटल में बड़ी लापरवाही: नेशनल खिलाड़ी को चढ़ाई एक्सपायरी सलाइन! देखें वीडियो
जिलाधिकारी ने मीडिया को बताया कि उन्होंने मौके का निरीक्षण किया और डॉक्टरों से बच्चों के स्वास्थ्य की जानकारी ली। उन्होंने पुष्टि की कि लगभग 16 छात्राएं थीं, जिनकी तबीयत बिगड़ी। जिलाधिकारी ने बताया कि एक बच्ची को दूसरे अस्पताल में रेफर किया गया है। उन्होंने यह भी कहा कि अस्पताल से लौटने के बाद वे स्कूल जाएंगे और जांच-पड़ताल के उपरांत मामले में उचित कार्रवाई की जाएगी।
Gas leak at hardoi school over 15 children ill unconscious girl students hospitalized
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
LIVEआज की ताजा खबर 24 मई LIVE: विदेश मंत्री एस जयशंकर के साथ आज द्विपक्षीय वार्ता करेंगे मार्को रुबियो
May 24, 2026 | 06:43 AMव्हाइट हाउस के पास फिर चली गोलियां, हमलावर ने 25 राउंड की फायरिंग, घटना के वक्त अंदर थे डोनाल्ड ट्रंप
May 24, 2026 | 06:34 AMHoroscope 24 May 2026: आज जन्मे जातकों का कैसा रहेगा नया साल? जानें कितने होनहार निकलेंगे आज पैदा हुए बच्चे
May 24, 2026 | 06:07 AMNagpur Weather: सूरज दिखाएगा रौद्र रूप! नागपुर में आज रिकॉर्डतोड़ गर्मी का अनुमान, जानें कैसा होगा मौसम?
May 24, 2026 | 06:05 AMSmartphone कर रहा जेब खाली? ये Hidden Features बचा सकते हैं हर महीने हजारों रुपये, ज्यादातर लोग नहीं जानते
May 24, 2026 | 05:56 AMMaharashtra Weather: राज्य में आज आंधी और बारिश की चेतावनी, जानें क्या आपके शहर में भी होगी बारिश?
May 24, 2026 | 05:50 AMनई Tata Tiago Facelift में मिलेगा 360 कैमरा और नया लुक, पुरानी मॉडल से कितनी बदली? देखें पूरा Comparison
May 24, 2026 | 03:29 AMवीडियो गैलरी

स्ट्रेट ऑफ होर्मुज बंद तो दुनिया बंद? IEA की डराने वाली चेतावनी में क्या-क्या? VIDEO
May 23, 2026 | 10:47 PM
Petrol-Diesel Prices: डीजल-पेट्रोल के फिर बढ़े दाम,क्या रुक जाएंगी गाड़ियों की रफ्तार?, VIDEO
May 23, 2026 | 04:43 PM
क्या अब शादी सीजन में सस्ता मिलेगा सोना? जानिए पूरा खेल?, VIDEO
May 23, 2026 | 01:51 PM
भारत पहुंचे अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो, आज PM नरेंद्र मोदी से करेंगे मुलाकात, जानें शेड्यूल- VIDEO
May 23, 2026 | 01:49 PM
Twisha Sharma Case: सरेंडर करने पहुंचे ₹30,000 के इनामी पति को पुलिस ने दबोचा, हाईकोर्ट ने दिया अहम फैसला
May 23, 2026 | 01:45 PM
इंसान तो दूर, अब बकरे पी रहे हैं गन्ने का जूस, भोपाल के इस VIP बकरे की सेवा देखकर उड़ जाएंगे होश- VIDEO
May 23, 2026 | 01:31 PM














