- Hindi News »
- Entertainment »
- Alia Bhatt Reveals Mahesh Bhatt Reaction To Her Relationship With Ranbir Kapoor
आलिया भट्ट ने किया खुलासा, बताया रणबीर कपूर संग रिश्ते पर कैसा था महेश भट्ट का पहला रिएक्शन
- Written By: सोनाली झा
Mahesh Bhatt Reaction to Alia-Ranbir Relationship: आलिया भट्ट ने चैट शो में बताया कि जब उनके पिता महेश भट्ट को उनके और रणबीर कपूर के रिश्ते के बारे में पता चला, तो उन्होंने सहजता से इसे स्वीकार किया।

आलिया भट्ट ने किया खुलासा
Alia Bhatt reveals: बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट और एक्टर रणबीर कपूर की लव स्टोरी और शादी हमेशा ही चर्चा का विषय रही है। हाल ही में आलिया भट्ट काजोल और ट्विंकल खन्ना के मजेदार चैट शो ‘टू मच विद काजोल एंड ट्विंकल’ में पहुंचीं, जहां उन्होंने पहली बार खुलकर बताया कि जब उनके पिता महेश भट्ट को उनके और रणबीर के रिश्ते के बारे में पता चला, तो उनकी प्रतिक्रिया कैसी थी।
आलिया ने शो में खुलासा किया कि उन्होंने और महेश भट्ट ने रिलेशनशिप पर सिर्फ एक बार बात की थी। आलिया ने कहा, “वो एकमात्र बार था जब हमने प्यार के बारे में बातचीत की थी। इस दौरान पापा बेहद सहज थे। उन्होंने बिना कोई सवाल पूछे मेरे फैसले को स्वीकार किया और सम्मान दिया।” इस बात से साफ है कि महेश भट्ट ने बेटी की खुशी को हमेशा प्राथमिकता दी।
राज कपूर की विरासत से जुड़ाव
बातचीत के दौरान आलिया ने अपनी शादी पर भी चर्चा की। उन्होंने कहा कि शुरुआत में उन्होंने रणबीर से शादी को किसी विरासत से जुड़ाव” के नजरिए से नहीं देखा। लेकिन राज कपूर के 100 साल पूरे होने पर हुए समारोह के दौरान उन्हें अहसास हुआ कि उनकी बेटी राहा अब राज कपूर की परपोती है। आलिया ने कहा, “उस पल मुझे लगा, वाह! राज कपूर राहा के परदादा हैं। यह रिश्ता कितना खास है।”
सम्बंधित ख़बरें
Drishyam 3 का बॉक्स ऑफिस पर शानदार कब्जा, सातवें दिन भी मोहनलाल की फिल्म ने की धुआंधार कमाई
अभिनय से राजनीति तक हर क्षेत्र में चमके N T Rama Rao, मुख्यमंत्री बनकर भी जीता लोगों का दिल
थिएटर के बाद अब ओटीटी पर रिलीज होगी Bhooth Bangla, जानें कब और कहां देख पाएंगे अक्षय कुमार की फिल्म
Rashami Desai ने बॉडी शेमिंग पर की बात, महिला का बढ़ाया हौसला, बोलीं- लोग क्या कहेंगे सोचकर मत रुकिए
शो का मजेदार माहौल
शो में आलिया भट्ट और वरुण धवन मेहमान बनकर पहुंचे थे। काजोल और ट्विंकल ने दोनों से उनकी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ से जुड़े सवाल किए। बातचीत के दौरान माहौल हल्का-फुल्का और मजेदार बना रहा। शो में आलिया को काजोल और ट्विंकल ने पेरेंटिंग टिप्स भी दीं। ट्विंकल ने कहा कि बच्चों को परफेक्ट बचपन देने की कोशिश से ज्यादा जरूरी है उन्हें प्यार देना, जबकि काजोल ने बच्चों की बातें सुनने पर जोर दिया।
ये भी पढ़ें- बारिश में भी चमके बॉबी देओल, लाल किला मैदान में किया रावण दहन, फैंस को दिया फ्लाइंग किस
दर्शकों में बढ़ी उत्सुकता
आलिया-रणबीर की लव स्टोरी पर उनके पिता का रिएक्शन सुनकर फैंस भी इमोशनल हो गए। इस एपिसोड के क्लिप्स सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं और दर्शक शो के अगले एपिसोड का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। ‘टू मच विद काजोल एंड ट्विंकल’ हर गुरुवार को रिलीज होता है और इसे प्राइम वीडियो पर देखा जा सकता है। शो की गेस्ट लिस्ट में सलमान खान, आमिर खान, अक्षय कुमार और कृति सेनन जैसे बड़े नाम भी शामिल हैं।
Alia bhatt reveals mahesh bhatt reaction to her relationship with ranbir kapoor
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Guruwar Vrat: गुरुवार का व्रत करते समय इन नियमों का रखें ख्याल, वरना नहीं मिलेगा व्रत का पूरा फल
May 28, 2026 | 12:18 PM170 का होगा पेट्रोल और 150 पहुंचेगा डीजल’; कांग्रेस नेता विजय वडेट्टीवार की सनसनीखेज भविष्यवाणी
May 28, 2026 | 12:16 PMममता बनर्जी पर दर्ज होगी कई FIR! मंत्री दिलीप घोष के बयान से बंगाल में मचा हड़कंप, देखें VIDEO
May 28, 2026 | 12:16 PMनागपुर में पानी की किल्लत पर कांग्रेस का हल्लाबोल, मनपा में ‘मटका फोड़ो आंदोलन’, क्या पिघलेगा ‘मेयर’ का दिल?
May 28, 2026 | 12:06 PMभोपाल में IPS अधिकारी और जज की 17 वर्षीय बेटी की मौत, सुसाइड के कारणों की जांच में जुटी पुलिस
May 28, 2026 | 12:05 PMवर्धा जिला में न्यायाधीश के नाम पर बना फर्जी वॉट्सऐप अकाउंट, वकीलों को भेजे मैसेज; अज्ञात पर केस दर्ज
May 28, 2026 | 11:59 AMDrishyam 3 का बॉक्स ऑफिस पर शानदार कब्जा, सातवें दिन भी मोहनलाल की फिल्म ने की धुआंधार कमाई
May 28, 2026 | 11:59 AMवीडियो गैलरी

Exclusive: DA बेसिक में जुड़ा तो कितनी बढ़ेगी सैलरी? 8वें वेतन आयोग पर डॉ. मनजीत सिंह पटेल का Interview
May 27, 2026 | 10:42 PM
डोनाल्ड ट्रंप के किस बयान पर फंस गए मार्को रुबियो, अब मच रहा है बवाल? VIDEO
May 27, 2026 | 03:47 PM
जन्मदिन पर नितिन गडकरी ने लिया ऐसा ‘महा-संकल्प’! नागपुर समेत पूरे देश के युवाओं और किसानों की बदल जाएगी किस्मत
May 27, 2026 | 02:32 PM
मुंहतोड़ जवाब देंगे… पाकिस्तान बॉर्डर से अमित शाह ने दी खुली चेतावनी, देखें VIDEO
May 27, 2026 | 02:11 PM
बवाल होने दो, पुलिस मत पहुंचना… कानपुर देहात में पुलिस का VIDEO वायरल, विपक्ष ने लगाए गंभीर आरोप
May 27, 2026 | 01:49 PM
Dollar vs Yuan: डॉलर के मुकाबले युआन हुआ मजबूत! भारत पर क्या पड़ेगा असर? देखें VIDEO
May 27, 2026 | 01:48 PM













