-
गुरु, 2 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Himachal Pradesh »
- Kangana Appealed For The Use Of Indigenous Goods In The Market
मंडी पहुंचीं सांसद कंगना रनौत, लोगों से स्वदेशी चीजों के इस्तेमाल का किया आह्वान
- Written By: Saurabh Pal
अभिनेत्री व भाजपा सांसद कंगना रनौत ने आज अपने संसदीय क्षेत्र मंडी पहुंचीं। यहां उन्होंने जीएसटी 2.0 को लेकर लोगों को जागरुक किया। साथ ही आम जनता से स्वादेशी वस्तुओं के इस्तेमाल की अपील की।

कंगना रनौत(फोटो-IANS)
Mandi News: जीएसटी 2.0 के तहत नेक्स्ट जेन सुधार सोमवार से लागू हो चुके हैं। इसे सरकार बचत उत्सव के रूप में मना रही है। इसी के प्रचार के लिए सांसद और अभिनेत्री कंगना रनौत मंडी पहुंचीं। यहां पर उन्होंने बचत उत्सव रैली में हिस्सा लिया और यहां के दुकानदारों को इस बारे में जागरूक करते हुए, आम जनता को इसका लाभ देने का आग्रह किया।
कंगना रनौत ने मीडिया से बात करते हुए कहा, “प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जो ऐतिहासिक फैसला लिया है उससे न सिर्फ दुकानदारों और कारोबारियों को, बल्कि आम लोगों को भी राहत मिली है। मैं चाहती हूं हम सभी स्वदेशी चीजों का अधिक से अधिक प्रयोग करें। आज हमारा देश चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बना है और जल्द ही तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने की ओर अग्रसर है। यह तभी संभव होगा जब हम अधिक से अधिक स्वदेशी वस्तुओं का कारोबार करेंगे।”
कंगना बोलीं- विक्रमादित्य से मेरी दुश्मनी नहीं
इस रैली के दौरान सुंदरनगर के विधायक राकेश जामवाल भी उनके साथ मौजूद रहे। कंगना रनौत ने भोजपुर बाजार की दुकानों में जाकर दुकानदारों को फूल दिए और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बचत उत्सव वाले स्टीकर भी चिपकाए। इसके साथ ही सांसद कंगना रनौत ने हिमाचल सरकार के कैबिनेट मंत्री विक्रमादित्य सिंह को शादी की बधाई भी दी।
सम्बंधित ख़बरें
दमोह: लोकार्पण मंच से भाजपा नेता का फूटा गुस्सा, 1.23 करोड़ के स्कूल भवन की गुणवत्ता पर उठाए सवाल
Explainer: VB-G RAM G देश में लागू, बीजेपी शासित राज्य ही क्यों कर रहे विरोध; सरकारों के सामने ये कैसी चुनौती?
तमिलनाडु में विजय की सरकार गिराने की कोशिश नाकाम, 35-35 करोड़ में खरीदे जा रहे थे TVK विधायक; 3 गिरफ्तार
Jammu & Kashmir: राज्य का दर्जा बहाल करने के लिए विपक्ष को साथ लाएगी नेशनल कॉन्फ्रेंस, सभी पार्टियों को बुलाव
उन्होंने कहा, “विक्रमादित्य सिंह के साथ मेरी कोई दुश्मनी नहीं है, बल्कि यह राजनीतिक विचारधारा की लड़ाई है। उनके स्व. पिता वीरभद्र सिंह मुझे बेहद प्यार करते थे और अपनी बेटी मानते थे। आज विक्रमादित्य सिंह शादी कर रहे हैं और हिमाचल के राजकुमार हैं। ऐसे में हिमाचल के राजकुमार को शादी की बधाई।” बता दें कि सोमवार को विक्रमादित्य सिंह चंडीगढ़ में डॉक्टर अमरीन कौर के साथ परिणय सूत्र में बंधे।
ये भी पढें-पुतिन ने अमेरिका को दी राहत, एक साल के लिए बढ़ाई परमाणु समझौते की डेडलाइन, कहा- ट्रंप से भी उम्मीद
‘जीएसटी 2.0 एक बड़ा टैक्स सुधार’
वहीं मीडिया द्वारा किसान आंदोलन के दौरान की गई टिप्पणी पर कोर्ट की तरफ से राहत न मिलने पर भी सवाल पूछा। इसे कंगना टाल गई। उन्होंने कहा कि मामला अभी कोर्ट में विचाराधीन है, इसलिए इस पर टिप्पणी करना उचित नहीं होगा। बता दें कि नवरात्रि के अवसर पर जीएसटी की नई दरें लागू हुई हैं, जिसे ‘बचत उत्सव’ के रूप में मनाया जा रहा है। खास बात यह है कि इस साल नवरात्रि, जीएसटी 2.0 के लागू होने के साथ शुरू हो रही है। जीएसटी 2.0 एक बड़ा टैक्स सुधार है, जिसका उद्देश्य भारत की अप्रत्यक्ष कर प्रणाली को सरल बनाना और 375 से अधिक वस्तुओं और सेवाओं की कीमतें कम करना है। नए जीएसटी फ्रेमवर्क के अंतर्गत सरकार ने टैक्स स्लैब की संख्या घटाकर दो- 5 प्रतिशत और 18 प्रतिशत कर दी है, जो कि पहले चार- 5 प्रतिशत, 12 प्रतिशत, 18 प्रतिशत और 28 प्रतिशत थी।
Kangana appealed for the use of indigenous goods in the market
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
क्या केतन अग्रवाल मर्डर केस में शामिल है कोई तीसरा शख्स? तीसरे आरोपी की तलाश में जुटी लोनावला पुलिस
Jul 02, 2026 | 12:49 PM8th Pay Commission: क्या कोविड में रोके गए 18 महीने का बकाया DA देगी सरकार? 8वें वेतन आयोग के बीच चर्चा तेज
Jul 02, 2026 | 12:46 PMसीहोर के जावर में दर्दनाक हादसा: अनियंत्रित होकर पलटी तेज रफ्तार यात्री बस, हादसे में कई लोग गंभीर घायल
Jul 02, 2026 | 12:43 PMमुंबई में भारी बारिश से जलाशयों का जलस्तर 7.31% तक पहुंचा, ओवरफ्लो हुई पवई झील; शुक्रवार को बीएमसी की बैठक
Jul 02, 2026 | 12:39 PMदिल्ली–पंजाब में आतंकी साजिश का भंडाफोड़: ISI नेटवर्क से जुड़े 4 आरोपी गिरफ्तार
Jul 02, 2026 | 12:35 PMअयोध्या में वकीलों ने काटा बवाल! पुलिस बैरिकेड्स तोड़कर थाने में घुसी भारी भीड़, चंपत राय पर दर्ज होगी FIR
Jul 02, 2026 | 12:35 PMGen Z Dating: डेटिंग को लेकर बदल रही है Gen Z की सोच, जानिए क्या है नया ट्रेंड
Jul 02, 2026 | 12:31 PMवीडियो गैलरी

पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM
‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM
Indus Water Treaty: भारत की सिंधु जल स्ट्राइक से पाकिस्तान में डर! आने वाला है बड़ा संकट?-VIDEO
Jul 01, 2026 | 06:30 PM
दिहाड़ी मजदूर की बेटी को मिला 21 करोड़ का टैक्स नोटिस, पैन कार्ड के दुरुपयोग से हैरान परिवार, video वायरल
Jul 01, 2026 | 02:49 PM














