- Hindi News »
- Uttar Pradesh »
- Agra Mp Mla Court Sent Notice To Kangana Ranaut
महात्मा गांधी का कथित अपमान करना कंगना रनौत को पड़ा भारी, MP-MLA कोर्ट ने जारी किया नोटिस
अभिनेत्री से नेत्री बनी कंगना रनौत की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रहीं है। आगरा की एमपी-एमले कोर्ट ने मंडी भाजपा सांसद को नोटिस भेज कर तलब किया है।
- Written By: Saurabh Pal

कंगना रनौत (फोटो- सोशल मीडिया)
लखनऊः अभिनेत्री से नेत्री बनी कंगना रनौत की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रहीं है। आगरा की एमपी-एमले कोर्ट ने मंडी भाजपा सांसद को नोटिस भेज कर तलब किया है। एमपी-एमएलए कोर्ट ने केन्द्र के कृषि कानूनों के खिलाफ धरने पर बैठे किसानों और महात्मा गांधी पर टिप्पणी के मामले में मंगलवार को अभिनेत्री एवं भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की सांसद कंगना रनौत को नोटिस जारी किया।
कंगना रनौत के खिलाफ अदालत में मामला दायर करने वाले अधिवक्ता रमाशंकर शर्मा ने बताया कि अदालत ने अभिनेत्री से जवाब मांगा है। शर्मा ने कहा, ‘‘मैंने 11 सितंबर, 2024 को अभिनेत्री और हिमाचल प्रदेश के मंडी लोकसभा क्षेत्र से सांसद कंगना रनौत के खिलाफ आगरा एमपी/एमएलए अदालत में मामला दायर किया था।
ये भी पढ़ें-
सम्बंधित ख़बरें
जिस फिल्म से मिली इंडस्ट्री में पहचान, उसी ने कर दिया बर्बाद, जानें कंगना रनौत की संघर्ष की अनसुनी कहानी
‘धुरंधर’ देख कंगना रनौत हुईं इंप्रेस, बोलीं- यह फिल्म नहीं मास्टरपीस है, आदित्य धर की जमकर की तारीफ
‘किसान आंदोलन में रेप-मर्डर हुए’, कंगना रनोट के इस बयान पर बड़ा एक्शन; राजद्रोह का मुकदमा
मंडी पहुंचीं सांसद कंगना रनौत, लोगों से स्वदेशी चीजों के इस्तेमाल का किया आह्वान
उन्होंने कहा तीन कृषि कानूनों के खिलाफ अगस्त 2020 से दिसंबर 2021 तक दिल्ली की सीमाओं पर धरना-प्रदर्शन कर रहे किसानों के खिलाफ हमने 27 अगस्त को अखबार में प्रकाशित एक बयान पढ़ा, जिसमें रनौत ने कहा कि ‘धरना स्थल पर हत्याएं, बलात्कार हुए हैं। देश में मजबूत सरकार नहीं होती तो स्थिति बांग्लादेश जैसी होती’।
शर्मा के अनुसार अभिनेत्री ने एक और बयान दिया जो 17 नवंबर, 2021 को अखबारों में प्रकाशित हुआ, जहां उन्होंने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी का अपमान” किया था। वकील ने कंगना के बयान को दोहराते हुए कहा कि उन्होंने कहा था हमें असली आजादी 2014 में मिली। शर्मा ने कहा उन्होंने देश के करोड़ों किसानों का अपमान किया है और राष्ट्रपिता महात्मा गांधी का भी अपमान किया है। उन्होंने कहा कि मंगलवार को अदालत ने रनौत के बयान के लिए नोटिस जारी किया। उन्होंने बताया कि अदालत ने मामले में अगली तारीख 28 नवंबर तय की है।
बता दें कि किसान आंदोलन के दौरान किसानों पर की विवादित टिप्पणी के बाद से कंगना किसान नेताओं व विपक्ष के निशाने पर हैं। इससे पहले उनके विवादित बयानों के चलते भाजपा अलाकमान भाजपा सांसद कंगना रानौत को ऐसे विवादों से दूर रहने की सलाह दी थी।
Agra mp mla court sent notice to kangana ranaut
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
श्री सिद्धिविनायक मंदिर कॉरिडोर प्रोजेक्ट का हुआ भूमिपूजन, धूप-गर्मी और बारिश से मिलेगी राहत, देखें तस्वीरें
May 26, 2026 | 11:57 AMTMC नेता जहांगीर खान की बढ़ सकती हैं मुश्किलें, चुनावी हिंसा मामले में आज अहम सुनवाई, बढ़ी सियासी हलचल
May 26, 2026 | 11:47 AMछत्रपति संभाजीनगर: बॉटनिकल उद्यान के नाले में बह रहा दूषित पानी, मनपा की दोहरी नीति पर भड़के लोग
May 26, 2026 | 11:45 AMमोदी सरकार के 12 साल पूरे, फडणवीस बोले- भारत अब गर्व और स्वाभिमान के साथ खड़ा
May 26, 2026 | 11:45 AMQuad Summit: मार्को रुबियो बोले- ‘अब सिर्फ बातों तक सीमित नहीं रहा क्वाड बल्कि ठोस कार्रवाई का मंच है’
May 26, 2026 | 11:36 AMAI Pet Translator: अब आपका डॉग खुद बताएगा क्या है परेशानी, चीन की इस नई डिवाइस ने मचाई धूम
May 26, 2026 | 11:35 AMबारिश से पहले सभी काम पूरे करें: नागपुर मनपा ने बढ़ाई तैयारी की रफ्तार, आयुक्त के सख्त निर्देश
May 26, 2026 | 11:32 AMवीडियो गैलरी

फिर बढ़े डीजल-पेट्रोल, क्या रोजमर्रा की चीजें भी होंगी महंगी? VIDEO
May 25, 2026 | 06:19 PM
सामूहिक विवाह के नाम पर बड़ा फर्जीवाड़ा: 42 परिवारों से लाखों की ठगी, न आई दुल्हन, न मिले आयोजक
May 25, 2026 | 02:40 PM
पेट्रोल-डीजल के और बढ़ेंगे दाम! RJD नेता ने दिए बड़ी मुसीबत के संकेत, देखें VIDEO
May 25, 2026 | 02:16 PM
बांद्रा बुलडोजर एक्शन पर भड़के AIMIM नेता, बोले घुसपैठियों के बहाने जनता पर किया जुल्म, VIDEO वायरल
May 25, 2026 | 12:56 PM
जनता पर महंगाई की मार, फिर बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम, लोगों ने सरकार से की ये खास अपील, देखें VIDEO
May 25, 2026 | 12:36 PM
ट्रक क्या पलटा, इमान पलट गए! कौशंबी में मदद की जगह बकरियां लेकर भागे लोग, देखें VIDEO
May 25, 2026 | 11:32 AM














