चैंपियंस ट्रॉफी का फाइनल मुकाबला देखने का है प्लान, तो दुबई की इन जगहों को बिल्कुल न करें मिस
Dubai Tourist Places: क्रिकेट प्रेमी अच्छे से जानते हैं कि चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में भारतीय टीम के मुकाबले दुबई में खेले जा रहे हैं। ऑस्ट्रेलिया को नॉक आउट करके अब भारतीय टीम फाइनल में कदम रख चुकी है। जिसके बाद यह तय हो गया है कि दुबई में फाइनल मुकाबला खेला जाएगा। ऐसे में अगर आप दुबई घूमने या मैच देखने के लिए आए हैं तो कुछ जगहों को बिल्कुल भी मिस न करें। दुबई एक खूबसूरत और आलीशान शहर है जहां पर जाना घुमक्कड़ लोगों को पसंद है। बॉलीवुड सेलिब्रिटी से लेकर पर्यटकों तक यहां अक्सर घूमते हुए नजर आते हैं। यहां की ऊंची इमारतें, नाइट लाइफ, शॉपिंग मॉल और लजीज जायके का मजा आप भी ले सकते हैं। यहां पर आप परिवार, पार्टनर या दोस्तों के साथ ट्रिप प्लान कर सकते हैं।
बता दें कि चैंपियंस ट्रॉफी का फाइनल मुकाबला 09 मार्च 2025 को दुबई में खेला जाएगा। जिसमें भारतीय टीम को देखने के लिए दूर-दूर से लोगों ने टिकट बुक किया है। अगर आप भी इस मैच को देखने आ रहे हैं तो यहां पर कुछ फेमस जगहों को भी घूम सकते हैं। आइए, जानते हैं दुबई की कुछ बेहतरीन जगहों के बारे में जहां आप जा सकते हैं।
दुनियाभर में प्रसिद्ध बुर्ज खलीफा सबसे ऊंची इमारत है जिसे लोग देखने के लिए आते हैं। यहां पर आप दुनिया के सबसे ऊंचे रेस्तरां जो 122वीं मंजिल पर है, वहां बैठकर खाने का एक्सपीरियंस ले सकते हैं। कहा जाता है कि दुबई में बुर्ज खलीफा देखने बिना ट्रिप अधूरी रहती है। इस जगह को आप भी एक बार जरूर देखें।
बॉलीवुड और हॉलीवुड की फिल्मों में आपने दुबई की डेजर्ट सफारी को कई बार देखा होगा। इसे करीब से अनुभव करने के लिए आप डेजर्ट सफारी पर जा सकते हैं। यह लोगों को खूब पसंद आती है। यहां रेत के टीलों पर जीप, ऊंट की सवारी, क्वाड बाइक, सैंड बोर्डिंग आदि चलाई जाती है।
यह एक प्रसिद्ध मानव निर्मित द्वीप है जो ताड़ के पेड़ के आकार की वजह से फेमस है। यहां पर आपको बहुत ही अच्छा लगेगा। समुद्र तट पर बंलेग, आलीशान बुटीक, लग्जरी होटल और महंगे रेस्तरां का लुत्फ लिया जा सकता है।
टूर एंड ट्रेवल से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए इस लिंक पर क्लिक करें!
दुबई में इस जगह को देखने के लिए हजारों लोगों की भीड़ लगती है। यह करीब 24 एकड़ बुर्ज झील के बीच बना हुआ है। यह जगह बुर्ज खलीफा के सामने है। बड़े-बड़े फव्वारे से निकलता पानी और उसमें दिखती हुई रंग-बिरंगी लाइट देखना बहुत ही अलग अनुभव है।
दुबई म्यूजियम शहर का सबसे पुराना संग्रहालय है जो अमीरात के इतिहास की जानकारी देता है। यहां आपको दुबई से जुड़ी कहानियों को देखने का मौका मिलेगा। दुबई मार्च में घूमने के लिए बहुत ही अच्छी डेस्टिनेशन साबित होगी। हालांकि इस दौरान आपको भीड़-भाड़ देखने को मिल सकती है।