शेखा माहरा, फ्रेंच मोंटाना (फोटो- सोशल मीडिया)
Sheikha Mahra Engagement: संयुक्त अरब अमीरात के राजा शेख मोहम्मद बिन राशिद अल मकतूम की बेटी शेखा माहरा ने मशहूर अमेरिकी रैपर फ्रेंच मोंटाना से सगाई कर ली है। इस बात की जानकारी मोंटाना के प्रवक्ता ने दी। हालांकि उन्होंने यह नहीं बताया कि दोनों कब शादी करने वाले है। यह माहरा की दूसरी शादी होगी। उन्होंने 2023 में दुबई के बिजनस मेन शादी की थी। हालांकि एक साल के अंदर ही दोनों का तलाक हो गया था।
माहरा और मोंटाना ने इसी साल जून में पेरिस फैशन वीक के दौरान अपने रिश्ते को औपचारिक किया था। इस साल की शुरुआत से ही दोनों को कई बार एक साथ देखा जा रहा था। इसके बाद जब दोनों एक साथ पेरिस में एक फैशन इवेंट्स के दौरान हाथ में हाथ डाले दिखाई दिया। इसके बाद से उनकी कई तस्वीरे सोशल मीडिया पर आने लगी।
दुबई की राजकुमारी शेखा माहरा ने पिछले साल इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट के जरिए अपने पति मोहम्मद बिन राशिद बिन माना अल मकतूम से तलाक लेने की घोषणा की थी। दोनों की शादी मई 2023 में हुई थी और इस रिश्ते से उन्हें एक बेटी भी है। शेखा माहरा की यह पोस्ट सोशल मीडिया पर खूब चर्चा में रही, जिसमें उन्होंने अपने पूर्व पति पर बेवफाई के आरोप लगाए थे।
अपनी पोस्ट में उन्होंने लिखा था, “डियर हसबैंड, क्योंकि आप अपने दूसरे साथियों के साथ व्यस्त हैं, इसलिए मैं तलाक का ऐलान करती हूं। मैं आपको तलाक देती हूं, मैं आपको तलाक देती हूं, और मैं आपको तलाक देती हूं। अपना ख्याल रखना। आपकी पूर्व पत्नी।” तलाक के बाद शेखा माहरा ने अपने फैशन ब्रांड Mahra M1 के तहत ‘डिवोर्स’ नाम की एक नई परफ्यूम लाइन भी लॉन्च की, जो इस फैसले का प्रतीक बन गई।
यह भी पढ़ें: सोनाक्षी सिन्हा की फिल्म ‘जटाधरा’ में शिल्पा शिरोडकर का फर्स्ट लुक जारी, निभाएंगी रहस्यमयी किरदार
31 वर्षीय माहरा यूएई के शाही परिवार से आती है। उन्हें विरासत में अरबों की दौलत मिली है। जानकारी के अनुसार, 2024 के अंत में उनकी मुलाकात फ्रेंच मोंटाना से हुए थी, जब राजुकमारी ने मोंटाना को दुबई का दौरा कराया था। इसके बाद दोनों को अक्सर साथ देखा जाने लगा। अब उन्होंने सगाई कर ली है।