नासिक इस्कॉन मंदिर में ब्रह्मोत्सव, 1500 किलो फूलों से होगा महा-पुष्प अभिषेक; संतों की उपस्थिति में होगा भव्य

Nashik Radha Madan Gopal Temple : नासिक के इस्कॉन मंदिर में 23 मार्च को ब्रह्मोत्सव मनाया जाएगा। श्री राधा मदन गोपाल के 15 वर्ष पूरे होने पर 1500 किलो फूलों की पंखुड़ियों से महा-पुष्प अभिषेक होगा।
Brahmotsav at the Nashik ISKCON Temple: A Grand 'Maha-Pushpa Abhishekam' Using 1,500 kg of Flowers to Be Held in the Presence of Saints.
Nashik ISKCON Spiritual Event ( Source: Social Media )
Published on
Updated on

Nashik ISKCON Spiritual Event: नासिक शहर के इस्कॉन मंदिर में आगामी सोमवार, 23 मार्च को 'ब्रह्मोत्सव' का भव्य आयोजन किया जा रहा है। श्री श्री राधा मदन गोपाल के विग्रहों की स्थापना के 15 वर्ष पूरे होने की खुशी में आयोजित इस महोत्सव में 1500 किलो विभिन्न फूलों की पंखुड़ियों से भगवान का अलौकिक महा-पुष्प अभिषेक किया जाएगा, लोकनाथ करेंगे प्रचार इस महोत्सव का मुख्य आकर्षण अंतरराष्ट्रीय कृष्णभावनामृत संघ (इस्कॉन) के वरिष्ठ संन्यासी और गुरु लोकनाथ स्वामी महाराज होंगे।

वे श्रील प्रभुपाद के प्रथम भारतीय शिष्य हैं और पिछले 5 दशकों से वैश्विक स्तर पर हरिनाम का प्रचार कर रहे हैं। उनके साथ सुंदर चैतन्य स्वामी महाराज और भक्ति प्रेम स्वामी महाराज भी विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे।

महोत्सव की समय-सारणी

प्रातः कालः सुबह 5 बजे मंगल आरती और हरे कृष्ण जप के साथ शुभारंभ होगा। सुबह 8 बजे दर्शन आरती और गुरु पूजा संपन्न होगी, संध्या कालः शाम 6 बजे से मंत्रमुग्ध कर देने वाला संकीर्तन प्रारंभ होगा। मुख्य कार्यक्रमः शाम 7:30 बजे लोकनाथ स्वामी महाराज का विशेष प्रवचन एवं कीर्तन होगा। इसके पश्चात रात्रि भोग, महाआरती और अंत में 1500 किलो फूलों की पंखुड़ियों से भव्य महा-पुष्प अभिषेक किया जाएगा।

भक्तों के लिए 'महा सेवा' और प्रसाद

पुष्प सेवाः सोमवार सुबह 9 बजे से ही मंदिर परिसर में 1500 किलो फूलों की पंखुड़ियां तैयार करने की 'महासेवा' शुरू होगी, जिसमें कोई भी भक्त शामिल हो सकता है, महोत्सव के समापन के बाद सभी श्रद्धालुओं के लिए विशेष महाप्रसाद का वितरण किया जाएगा।

दो दिवसीय 'ब्रह्मचारी रिट्रीट'

ब्रहमोत्सव के समापन के बाद, 24 और 25 मार्च को लोकनाथ स्वामी महाराज के शिष्यों का एक विशेष सम्मेलन आयोजित किया जाएगा। इस आध्यात्मिक संवाद सत्र के लिए देशभर से 180 से अधिक ब्रहमचारी नासिक पहुंच रहे हैं। इस्कॉन मंदिर प्रबंधन ने समस्त नासिक वासियों से इस दिव्य सौहले का लाभ उठाने की अपील की है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com