-
रवि, 9 अगस्त 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Career »
- Chhattisgarh High Court Recruitment 2026 Driver Liftman Contingency Staff Apply
CG High Court Recruitment: 8वीं, 10वीं और 12वीं पास के लिए छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट में भर्ती, 62 हजार तक सैलरी
- Written By: हितेश तिवारी
CG High Court Vacancy : छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने स्टाफ कार ड्राइवर, लिफ्टमैन और कंटीजेंसी फंड कर्मचारी के 58 पदों पर भर्ती निकाली है। आवेदन 10 अगस्त 2026 तक स्पीड पोस्ट के माध्यम से भेजे जा सकते हैं।

छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट (फोटो - गूगल इमेज)
CG High Court Jobs : छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने विज्ञापन संख्या 04/2026 के तहत विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। इस भर्ती अभियान के तहत स्टाफ कार ड्राइवर, लिफ्टमैन और कंटीजेंसी फंड कर्मचारी के कुल 58 पद भरे जाएंगे। आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है और इच्छुक उम्मीदवार 10 अगस्त 2026 शाम 5 बजे तक आवेदन भेज सकते हैं।
हाईकोर्ट ने स्पष्ट किया है कि आवेदन केवल स्पीड पोस्ट के माध्यम से ही स्वीकार किए जाएंगे। अंतिम तिथि के बाद प्राप्त होने वाले आवेदन, चाहे डाक में देरी के कारण ही क्यों न पहुंचे हों, स्वीकार नहीं किए जाएंगे। भर्ती में अनुसूचित जाति (SC), अनुसूचित जनजाति (ST), अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) और दिव्यांग (PwD) उम्मीदवारों को नियमानुसार आरक्षण का लाभ मिलेगा।
छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट में 58 पदों पर भर्ती
इस भर्ती में स्टाफ कार ड्राइवर के 17 पद, लिफ्टमैन के 7 पद और कंटीजेंसी फंड कर्मचारी के 34 पद शामिल हैं। स्टाफ कार ड्राइवर पद के लिए उम्मीदवार का 10वीं पास होना, वैध ट्रांसपोर्ट या कमर्शियल ड्राइविंग लाइसेंस तथा सभी प्रकार के वाहन चलाने का अनुभव जरूरी है।
सम्बंधित ख़बरें
RRB Group D Recruitment 2026: सरकारी नौकरी का सुनहरा मौका! रेलवे में 30 हजार पदों पर भर्ती की तैयारी
AIIMS रायपुर में सीनियर रेजिडेंट के 121 पदों पर भर्ती, 67,700 रुपये सैलरी; 16 अगस्त तक करें आवेदन
HP High Court Recruitment 2026: हाईकोर्ट में 388 पदों पर भर्ती, 10वीं-12वीं पास से ग्रेजुएट कर सकते हैं आवेदन
छत्तीसगढ़ में शिक्षक के 1654 पदों पर भर्ती, 2 सितंबर तक करें आवेदन; जानें योग्यता और सैलरी
वाहन मैकेनिक का अनुभव रखने वालों को प्राथमिकता मिलेगी। लिफ्टमैन पद के लिए 12वीं पास होने के साथ सरकारी मान्यता प्राप्त आईटीआई से वायरिंग या इलेक्ट्रीशियन ट्रेड का प्रमाणपत्र आवश्यक है। वहीं कंटीजेंसी फंड कर्मचारी पद के लिए केवल 8वीं पास उम्मीदवार ही पात्र होंगे।
हाईकोर्ट ने साफ किया है कि 8वीं से अधिक शैक्षणिक योग्यता रखने वाले अभ्यर्थी इस पद के लिए आवेदन नहीं कर सकते। आयु सीमा 18 से 30 वर्ष निर्धारित की गई है, जबकि छत्तीसगढ़ के मूल निवासियों के लिए अधिकतम आयु 40 वर्ष होगी। आयु की गणना 1 जनवरी 2026 के आधार पर की जाएगी।
ये खबर भी पढ़ें : IIT BHU Assistant Professor Recruitment: IIT BHU में असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती, ₹1 लाख से ज्यादा शुरुआती वेतन
आवेदन 10 अगस्त 2026 तक होंगे
चयनित उम्मीदवारों को आकर्षक वेतन दिया जाएगा। स्टाफ कार ड्राइवर और लिफ्टमैन पद के लिए लेवल-4 के तहत 19,500 रुपये से 62,000 रुपये प्रतिमाह तक वेतन मिलेगा। वहीं कंटीजेंसी फंड कर्मचारी को कलेक्टर, बिलासपुर द्वारा निर्धारित दैनिक मजदूरी के अनुसार भुगतान किया जाएगा।
आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को निर्धारित आवेदन पत्र भरकर सभी शैक्षणिक, पहचान, जाति और अनुभव प्रमाणपत्रों की स्वप्रमाणित प्रतियां संलग्न करनी होंगी। कंटीजेंसी फंड कर्मचारी पद के लिए 8वीं पास होने का नोटरीकृत शपथ पत्र भी लगाना अनिवार्य है।
इसके बाद सभी दस्तावेज एक बंद लिफाफे में रखकर उस पर पद का नाम, विज्ञापन संख्या 04/2026 और विज्ञापन जारी होने की तिथि लिखते हुए “रजिस्ट्रार जनरल, छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट, बोदरी, बिलासपुर (छत्तीसगढ़)-495220″ के पते पर केवल स्पीड पोस्ट के माध्यम से भेजना होगा।
Chhattisgarh high court recruitment 2026 driver liftman contingency staff apply
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Raksha Bandhan: बहनें ट्राई करें ये 7 ट्रेंडी आउटफिट आइडिया, ट्रेडिशनल से इंडो वेस्टर्न तक हर लुक लगेगा खास
Aug 09, 2026 | 12:52 PMजल्द मिलेगा अयोध्या राम मंदिर को नया CEO! 5,300 आवेदन में से 18 नाम फाइनल, इस तारीख को होगा ऐलान
Aug 09, 2026 | 12:47 PMसरकार से बातचीत बेनतीजा, भूख हड़ताल पर छात्र नेता महतो को चढ़ा सलाइन; 10 अगस्त को विधानसभा घेराव
Aug 09, 2026 | 12:46 PMब्रेट ली ने बताया क्रिकेट का असली GOAT कौन? सचिन नहीं बल्कि इस दिग्गज को दी सबसे बड़ी उपाधि
Aug 09, 2026 | 12:44 PMबिहार से महाराष्ट्र तक पेपर लीक नेटवर्क! BARC टेक्नीशियन समेत 2 गिरफ्तार, फर्जी ID से सेटिंग
Aug 09, 2026 | 12:43 PMजांच की प्रगति और कड़े साक्ष्यों पर चर्चा: नागपुर में सोशल मीडिया क्राइम पर बाल अधिकार आयोग की पैनी नजर
Aug 09, 2026 | 12:34 PMगड़चिरोली में 11 घंटे के चक्काजाम के बाद झुका प्रशासन, 7 किसानों पर दर्ज मामले वापस लेने का आश्वासन
Aug 09, 2026 | 12:29 PMवीडियो गैलरी

JPSC-JSSC छात्रों के आंदोलन में पहुंचे पीयूष मिश्रा, बोले- युवाओं को नजरअंदाज करना सौतेला व्यवहार! देखें VIDEO
Aug 08, 2026 | 10:53 PM
ना मशीन, ना मोटर…अचानक कुएं उठने लगीं समुद्र जैसी लहरें! वैज्ञानिक वजह जानकर हैरान रह जाएंगे आप-VIDEO
Aug 08, 2026 | 09:54 PM
Exclusive: बलूचिस्तान ने किया ‘रिपब्लिक ऑफ बलूचिस्तान’ का ऐलान! 11 अगस्त को पाकिस्तान में मचेगा गदर- VIDEO
Aug 08, 2026 | 09:45 PM
यूनिवर्सिटी से मीडिया तक RSS के प्रचारक, प्रयागराज में गरजे राहुल गांधी, सरकार पर बोला तीखा हमला; देखें VIDEO
Aug 08, 2026 | 09:34 PM
15 दिन से भूख हड़ताल पर देवेंद्र नाथ महतो! उग्र हुआ JPSC-JSSC छात्रों का आंदोलन, देखें VIDEO
Aug 08, 2026 | 09:06 PM
सोनीपत वीडियो कॉल अंतिम संस्कार में सबसे बड़ा मोड़! वृद्धाश्रम के संचालक ने खोला 5100 रुपये का असली राज- VIDEO
Aug 07, 2026 | 10:47 PM














