-
रवि, 9 अगस्त 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Entertainment »
- Kangana Ranaut Birthday Special Fashion Movie Struggle Depression National Award Story
जिस फिल्म से मिली इंडस्ट्री में पहचान, उसी ने कर दिया बर्बाद, जानें कंगना रनौत की संघर्ष की अनसुनी कहानी
- Written By: स्नेहा मौर्या
Kangana Ranaut Birthday: कंगना रनौत को फिल्म ‘फैशन’ के लिए नेशनल अवॉर्ड मिला, लेकिन इस किरदार ने उन्हें मानसिक तनाव में डाल दिया था। एक्ट्रेस के जन्मदिन पर जानें उनके संघर्ष की अनसुनी कहानी।

कंगना रनौत (फोटो-सोर्स,सोशल मीडिया)
Kangana Ranaut Struggle Story: बॉलीवुड की ‘क्वीन’ कंगना रनौत आज सिर्फ एक सफल अभिनेत्री ही नहीं, बल्कि एक सक्रिय सांसद के रूप में भी जानी जाती हैं। हिमाचल प्रदेश के एक छोटे से गांव से निकलकर मुंबई तक का उनका सफर संघर्ष, मेहनत और हिम्मत की मिसाल है। 23 मार्च को उनके जन्मदिन के मौके पर उनकी फिल्म फैशन से जुड़ा एक ऐसा किस्सा बताने जा रहे हैं, जिसने उन्हें पहचान भी दिलाई और अंदर से झकझोर भी दिया। तो चलिए जानते हैं…
कंगना रनौत ने छोटे रोल से बनाई पहचान
दरअसल, कंगना शुरुआत में ‘फैशन’ फिल्म का हिस्सा नहीं बनना चाहती थीं, क्योंकि इसमें उनका रोल अपेक्षाकृत छोटा था। गैंगस्टर से मिली सफलता के बाद वह लीड रोल करना चाहती थीं, लेकिन उस समय उन्हें वैसी स्क्रिप्ट्स नहीं मिल रही थीं। ऐसे में मजबूरी में उन्होंने इस फिल्म के लिए हां कर दी, जो आगे चलकर उनके करियर का टर्निंग पॉइंट साबित हुई।
‘सोनाली’ का किरदार बना चुनौती
फिल्म में कंगना रनौत ने ‘सोनाली’ नाम की एक ऐसी मॉडल का किरदार निभाया, जो नशे की गिरफ्त में होती है और अपने करियर में संघर्ष कर रही होती है। यह किरदार उनके लिए सिर्फ अभिनय नहीं, बल्कि एक भावनात्मक अनुभव बन गया। कंगना ने खुद बताया था कि इस भूमिका में उतरना उनके लिए बेहद डरावना था, क्योंकि उस समय वह खुद भी इंडस्ट्री में अपनी जगह बनाने के लिए संघर्ष कर रही थीं।
सम्बंधित ख़बरें
सतलुज विवाद पर जिमी शेरगिल का बड़ा बयान, बोले- ऐसी फिल्में छिपे सच सामने लाती हैं, इसलिए मुश्किल में पड़ती हैं
यश की टॉक्सिक में सिर्फ एक्शन नहीं, डायलॉग्स भी हैं जबरदस्त, कियारा आडवाणी की एंट्री के साथ बढ़ा सस्पेंस
टॉक्सिक ट्रेलर लॉन्च पर नयनतारा ने यश की तारीफ, कियारा आडवाणी ने बताया करियर की सबसे खास फिल्मों में से एक
यश के खतरनाक एक्शन अवतार ने मचाई सनसनी, कियारा आडवाणी और तारा सुतारिया के बदले अंदाज ने बढ़ाया सस्पेंस
किरदार में ढलने के लिए की गहरी तैयारी
‘सोनाली’ के किरदार को असली बनाने के लिए कंगना ने नशे के आदी लोगों से मुलाकात की और उनके व्यवहार को समझा। फिल्म के कई सीन, खासकर रैंप वॉक में गिरने वाला सीन, उन्होंने घंटों रिहर्सल के बाद परफेक्ट किया।निर्देशक मधुर भंडारकर ने भी माना था कि कंगना ने इस किरदार के दर्द और डिप्रेशन को इतनी गंभीरता से लिया कि वह सेट पर भी अक्सर चुप और उदास रहती थीं।
ये भी पढ़ें- रवीना टंडन ने ‘अंदाज अपना अपना’ विवाद पर तोड़ी चुप्पी, बोलीं- मुझे कभी किसी से असुरक्षा नहीं हुई
डिप्रेशन और दबाव का असर
इस फिल्म के दौरान कंगना मानसिक दबाव और घुटन का सामना कर रही थीं। किरदार की गहराई और इंडस्ट्री के अनुभवों ने उन पर गहरा असर डाला। हालांकि, फिल्म के रिलीज के बाद उन्हें यह एहसास हुआ कि उन्होंने इस किरदार के जरिए फैशन इंडस्ट्री के कई पहलुओं को उजागर किया। हालांकि, ‘फैशन’ के लिए कंगना रनौत को बेस्ट सपोर्टिंग एक्ट्रेस का नेशनल अवॉर्ड मिला, जिसने उनके करियर को नई दिशा दी। इस सम्मान के बाद उन्हें इंडस्ट्री में नई पहचान मिली और बड़े प्रोजेक्ट्स के दरवाजे खुले।
Kangana ranaut birthday special fashion movie struggle depression national award story
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
जेब में रखें AI Translator, Google का नया डिवाइस बिना इंटरनेट करेगा भाषा का अनुवाद, जानिए कैसे करता है काम
Aug 09, 2026 | 04:00 AMAaj Ka Rashifal : इन राशियों को मिलेगा धन-लाभ और प्रमोशन का मौका, जानें मेष से मीन तक आज का राशिफल
Aug 09, 2026 | 12:05 AMसतलुज विवाद पर जिमी शेरगिल का बड़ा बयान, बोले- ऐसी फिल्में छिपे सच सामने लाती हैं, इसलिए मुश्किल में पड़ती हैं
Aug 08, 2026 | 11:14 PMमुंढे इफेक्ट का देशव्यापी असर! महाराष्ट्र के तुकाराम की सख्ती देख अन्य राज्यों में भी मिलावटखोरों पर शिकंजा
Aug 08, 2026 | 11:10 PMAIIMS रायपुर में सीनियर रेजिडेंट के 121 पदों पर भर्ती, 67,700 रुपये सैलरी; 16 अगस्त तक करें आवेदन
Aug 08, 2026 | 11:00 PMजऱा याद करो कुर्बानी: लंदन में अंग्रेज अफसर को गोली मारने वाले क्रांतिकारी, महज 26 की उम्र में हुए थे शहीद
Aug 08, 2026 | 10:57 PMJPSC-JSSC छात्रों के आंदोलन में पहुंचे पीयूष मिश्रा, बोले- युवाओं को नजरअंदाज करना सौतेला व्यवहार! देखें VIDEO
Aug 08, 2026 | 10:53 PMवीडियो गैलरी

ना मशीन, ना मोटर…अचानक कुएं उठने लगीं समुद्र जैसी लहरें! वैज्ञानिक वजह जानकर हैरान रह जाएंगे आप-VIDEO
Aug 08, 2026 | 09:54 PM
Exclusive: बलूचिस्तान ने किया ‘रिपब्लिक ऑफ बलूचिस्तान’ का ऐलान! 11 अगस्त को पाकिस्तान में मचेगा गदर- VIDEO
Aug 08, 2026 | 09:45 PM
यूनिवर्सिटी से मीडिया तक RSS के प्रचारक, प्रयागराज में गरजे राहुल गांधी, सरकार पर बोला तीखा हमला; देखें VIDEO
Aug 08, 2026 | 09:34 PM
15 दिन से भूख हड़ताल पर देवेंद्र नाथ महतो! उग्र हुआ JPSC-JSSC छात्रों का आंदोलन, देखें VIDEO
Aug 08, 2026 | 09:06 PM
सोनीपत वीडियो कॉल अंतिम संस्कार में सबसे बड़ा मोड़! वृद्धाश्रम के संचालक ने खोला 5100 रुपये का असली राज- VIDEO
Aug 07, 2026 | 10:47 PM
जंतर-मंतर वाले बिरयानी बाबा जुनैद झारखंड पहुंचे, फंडिंग और पेपर लीक को लेकर कर दिए बड़े खुलासे! देखें VIDEO
Aug 07, 2026 | 09:54 PM













