-
बुध, 8 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Uttar Pradesh »
- Delay In Up Bjp President Appointment Here Is Biggest Reason
यूपी BJP को क्यों नहीं मिल रहा नया अध्यक्ष? मिल गया देरी का सबसे बड़ा कारण!
- Written By: अभिषेक सिंह
सियासी दृष्टि से देश के सबसे बड़े सूबे यानी उत्तर प्रदेश में देश की सबसे बड़ी राजनैतिक पार्टी अब भी अपने अगले प्रदेश अध्यक्ष को ढूंढने की कवायद में जुटी हुई है।

कॉन्सेप्ट फोटो (डिजाइन)
लखनऊ: भाजपा ने सोमवार से बुधवार तक 9 राज्यों में प्रदेश अध्यक्षों की घोषणा कर दी है। इन राज्यों में उत्तराखंड, मध्य प्रदेश, बिहार शामिल हैं जो यूपी से सटे हैं, लेकिन राजनैतिक दृष्टि से देश के सबसे बड़े सूबे में बीजेपी अब भी अपने अगले प्रदेश अध्यक्ष को ढूंढने की कवायद में जुटी हुई है। प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी का कार्यकाल पहले ही समाप्त हो चुका है, लेकिन उनके प्रतिस्थापन का अभी भी इंतजार है।
चर्चा यह भी है कि उत्तर प्रदेश का अध्यक्ष तय होने के बाद ही जेपी नड्डा के प्रतिस्थापन पर मुहर लगेगी। फिर भी अगर पार्टी उत्तर प्रदेश में अपने प्रमुख का नाम तय नहीं कर पा रही है, तो इसके कुछ कारण हैं। पहला कारण यह है कि सामाजिक समीकरण साधने के लिए मंथन चल रहा है।
कैसा प्रदेश अध्यक्ष चाह रही है पार्टी
इसके अलावा एक ऐसे नेता की भी तलाश है जो मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व वाली सरकार के साथ-साथ केंद्र से भी समन्वय स्थापित कर सके। ऐसे में एक संतुलित नेता की जरूरत है और उसे तलाशने के लिए मंथन चल रहा है। फिलहाल कई नाम चर्चा में हैं, जिनके सहारे भाजपा नरम ध्रुवीकरण की संभावना बनाना चाहेगी।
सम्बंधित ख़बरें
नितिन नबीन की ‘हॉट सीट’ पर BJP का बड़ा दांव! 26 साल तक जमीनी काम करने वाले इस कार्यकर्ता को दिया टिकट
नितिन नबीन के खास…और संगठन में मजबूत पकड़, कौन हैं अभिषेक कुमार? जिन्हें प्रशांत किशोर के सामने BJP ने उतारा
सड़क से सदन तक बने वंचितों की आवाज… पूर्व पीएम चंद्रशेखर की पुण्यतिथि पर सीएम योगी का भावुक पोस्ट
ओरछा में 18-19 जुलाई को होगी भाजपा प्रदेश कार्यसमिति की बैठक, हेमंत खंडेलवाल के नेतृत्व में पहली मीटिंग
चर्चा में धर्मपाल सिंह लोधी का नाम
प्रदेश अध्यक्ष के लिए चर्चाओं में एक नाम धर्मपाल सिंह लोधी का भी है। वह लोधी समुदाय से आते हैं और गैर यादव ओबीसी समुदाय को साथ लाने के प्रयासों के तहत भाजपा लंबे समय से इस समुदाय को आगे बढ़ा रही है। दिवंगत कल्याण सिंह की गिनती लोधी समुदाय के बड़े नेताओं में होती थी।
लोधी चेहरे से किसे हो सकती है दिक्कत?
धर्मपाल सिंह लोधी साफ-सुथरी छवि वाले नेता हैं, लेकिन राजनैतिक गलियारों में चर्चा है कि उन्हें आगे बढ़ाने से राजवीर सिंह को परेशानी हो सकती है। वह कल्याण सिंह के बेटे हैं और उनकी राजनीतिक विरासत के दावेदार भी रहे हैं।
स्वतंत्र देव सिंह भी रेस में शामिल
एक और नाम चर्चा में है, वह स्वतंत्र देव सिंह हैं। वह पहले प्रदेश अध्यक्ष रह चुके हैं और सीएम योगी आदित्यनाथ के करीबी भी रहे हैं। इस लिहाज से देखा जाए तो संतुलन के लिहाज से वह एक विकल्प हो सकते हैं। वह भी पिछड़े समुदाय से आते हैं।
उत्तर प्रदेश में क्यों हो रहा विलंब?
दरअसल, समाजवादी पार्टी की ओर से लगातार पीडीए यानी पिछड़ा, दलित और अल्पसंख्यक का नारा दोहराया जा रहा है। ऐसे में भाजपा नहीं चाहती कि सामाजिक समीकरण साधने में कोई कसर रह जाए। क्योंकि जो भी नया अध्यक्ष बनेगा उसी के नेतृत्व में 2027 का चुनाव लड़ा जाएगा।
दलित नेताओं में यह नाम आगे
चर्चा यह भी है कि किसी दलित नेता को ही मौका दिया जाएगा। इन नेताओं में रामशंकर कठेरिया की भी चर्चा है। खास बात यह है कि भाजपा प्रदेश अध्यक्ष चुनाव के लिए एक ही नेता को नामित करेगी और फिर उसकी घोषणा की जाएगी। ऐसा करने से यह संदेश जाएगा कि सर्वसम्मति से नेता का चयन किया गया है।
राजा भैया की पत्नी ने काटा हंगामा, सामने आया CCTV वीडियो, जानें क्या है माजरा?
देरी के पीछे यही मुख्य कारण माना जा रहा है और कहा जा रहा है कि उस एक नाम को चुनने से पहले मंथन चल रहा है। पार्टी ऐसा नेता चाहती है जो इतने बड़े राज्य के हर क्षेत्र को संभाल सके। इसके अलावा सामाजिक समीकरणों के लिहाज से भी सकारात्मक संदेश जाए।
Delay in up bjp president appointment here is biggest reason
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Satluj Ban Controversy: सतलुज बैन पर गुल पनाग का फूटा गुस्सा, अनुराग कश्यप की ‘पायरेटेड वर्जन’ वाला बयान वायरल
Jul 08, 2026 | 01:31 PMPM Modi Indonesia: पीएम मोदी का तीन दिवसीय इंडोनेशिया दौरा संपन्न, अब ऑस्ट्रेलिया के लिए रवाना
Jul 08, 2026 | 01:30 PMबिहार में निजी वाहनों पर नहीं लगेगा टोल टैक्स, केवल कमर्शियल वाहनों से वसूला जाएगा यूजर शुल्क
Jul 08, 2026 | 01:28 PMधान बोनस नहीं मिलने पर भड़के चंद्रपुर के किसान, 4 महीने बाद भी खाते खाली, किसानों ने दी आंदोलन की चेतावनी
Jul 08, 2026 | 01:26 PMMP में कंसल्टेंट्स के भरोसे हो रहा शहरों का विकास, अधिकारियों से ज्यादा सलाहकारों की संख्या पर उठे सव
Jul 08, 2026 | 01:23 PMभंडारा: सेंदुरवाफा जिला परिषद स्कूल तोड़े जाने पर बढ़ा विवाद, जांच की मांग तेज
Jul 08, 2026 | 01:22 PMचर्चित इंद्रदेव सिंह हत्याकांड: 23 साल बाद आया फैसला, तीन दोषियों को उम्रकैद और ₹1.5 लाख जुर्माना
Jul 08, 2026 | 01:11 PMवीडियो गैलरी

नितिन नबीन की ‘हॉट सीट’ पर BJP का बड़ा दांव! 26 साल तक जमीनी काम करने वाले इस कार्यकर्ता को दिया टिकट
Jul 08, 2026 | 12:37 PM
‘मैं हारा हुआ सिपाही नहीं’… प्रशांत किशोर का भावुक बयान, वीडियो में कही बड़ी बात
Jul 08, 2026 | 11:59 AM
इस्तीफे से भ्रष्टाचार खत्म नहीं होता, राम मंदिर ट्रस्ट पर AAP सांसद संजय सिंह का बड़ा हमला- VIDEO
Jul 08, 2026 | 11:20 AM
Meerut Robbery Case: हनीमून मना रही ‘लेडी डॉन’ ज्योति चौधरी गिरफ्तार, Instagram Reel से खुला राज। देखें VIDEO
Jul 07, 2026 | 11:09 PM
सिर्फ 400 मीटर की दूरी बनी जानलेवा, एंबुलेंस चालक की एक ‘ना’ और स्ट्रेचर पर ही टूट गईं लड़की की सांसें- VIDEO
Jul 07, 2026 | 10:56 PM
Jabalpur Building Collapse: बड़ा फुहारा बाजार में 3 मंजिला जर्जर इमारत गिरी, टला बड़ा हादसा। देखें VIDEO
Jul 07, 2026 | 10:47 PM













