-
शनि, 11 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Travel »
- Free Food Is Available At These Special Places In India
भारत की इन खास जगहों पर मिलता है मुफ्त भोजन, खाने के लिए लगती है भारी भीड़
- Written By: प्रीति शर्मा
महाराष्ट्र में मौजूद श्री साई बाबा मंदिर संस्थान एशिया का सबसे बड़ा प्रसादालय है। यहां पर आप आराम से बैठकर प्रसाद ग्रहण कर सकते हैं। रोजाना यहां पर करीब 100000 लोगों से भी ज्यादा का खाना बनता है।

भारत की इन खास जगहों पर मिलता है मुफ्त भोजन (सौ. सोशल मीडिया)
Free Food Places: घूमने का शौकीन हर कोई होता है लेकिन कई बार लोग बजट की वजह से ट्रिप को टाल देते हैं। लेकिन घूमना फिरना सेहत ही नहीं बल्कि मानसिक शांति के लिए भी अच्छा होता है। अगर आप भी बजट या खाने को लेकर होने वाले खर्च से परेशान हैं, तो आज हम आपको कुछ ऐसी जगहों के बारे में बताने वाले हैं जहां पर खाने के लिए आपको कुछ भी खर्च नहीं करना होगा। भारत की कुछ जगहों पर मुफ्त में खाना मिलता है। आइए, जानते हैं इन जगहों के बारे में-
साई संस्थान प्रसादालय
महाराष्ट्र में मौजूद श्री साई बाबा मंदिर संस्थान एशिया का सबसे बड़ा प्रसादालय है। यहां पर आप आराम से बैठकर प्रसाद ग्रहण कर सकते हैं। रोजाना यहां पर करीब 100000 लोगों से भी ज्यादा का खाना बनता है। यहां पर तीर्थ यात्री प्रसाद खाने के लिए आते हैं।
इस्कॉन टेंपल
इस्कॉन आउंडेशन एक गैर लाभकारी संगठन है जहां पर आपको मुत्फ खाने की सुविधा मिलती है। कर्नाटक में मौजूद रसोई हुबली में पांच घंटे के समय में करीब 150000 लोगों का खाना बना सकती है। यहां पर बच्चों को मिड डे मील दिया जाता है। दोपहर का खाना प्रसाद के रूप में और रात का खाना भी फ्री में दिया जाता है।
सम्बंधित ख़बरें
जगन्नाथ रथ यात्रा विवाद: ISKCON की तारीखों पर भड़के साधु-संत, लगाए गंभीर आरोप, देखें VIDEO
नासिक में ‘परम एकादशी’ पर उमड़ा आस्था का सैलाब; दुर्लभ शुभ संयोग में श्रद्धालुओं ने गोदावरी में लगाया डुबकी
नासिक इस्कॉन मंदिर में ब्रह्मोत्सव, 1500 किलो फूलों से होगा महा-पुष्प अभिषेक; संतों की उपस्थिति में होगा भव्य
बसंत पंचमी पर नासिक इस्कॉन में 500 किलो फूलों से भव्य सजावट, फूलों की पोशाक में राधा-कृष्ण
मणिकरण साहिब
हिमाचल प्रदेश भारत ही नहीं बल्कि दुनियाभर के टूरिस्टों की फेवरेट डेस्टिनेशन है। यहां पर आसपास के लोग भी अक्सर घूमने का प्लान बनाते रहते हैं। अगर आप इस जगह घूमने जा रहे हैं, तो यहां पर मिलने वाले फ्री के खाने का भी लुत्फ ले सकते हैं। हिमाचल का प्रसिद्ध गुरुद्वारा मणिकरण साहिब जहां पर आपको खाने से लेकर रहने तक की सुविधा मुफ्त में मिलती है।
टूर एंड ट्रेवल से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए इस लिंक पर क्लिक करें!
परमार्थ निकेतन
परमार्थ निकेतन ऋषिकेश के सुंदर आश्रमों में से एक है। यहां पर गंगा आरती बहुत ही खूबसूरती से की जाती है। जिसे देखने के लिए काफी भीड़ लगती है। इस धार्मिक स्थल पर आपको खाने के लिए भी कोई पैसे देने की जरूरत नहीं होती है। यह जगह आपको मुफ्त में रहने की भी सुविधा देती है।
स्वर्ण मंदिर
अमृतसर के स्वर्ण मंदिर में जाने का प्लान बहुत ही बेहतरीन साबित हो सकता है। यहां पर आपको गुरुद्वारे में स्वादिष्ट लंगर खाने को मिलेगा। यहां पर रोजाना एक लाख से भी ज्यादा लोगों का खाना बनता है। इस जगह पर घूमने जा रहे हैं, तो यहां पर खाने का प्लान कर सकते हैं।
Free food is available at these special places in india
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
नागपुर: 75 हजार आवेदन, 5 हजार को ही घर! विकास ठाकरे ने उठाए पीएम आवास योजना पर सवाल; कार्रवाई की मांग
Jul 11, 2026 | 04:05 PMरेलवे स्टेशन पर सफाईकर्मी की हरकत कैमरे में कैद, प्लेटफॉर्म की गंदगी ट्रैक पर फेंकने का वीडियो वायरल
Jul 11, 2026 | 04:03 PMमुंबई मेट्रो वन को बड़ी राहत: 2,771 रुपए करोड़ के कर्ज पुनर्गठन समझौते से खत्म होगा वित्तीय संकट
Jul 11, 2026 | 04:02 PMवियतनाम में नाव पलटने से 15 भारतीय पर्यटकों की मौत, कई अब भी लापता, सामने आया खौफनाक VIDEO
Jul 11, 2026 | 03:59 PM‘यह सामान्य बदलाव नहीं…’, दतिया में BJP के फैसले से सियासी भूचाल; सीनियर पत्रकार ने डिकोड की पूरी रणनीति
Jul 11, 2026 | 03:59 PMGadchiroli News: गड़चिरोली के कुनघाड़ा में नेटवर्क संकट, कॉल और इंटरनेट सेवा प्रभावित
Jul 11, 2026 | 03:57 PMLock Upp 2: आकांक्षा चमोला के बाद अब माधुरी पर आया पामेला सेरेना का दिल, मजेदार फ्लर्टिंग ने बटोरी सुर्खियां
Jul 11, 2026 | 03:56 PMवीडियो गैलरी

फिरोजाबाद में मेयर के सामने सफाईकर्मी का बड़ा खुलासा, ‘डेढ़-दो साल से नहीं मिली तनख्वाह’-VIDEO
Jul 11, 2026 | 01:31 PM
मथुरा में पुलिस को मिली एक सफलता! अपहरण के मामलों में वांछित कुख्यात अपराधी ओमप्रकाश उर्फ भूरा गिरफ्तार-VIDEO
Jul 11, 2026 | 01:05 PM
जगन्नाथ रथ यात्रा विवाद: ISKCON की तारीखों पर भड़के साधु-संत, लगाए गंभीर आरोप, देखें VIDEO
Jul 11, 2026 | 12:32 PM
मास्टर प्लान पर भिड़े विधायक, कांग्रेस ने बीच बैठक किया वॉकआउट-VIDEO
Jul 11, 2026 | 12:31 PM
आदित्य ठाकरे का महाराष्ट्र सरकार पर बड़ा हमला, डॉक्टर पिटाई से लेकर UCC तक लगाए गंभीर आरोप-VIDEO
Jul 11, 2026 | 11:51 AM
संविधान के आंदोलन के अधिकार का हवाला देकर चंद्रशेखर ने उठाए बड़े सवाल-VIDEO
Jul 11, 2026 | 11:03 AM













