-
बुध, 22 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Uttar Pradesh »
- Gonda Teacher Thrashed Class 2 Student 105 Times Sticks Homework Not Completed
होमवर्क न करने पर 10 साल के मासूम को मारे 105 डंडे, स्कूल टीचर ने दी ‘तालिबानी’ सजा
- Written By: प्रतीक पाण्डेय
Uttar Pradesh News: उत्तर प्रदेश के गोंडा में एक निजी स्कूल के शिक्षक ने दूसरी कक्षा के छात्र को होमवर्क पूरा न करने पर बेरहमी से 105 डंडे मारे। आरोपी शिक्षक को बर्खास्त कर दिया गया है।

गोंडा में टीचर ने बच्चे की बेरहमी से पिटाई की, फोटो- सोशल मीडिया
Gonda Teacher Beats Student: उत्तर प्रदेश के गोंडा जिले से शिक्षा जगत को शर्मसार करने वाली एक हृदयविदारक घटना सामने आई है। यहाँ एक निजी स्कूल के शिक्षक ने होमवर्क पूरा न करने पर कक्षा दो के छात्र को गिनकर 105 डंडे मारे। इस बर्बरता ने न केवल बच्चे को गंभीर शारीरिक चोट पहुँचाई है, बल्कि मासूमों की सुरक्षा पर भी बड़े सवाल खड़े कर दिए हैं।
यह मामला गोंडा जिले के कर्नलगंज थाना क्षेत्र का है। चतरौली के चतरुपुर नकार निवासी राज प्रसाद गोस्वामी, जो पेशे से मजदूर हैं, उनका 9-10 वर्षीय बेटा अभिषेक गोस्वामी गुम्दाहा स्थित एमआरजी पब्लिक स्कूल में दूसरी कक्षा का छात्र है। परिजनों के अनुसार, अभिषेक रोजाना की तरह स्कूल गया था। दोपहर के समय सोशल साइंस की क्लास लेने आए शिक्षक प्रखर सिंह ने बच्चों से उनका होमवर्क दिखाना शुरू किया। जब वे अभिषेक के पास पहुंचे और उसका होमवर्क पूरा नहीं मिला, तो शिक्षक ने अपना आपा खो दिया और मासूम बच्चे पर कहर बनकर टूट पड़े।
होमवर्क अधूरा होने पर मिली ‘तालिबानी’ सजा: 105 डंडे और बिस्किट की रिश्वत
शिक्षक प्रखर सिंह ने बच्चे को सजा देने के नाम पर क्रूरता की सारी हदें पार कर दीं। उन्होंने अभिषेक के पैरों और शरीर के अन्य हिस्सों पर एक-दो नहीं, बल्कि गिनकर 105 डंडे बरसाए। पिटाई इतनी भीषण थी कि बच्चे के दोनों पैरों पर सूजन आ गई और गहरे नीले निशान उभर आए।
हैरानी की बात यह है कि पिटाई के बाद जब बच्चा दर्द से बुरी तरह रोने लगा, तो शिक्षक ने उसे चुप कराने के लिए एक बिस्किट दिया। इतना ही नहीं, आरोपी शिक्षक ने मासूम को धमकी भी दी कि अगर उसने घर पर किसी को इस बारे में बताया, तो अगले दिन उसे और भी ज्यादा मारा जाएगा। बच्चा डरा-सहमा घर पहुंचा, जहां उसकी हालत देखकर परिजन दंग रह गए।
सम्बंधित ख़बरें
Banke Bihari Temple Controversy: 360 किलो चांदी का रथ और खजाना रहस्यमय तरीके से गायब? मचा हड़कंप! देखें VIDEO
Agra: विश्व धरोहर फतेहपुर सीकरी के शाही तालाब में मिला युवक का शव, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे गंभीर सवाल
11 हजार वोल्ट की हाईटेंशन लाइन टूटने से युवक की मौत; तैयापुर में मचा हड़कंप, विद्युत विभाग पर लापरवाही के आरोप
UP: सीएम योगी ने की विकास परियोजनाओं की समीक्षा, एक्सप्रेसवे और नाइट सफारी पर दिया बड़ा अपडेट
परिजनों का आरोप: शिकायत करने पर प्रिंसिपल ने डांटकर भगाया
जब पीड़ित बच्चे के पिता राज प्रसाद गोस्वामी शिकायत लेकर स्कूल पहुंचे, तो उन्हें वहां भी अपमान झेलना पड़ा। पिता का आरोप है कि विद्यालय के संचालक और प्रिंसिपल माधवराज ने उनकी बात सुनने और कार्रवाई करने के बजाय उन्हें डांटकर स्कूल से भगा दिया।
यही नहीं, पीड़ित परिवार पर यह दबाव भी बनाया गया कि वे इस मामले की पुलिस में शिकायत न करें। हालांकि, बच्चे की गंभीर हालत और शरीर पर चोट के निशान देखकर परिजनों ने पुलिस की शरण लेने का फैसला किया। मामले के तूल पकड़ने के बाद स्कूल प्रबंधन ने आरोपी शिक्षक प्रखर सिंह को नौकरी से निकाल दिया है।
पुलिसिया कार्रवाई और बाल अधिकार कानून का उल्लंघन
घटना की गंभीरता को देखते हुए गोंडा पुलिस ने आरोपी शिक्षक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। कोतवाल नरेंद्र प्रताप राय ने बताया कि पिता की तहरीर पर केस दर्ज कर चचरी चौकी प्रभारी अवनीश शुक्ला को जांच सौंपी गई है। बच्चे का मेडिकल परीक्षण भी कराया जा रहा है ताकि चोट की गंभीरता का कानूनी दस्तावेजीकरण हो सके।
यह भी पढ़ें: इधर गड़चिरोली में बरसीं गोलियां उधर ओडिशा में 19 माओवादियों का सरेंडर, 3 दिन की खूनी मुठभेड़ में 7 नक्सली ढेर
खंड शिक्षा अधिकारी (BEO) सुशील कुमार सिंह ने भी इस मामले का संज्ञान लिया है और कहा है कि वे स्वयं विद्यालय जाकर जांच करेंगे और दोषी पाए जाने पर सख्त विभागीय कार्रवाई की जाएगी। बता दें कि शिक्षा अधिकार अधिनियम (RTE) 2009 की धारा 17 के तहत स्कूलों में बच्चों को किसी भी तरह का शारीरिक दंड या मानसिक प्रताड़ना देना पूरी तरह प्रतिबंधित और कानूनी रूप से दंडनीय अपराध है।
Gonda teacher thrashed class 2 student 105 times sticks homework not completed
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
सिंगिंग के साथ एक्टिंग में भी आजमाया हाथ, मुकेश की आवाज आज भी करोड़ों संगीत प्रेमियों के दिलों में है जिंदा
Jul 22, 2026 | 06:46 AM18 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, दिल्ली-यूपी, बिहार समेत कई राज्यों में आज मूसलाधार बारिश
Jul 22, 2026 | 06:38 AMBirthday Horoscope: किन राशि वालों को सरकारी कार्यों में मिलेगी सफलता, जानें किसे आर्थिक योजनाओं से होगा लाभ
Jul 22, 2026 | 06:15 AMअरमान मलिक ने 4 साल की उम्र में शुरू की संगीत की ट्रेनिंग, रियलिटी शो से लेकर बॉलीवुड तक बनाया बड़ा नाम
Jul 22, 2026 | 06:01 AMAjit Pawar Jayanti: सुबह 6 बजे की मीटिंग और 5:55 पर एंट्री! अजित दादा के इस आयरन रूल्स से कांपते थे अफसर
Jul 22, 2026 | 05:55 AMसिर्फ राजनीति ही नहीं, कविता, एक्टिंग और मॉडलिंग का भी शौक… 56वें जन्मदिन पर जानें अनटोल्ड देवेंद्र फडणवीस
Jul 22, 2026 | 05:30 AM26 साल की उम्र में एक दिन में 77 करोड़ की कमाई, IIT कानपुर के इस AI Entrepreneur के दावे ने मचा दिया तहलका
Jul 22, 2026 | 04:28 AMवीडियो गैलरी

Banke Bihari Temple Controversy: 360 किलो चांदी का रथ और खजाना रहस्यमय तरीके से गायब? मचा हड़कंप! देखें VIDEO
Jul 21, 2026 | 11:40 PM
देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन पर पथराव! सोशल मीडिया पर लोगों ने CJP के समर्थकों पर लगाए आरोप, देखें VIDEO
Jul 21, 2026 | 10:53 PM
MP UCC Bill: लिव-इन में रहना अब इतना आसान नहीं! कानून तोड़ते ही होगी जेल या भारी कार्रवाई? देखें VIDEO
Jul 21, 2026 | 10:48 PM
CJP आंदोलन के पीछे पाकिस्तान का हाथ? सोशल मीडिया पर भारत विरोधी साजिश की पुलिस कर रही जांच, देखें VIDEO
Jul 21, 2026 | 10:38 PM
जब सड़कों पर उतरी जनता, हिल गईं सरकारें…जानें देश का राजनीतिक नक्शा बदलने वाले वो 5 ऐतिहासिक आंदोलन- VIDEO
Jul 21, 2026 | 10:19 PM
लाठी खाते रहे युवा और बर्गर उड़ाते रहे नेता! देखिए CJP नेता विजेता दहिया का वायरल VIDEO
Jul 21, 2026 | 06:55 PM













