JP Dutta Love Story: 13 साल छोटी बिंदिया संग प्यार में पड़े जेपी दत्ता, परिवार के खिलाफ जाकर की शादी

JP Dutta Birthday: जेपी दत्ता अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी चर्चाओं में रहे। 1976 में फिल्म सरहद की शूटिंग के दौरान उनकी मुलाकात एक्ट्रेस बिंदिया गोस्वामी से हुई। वक्त के साथ दोनों करीब आए।
JP Dutta Love Story: 13 साल छोटी बिंदिया संग प्यार में पड़े जेपी दत्ता, परिवार के खिलाफ जाकर की शादी
जेपी दत्ता (फोटो- सोशल मीडिया)
Published on: 
Updated on: 

JP Dutta Birthday Special Story: मशहूर डायरेक्टर-प्रोड्यूसर जेपी दत्ता का जन्म 3 अक्टूबर 1949 को मुंबई में हुआ था। जेपी दत्ता आज अपना 76वां जन्मदिन मना रही है। जेपी दत्ता की प्रोफेशनल लाइफ जितनी सफल रही है, उनकी पर्सनल लाइफ उतनी ही दिलचस्प रही है। बॉर्डर, एलओसी कारगिल, रिफ्यूजी, पलटन जैसी बड़ी फिल्मों का निर्देशन करने वाले जेपी दत्ता ने अपने करियर के साथ-साथ अपनी लव लाइफ को लेकर भी खूब सुर्खियां बटोरीं।

जेपी दत्ता की मुलाकात एक्ट्रेस बिंदिया गोस्वामी से 1976 में फिल्म सरहद की शूटिंग के दौरान हुई थी। उस वक्त दोनों सिर्फ जान-पहचान तक ही सीमित थे। लेकिन वक्त के साथ उनके रिश्ते की गहराई बढ़ी और साल 1984 में उन्हें एहसास हुआ कि वे एक-दूसरे से प्यार करने लगे हैं। जेपी दत्ता बिंदिया से पूरे 13 साल बड़े थे। यही वजह थी कि परिवार वाले इस रिश्ते के खिलाफ थे।

बिंदिया की दूसरी शादी

जेपी दत्ता और बिंदिया के घरवालों ने शादी के लिए हामी नहीं भरी। लेकिन प्यार की ताकत के आगे यह बाधा टिक नहीं सकी। आखिरकार जेपी दत्ता और बिंदिया ने परिवार की मर्जी के खिलाफ जाकर भागकर शादी कर ली। इससे पहले बिंदिया गोस्वामी की शादी एक्टर विनोद मेहरा से हुई थी। लेकिन यह रिश्ता ज्यादा लंबे समय तक नहीं चला। बताया जाता है कि विनोद मेहरा पहले से शादीशुदा थे, जिस कारण बिंदिया का रिश्ता टूट गया। महज चार साल में उनकी शादी खत्म हो गई। इसके बाद बिंदिया ने अपनी जिंदगी में जेपी दत्ता को जगह दी।

दो बेटियों के माता-पिता

शादी के बाद जेपी दत्ता और बिंदिया ने मिलकर अपने रिश्ते को मजबूती दी। दोनों की दो बेटियां हैं कि निधि दत्ता और सिद्धि दत्ता। जहां निधि फिल्म प्रोडक्शन से जुड़ी हैं, वहीं सिद्धि लाइमलाइट से दूर रहती हैं। एक इंटरव्यू में बिंदिया गोस्वामी ने अपने रिश्ते के बारे में कहा था कि हम दोनों बिल्कुल अलग हैं। जेपी बहुत कम बोलते हैं, जबकि मुझे बात करना पसंद है। वह रोमांटिक नहीं हैं, लेकिन मैं बहुत इमोशनल इंसान हूं। उन्हें बाहर जाना पसंद नहीं, जबकि मुझे पार्टियां अटेंड करना अच्छा लगता था। हालांकि, अब मैंने भी उनकी तरह घर पर रहना पसंद करना शुरू कर दिया है।

Navbharat Live
navbharatlive.com