हाथरस में दिखा तेज रफ्तार का कहर, भीषण सड़क हादसा में 15 लोगों की गई जान

उत्तर प्रदेश के हाथरस में एक दो वाहनों की टक्कर में 12 लोगों की जान चली गई। बताया जा रहा है कि गाड़ी में कुल 30 लोग सवार थे। मृतक की संख्या अभी और बढ़ भी सकती है। सीएम योगी ने घटना का संज्ञान लिया और मृतकों के शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की
हाथरस में भीषण सड़क हादसा
हाथरस में भीषण सड़क हादसा (सोर्स:-सोशल मीडिया)
Updated on

हाथरस: उत्तर प्रदेश के हाथरस से एक दिल दहलाने वाली खबर सामने आ रही है जहां एक मैक्स लोडर और रोडवेज बस की भीषण टक्कर में 12 लोगों की जान चली गई वहीं अन्य कई लोगों के घायल होने की खबर सामने आ रही है।  जानकारी के लिए बता दें कि  शुक्रवार शाम को एक मैक्स लोडर और रोडवेज बस के बीच भीषण टक्कर हो गई। बताया जा रहा है कि मैक्स में करीब 30 लोग सवार थे और ये सभी मुकुंद खेड़ा तेरहवीं का भोज खाकर खंदौली के पास गांव सेवाला लौट रहे थे।

घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अधिकारियों ने संभावना जताई है कि मृतकों की संख्या अभी और बढ़ भी सकती है। बताया जा रहा है कि मैक्स में करीब 30 लोग सवार थे जो कि आगरा-अलीगढ़ बाईपास पर मीतई गांव के पास यह दर्दनाक हादसा हुआ। हादसे के बाद चारो ओर भगदड़ मच गया। जानकारी मिली है कि मृतकों में बच्चे और पुरुष-महिलाएं शामिल हैं।

सीएम योगी ने घटना का लिया संज्ञान

घटना के बाद सीएम योगी आदित्यनाथ ने घटना का संज्ञान लिया और मृतकों के शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की। उन्होंने घायलों को बेहतर इलाज मुहैया कराने के निर्देश भी दिए। पुलिस अधीक्षक निपुण अग्रवाल, जिलाधिकारी आशीष कुमार, सीओ हिमांशु माथुर पुलिस बल के साथ मौके पर मौजूद हैं।

पुलिस ने दी जानकारी

वहीं इस मामले में जानकारी देते हुए पुलिस अधीक्षक निपुण अग्रवाल ने बताया कि हादसे के शिकार सभी लोग सासनी से खंदौली जा रहे थे। चालक की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं। घायलों में 4 की हालत गंभीर है और उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है। घायलों को इलाज के लिए विभिन्न अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। इनमें से चार की हालत गंभीर होने पर उन्हें अलीगढ़ रेफर कर दिया गया।

Navbharat Live
navbharatlive.com