-
गुरु, 2 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Sports »
- Cricket »
- Bcci Mohsin Naqvi Asia Cup Trophy Acc Meeting
टाल-मटोल बर्दाश्त नहीं! ACC बैठक में आज BCCI मोहसिन नकवी पर करेगी एक्शन की मांग
- Written By: अमन उपाध्याय
Asia Cup 2025 Drama: बीसीसीआई ने मोहसिन नकवी को एसीसी की बैठक में घेरने की योजना बना ली है। भारतीय बोर्ड का दावा है कि नकवी ने एशिया कप ट्रॉफी अपने पास रखी है, जो कानूनी तौर पर सही नहीं है।

ACC बैठक में BCCI मोहसिन नकवी पर करेगी एक्शन की मांग, फोटो (सो. सोशल मीडिया)
Mohsin Naqvi Asia Cup trophy: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) का कहना है कि एशियाई क्रिकेट काउंसिल (ACC) के अध्यक्ष मोहसिन नकवी ने एशिया कप 2025 की ट्रॉफी अपने कब्जे में रख ली है, जो कि कानूनी रूप से सही नहीं है। भारतीय क्रिकेट टीम ने रविवार को दुबई में पाकिस्तान को हराकर यह खिताब अपनी झोली में डाला, यह उनकी नौवीं एशिया कप जीत है।
फाइनल मुकाबले के बाद मैदान पर लगभग डेढ़ घंटे तक विवाद चलता रहा। ACC के अध्यक्ष नकवी जिद पर अड़े थे कि ट्रॉफी और मेडल विजेता टीम को वहीं दी जाए, वहीं भारतीय खिलाड़ी भी इस बात पर अड़े थे कि वे नकवी के हाथों ट्रॉफी नहीं लेंगे। अपनी हो रही फजीहत को देखकर नकवी ने ट्रॉफी को अपने साथ लेकर चले गए। इसके बाद भारतीय टीम ट्रॉफी के बिना ही देश लौट आई। मुंबई पहुंचते ही कप्तान सूर्यकुमार यादव का एयरपोर्ट पर शानदार स्वागत किया गया।
अवैध है ट्रॉफी को उनके पास रखना
सूत्रों के अनुसार, ट्रॉफी दुबई में स्थित एसीसी मुख्यालय में मौजूद नहीं है। बीसीसीआई का मानना है कि ट्रॉफी को उनके पास रखना अवैध होगा। इसलिए बोर्ड ने यह मुद्दा आज, यानी मंगलवार 30 सितंबर, को एसीसी के सदस्यों के साथ होने वाली बैठक में उठाने का निर्णय लिया है। यह बैठक दुबई में स्थानीय समयानुसार दोपहर 2 बजे (भारतीय समयानुसार दोपहर 3:30 बजे) शुरू होगी। शुरुआत में इस बैठक का उद्देश्य एसीसी की वार्षिक आम बैठक से जुड़े विषयों पर चर्चा करना था, जो जुलाई में ढाका में स्थगित कर दी गई थी।
सम्बंधित ख़बरें
गेंदबाजों पर कहर बनकर टूटा द्रविड़ का बेटा… 360 डिग्री बल्लेबाजी ने लूटी महफिल, सोशल मीडिया पर VIDEO वायरल
Nitish Kumar Reddy Injury Update: क्या भारत-इंग्लैंड वनडे सीरीज खेल पाएंगे ऑलराउंडर नीतीश कुमार रेड्डी?
हार के बाद घिरे श्रेयस और कोच गंभीर, बताया ऑरेंज कैप विनर वैभव सूर्यवंशी को प्लेइंग इलेवन से क्यों रखा बाहर
Women’s T20 World Cup: राधा यादव ने बरपाया कहर, धारदार गेंदबाजी से भारत ने बांग्लादेश को 136 पर समेटा
BCCI ने तैयार की रणनीति
बीसीसीआई ने आगे की कार्रवाई के लिए रणनीति तैयार कर ली है। सूत्रों के अनुसार, यदि बैठक निर्धारित योजना के अनुसार होती है, तो बीसीसीआई के प्रतिनिधि इसमें शामिल होंगे और औपचारिक रूप से भारत द्वारा रविवार को दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में पाकिस्तान को हराकर जीती गई ट्रॉफी को भारतीय बोर्ड को सौंपने का अनुरोध करेंगे। यदि मोहसिन नकवी सकारात्मक प्रतिक्रिया नहीं देते हैं, तो भारत आगे कदम उठाने की योजना बना रहा है। इस प्रतिनिधिमंडल में बीसीसीआई उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला या पूर्व कोषाध्यक्ष आशीष शेलार शामिल होंगे। शुक्ला एसीसी बोर्ड में बीसीसीआई के कार्यकारी सदस्य हैं, जबकि शेलार बोर्ड में बीसीसीआई के पदेन सदस्य के रूप में कार्यरत हैं।
यह भी पढ़ें:- भारत की जीत पर रोने लगा पाकिस्तानी रिपोर्टर…तो सूर्या ने कर दी बोलती बंद, देखें VIDEO
बीसीसीआई के उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला या पूर्व कोषाध्यक्ष आशीष शेलार एसीसी की इस बैठक में बीसीसीआई का प्रतिनिधित्व कर सकते हैं। शुक्ला एसीसी बोर्ड में बीसीसीआई के कार्यकारी सदस्य हैं, जबकि शेलार पदेन बोर्ड सदस्य के तौर पर बोर्ड में शामिल हैं। भारतीय क्रिकेट बोर्ड ट्रॉफी चोरी के इस विचित्र मामले में बीसीसीआई यहीं नहीं रुकेगा और इसे नवंबर में होने वाली अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) की बैठक में भी उठाने की योजना बना रहा है।
Bcci mohsin naqvi asia cup trophy acc meeting
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
‘ये फर्जी हिंदू’, राम मंदिर विवाद में BJP पर कपिल सिब्बल का हमला, बोले- राम के नाम पर वोट, फिर राम को ही लूटा
Jul 02, 2026 | 09:28 PMप्रयागराज में डिप्टी सीएम केशव मौर्य का अखिलेश पर पलटवार, बोले- राम मंदिर जांच पर रिपोर्ट का इंतजार करें
Jul 02, 2026 | 09:27 PMआमिर खान और गौरी स्प्रैट की शादी की चर्चा तेज, घर पर होगी रजिस्टर्ड मैरिज, जानें मीडिया रिपोर्ट्स का दावा
Jul 02, 2026 | 09:26 PMMP Anganwadi Recruitment 2026: मध्य प्रदेश में 2,548 आंगनवाड़ी पदों पर भर्ती, 13 जुलाई तक करें आवेदन
Jul 02, 2026 | 09:25 PMगेंदबाजों पर कहर बनकर टूटा द्रविड़ का बेटा… 360 डिग्री बल्लेबाजी ने लूटी महफिल, सोशल मीडिया पर VIDEO वायरल
Jul 02, 2026 | 09:22 PMFlipkart GOAT Sale आज रात से शुरू, VIP यूजर्स की होगी मौज, iPhone 17 पर मिलेगी भारी छूट
Jul 02, 2026 | 09:20 PMMPESB AEO Recruitment 2026: कृषि विस्तार अधिकारी के 2784 पदों पर भर्ती, 3 जुलाई से शुरू होंगे आवेदन
Jul 02, 2026 | 09:12 PMवीडियो गैलरी

Exclusive: हां.. मीनाक्षी नटराजन के केस के बारे में हमें सोर्स ने बताया था, हेमंत खंडेलवाल ने खोले कई राज
Jul 02, 2026 | 05:14 PM
पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM
‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM
Indus Water Treaty: भारत की सिंधु जल स्ट्राइक से पाकिस्तान में डर! आने वाला है बड़ा संकट?-VIDEO
Jul 01, 2026 | 06:30 PM













